एक्सप्लोरर

गोरखपुर आरटीओ ऑफिस की इन तस्वीरों को देख कर तो आप भी चौंक जाएंगे

भारी बारिश के कारण यूपी का हाल बेहाल है. कई शहरों में मकान गिरने से जान-माल का नुकसान भी हुआ है. लेकिन, गोरखपुर के अधिकारी इससे सबक नहीं ले रहे हैं. हाल ये है कि आरटीओ के अधिकारी और कर्मचारी बरसों से जर्जर भवन में जान हथेली पर रखकर काम कर रहे हैं.

गोरखपुर: भारी बारिश के कारण यूपी का हाल बेहाल है. कई शहरों में मकान गिरने से जान-माल का नुकसान भी हुआ है. लेकिन, गोरखपुर के अधिकारी इससे सबक नहीं ले रहे हैं. हाल ये है कि आरटीओ के अधिकारी और कर्मचारी बरसों से जर्जर भवन में जान हथेली पर रखकर काम कर रहे हैं. बरसात के सीजन में तो इस भवन और यहां काम करने वाले अधिकारी और कर्मचारियों का और भी बुरा हाल हो जाता है. बरसों पुराने इस जर्जर भवन की खपरैल से बनी छत हर जगह से टपक रही है. वहीं हर विभाग में पानी भर गया है. ये भवन कब भर-भराकर जमींदोज हो जाए इसका कोई भरोसा नहीं है. इसके बावजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को ऑफिस के अंदर भी रेनकोट पहनकर और छाता लगाकर काम करना पड़ रहा है. गोरखपुर आरटीओ ऑफिस की इन तस्वीरों को देख कर तो आप भी चौंक जाएंगे गोरखपुर का सम्‍भागीय परिवहन विभाग कार्यालय पॉश सिविल लाइन्‍स एरिया में बना है लेकिन बरसों पुराने इस जर्जर भवन में चल रहे इस कार्यालय का हाल देखकर आपके भी होश उड़ जाएंगे. ऐसा हाल तो किसी भी सरकारी कार्यालय का आज तक आपने नहीं देखा होगा. इस भवन में काम करने वाले कर्मचारियों को कार्यालय के अंदर भी छाता लगाकर काम करना पड़ता है. बहुत से कर्मचारी तो यहां पर रेनकोट पहनकर भी काम करते मिल जाएंगे. इस भवन की खपरैल से निर्मित छत हर जगह से टपक रही है. कार्यालय के हर कमरे का यही हाल है. अधिकारी और कर्मचारी भी जान जोखिम में डालकर काम करने को मजबूर हैं. लाइसेंस बनवाने आए आमिर खान ने बताया कि वे लाइसेंस बनवाने आए हैं. मैदान में पानी भरा हुआ है. वहीं छत भी टपक रही है. ऐसे में मजबूरी में भीगते हुए भी लाइसेंस बनवाना पड़ रहा है. आरटीओ विभाग जबसे अस्तित्‍व में आया है तभी से इसी किराए के भवन में चल रहा है. योगी आदित्‍यनाथ ने मुख्‍यमंत्री बनने के बाद गोरखपुर से 20 किमी दूर गीडा में भवन के निर्माण की घोषणा की थी लेकिन नए भवन का काम भी अभी शुरू नहीं हो पाया है. ऐसे में कार्यालय में काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को भी बरसात के इस सीजन में इसी जर्जर भवन में काम करना पड़ रहा है. बरसात के कारण भवन की छत से पानी टपक रहा है. हालात ऐसे हैं कि कर अनुभाग के कर्मचारी सुनील मणि त्रिपाठी को छाता लगाकर काम करना पड़ रहा है. ऐसे में वे बताते हैं कि सारे इलेक्‍ट्रॉनिक डिवाइस हैं. इसलिए हर बरसात में ऐसे ही वे कार्यालय में छाता लगाकर काम करते हैं. गोरखपुर आरटीओ ऑफिस की इन तस्वीरों को देख कर तो आप भी चौंक जाएंगे रणधीर बताते हैं कि गेट से लेकर यहां तक पानी भरा हुआ है. हर सेक्‍शन में पानी भरा हुआ है. कर्मचारी इसी हाल में काम करने को मजबूर हैं और हम कर्मचारियों से काम कराने को मजबूर है. हैरानी की बात ये है कि शासन और प्रशासन भी अभी तक इसका संज्ञान नहीं ले रहा है. आरटीओ कार्यालय में आरटीओ, एआरटीओ, डीएल, रजिस्‍ट्रेशन परमिट, चालान, मालवाहन, अतिरिक्‍त कर, प्रवर्तन दल समेत अनेक विभाग हैं. ऐसे में आरटीओ कार्यालय में रेनकोट पहनकर काम कर रहे प्रधान सहायक संजय कुमार सिंह बताते हैं कि बरसात का सीजन है इसलिए रेनकोट पहनकर काम करना पड़ रहा है. वे कहते हैं कि कर्मचारी हैं, तो किसी भी हाल में काम तो करना ही है. बरसात में इस तरह का हाल हर साल हो जाता है. वहