एक्सप्लोरर

राम मंदिर के मॉडल को लेकर VHP खफा, उपाध्यक्ष चंपत राय बोले- नए डिजाइन पर बना तो लगेंगे 25 साल

चंपत राय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 21 जनवरी को संत सम्मेलन की बैठक होगी.राम मंदिर के परिक्षेत्र में भगवान राम के जीवन की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी.

लखनऊ: विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय ने राम मंदिर को लेकर बयान दिया. चंपत राय ने कहा है कि विहिप के मॉडल पर अयोध्या में राम मंदिर बनेगा. किसी नए मॉडल पर मंदिर बनने का विचार होगा तब तो 25 साल से भी अधिक समय मंदिर बनाने में ही लग जाएगा. उन्होंने बताया कि आने वाले समय में राम मंदिर इलाके में ऐसा दृश्य दिखेगा कि वहां आने वाले हर श्रद्धालु को भारतीय संस्कृति का ज्ञान हो.

बैठक में राम मंदिर निर्माण पर देशभर से आए साधु-संतों के बीच मंथन होगा. इसमें यह तय किया जाएगा कि निर्माण की तारीख क्या होगी? संत सम्मेलन 21 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी शामिल होने की संभावना है. गौरतलब है कि विहिप के शिविर में वर्ष 1989 में कुंभ के दौरान प्रयाग में रखे मॉडल में बिना कुछ तब्दील किए रविवार को अयोध्या के राम मंदिर का मॉडल जनता के लिए खोल दिया गया है. इसी मॉडल के आधार पर भव्य मंदिर का निर्माण किये जाने का दावा होता आया है. 20 साल से अयोध्या में तराशे जा रहे पत्थर भी इसी मॉडल के हिसाब से हैं.

21 जनवरी को होगी बैठक

विश्व हिंदू परिषद केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय ने खुशी जताते हुए कहा कि भारत ने इतिहास की एक बड़ी गलती को सुधार दिया है भले ही उसके लिए 490 साल लग गए. चंपत राय ने बताया कि महंत नृत्य गोपाल दास की अध्यक्षता में 21 जनवरी को केंद्रीय मार्ग दर्शक मंडल की बैठक होगी. जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि, साध्वी ऋतंभरा, बाबा रामदेव सहित देशभर के संत महात्मा शामिल होंगे. बैठक में मंथन के बाद राम मंदिर निर्माण की तारीख तय की जाएगी. साथ ही मंदिर के ट्रस्ट की रूपरेखा भी तय होगी कि उसमें किसे शामिल किया जाएगा.

इस संत सम्मेलन में मंदिर को लेकर हुए निर्णय का फैसला सार्वजनिक किया जाएगा. चंपत राय ने कहा कि चैत्र प्रतिपदा से हनुमान जयंती तक गांव-गांव राम महोत्सव होंगे. उन्होंने बताया कि गुजरात के चंद्र भाई सोमपुरा ने राम मंदिर की ड्रॉइंग बनाई है. इसके मुताबिक मंदिर का आर्किटेक्ट उनका रहेगा और निर्माण का काम बहुराष्ट्रीय कंपनी L&T कराएगी. उन्होंने कहा कि विहिप का मॉडल ही सर्वश्रेष्ठ है, यदि किसी अन्य मॉडल पर मंदिर बनाने के बारे में सोचा जाता है तो निर्माण में पच्चीस साल से भी ज्यादा वक्त लग सकता है.

ऐसे में कुछ दिन के लिए रामलला को गर्भगृह से किसी दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा, जिससे दर्शन पूजन का काम चलता रहे. सबसे पहले रामलला के गर्भगृह का निर्माण होगा. उन्होंने संभावना जताते हुए कहा 2 अप्रैल को रामनवमी के दिन मंदिर के निर्माण का काम शुरू हो सकता है.

दो मंजिला राम मंदिर में होंगे 212 स्तंभ 

अयोध्या में प्रस्तावित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के मॉडल के साथ ही मंदिर का पूरा विवरण भी विहिप के शिविर में लगाया गया है. यहां बताया गया कि मंदिर की लंबाई 268 फीट रहेगी. चौड़ाई 140 फीट और ऊंचाई 128 फीट रहेगी. मंदिर का अग्रभाग, सिंहद्वार, नृत्य मंडप, रंग मंडप, गर्भगृह में कुल 212 स्तंभ रहेंगे. पहली और दूसरी मंजिल दोनों में ही 106-106 स्तंभ रहेंगे.

सभी स्तंभ में 16 मूर्तियां होंगी. पहला चबूतरा आठ फीट ऊंचा दस फीट चौड़ा और दूसरा चबूतरा चार फीट नौ इंच का होगा. इसके ऊपर ही स्तंभ लगेंगे. पहली मंजिल 18 फीट, दूसरी मंजिल 15 फीट नौ इंच, उसके ऊपर 16 फीट तीन इंच की पेटी (छत) होगी. पेटी के ऊपर 65 फीट तीन इंच ऊंचा शिखर होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Panipat News: जीटी रोड पर तेज रफ्तार जेसीबी ने साइकिल सवार को कुचला, बुजुर्ग की मौके पर मौत
पानीपत: जीटी रोड पर तेज रफ्तार जेसीबी ने साइकिल सवार को कुचला, बुजुर्ग की मौके पर मौत
Bihar New CM Live: निशांत कुमार 8 मार्च को लेंगे JDU की सदस्यता, मिल सकता है डिप्टी CM का पद
Live: निशांत कुमार 8 मार्च को लेंगे JDU की सदस्यता, मिल सकता है डिप्टी CM का पद
JDU ने CM पद पर ठोका दावा, विधायक की मांग, 'निशांत कुमार को बनाया जाए मुख्यमंत्री'
JDU ने CM पद पर ठोका दावा, विधायक की मांग, 'निशांत कुमार को बनाया जाए मुख्यमंत्री'
Gujarat Weather: गुजरात में मार्च की शुरुआत में ही लू का कहर, भीषण गर्मी की चेतावनी जारी, जानें मौसम का हाल
Gujarat Weather: गुजरात में मार्च की शुरुआत में ही लू का कहर, भीषण गर्मी की चेतावनी जारी, जानें मौसम का हाल

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने सालों तक बनाईं मिसाइल सिटी, अमेरिका और इजरायल का बनीं टारगेट, तेहरान ने अब बदली रणनीति
ईरान ने सालों तक बनाईं मिसाइल सिटी, अमेरिका और इजरायल का बनीं टारगेट, तेहरान ने अब बदली रणनीति
फांसी घर विवाद: विशेषाधिकार समिति के सामने पेश हुए अरविंद केजरीवाल, 'मुझे खुशी होती अगर...'
फांसी घर विवाद: विशेषाधिकार समिति के सामने पेश हुए अरविंद केजरीवाल, 'मुझे खुशी होती अगर...'
दुश्मनों के बीच अकेला पड़ा ईरान! रूस और चीन क्यों मदद से पीछे हटे, 4 बड़ी वजहों से जानें पूरा खेल
दुश्मनों के बीच अकेला पड़ा ईरान! रूस और चीन क्यों मदद से पीछे हटे, 4 बड़ी वजहों से जानें पूरा खेल
जान्हवी कपूर 29वें बर्थडे पर पहुंचीं तिरुमाला मंदिर, नंगे पैर चढ़ीं 3500 सीढ़ियां, भगवान का लिया आशीर्वाद
जान्हवी कपूर 29वें बर्थडे पर पहुंचीं तिरुमाला मंदिर, नंगे पैर चढ़ीं 3500 सीढ़ियां, भगवान का लिया आशीर्वाद
IND vs NZ: बारिश में धुला भारत और न्यूजीलैंड का फाइनल, तो कौन बनेगा टी20 वर्ल्ड कप का चैंपियन? जानें ICC का नियम
बारिश में धुला भारत और न्यूजीलैंड का फाइनल, तो कौन बनेगा टी20 वर्ल्ड कप का चैंपियन?
'भारत को इस युद्ध की कीमत चुकानी पड़ेगी', इजरायल-US और ईरान की जंग पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार को चेताया
'भारत को इस युद्ध की कीमत चुकानी पड़ेगी', इजरायल-US और ईरान की जंग पर राहुल ने सरकार को चेताया
Vitamin Supplements: सावधान! सप्लीमेंट्स का गलत कॉम्बिनेशन खराब कर सकता है आपकी हेल्थ, जानें एक्सपर्ट की राय
सावधान! सप्लीमेंट्स का गलत कॉम्बिनेशन खराब कर सकता है आपकी हेल्थ, जानें एक्सपर्ट की राय
Islam Conversion India: भारत में हर साल कितने लोग छोड़ देते हैं इस्लाम? आंकड़े जान लेंगे तो नहीं कर पाएंगे यकीन
भारत में हर साल कितने लोग छोड़ देते हैं इस्लाम? आंकड़े जान लेंगे तो नहीं कर पाएंगे यकीन
Embed widget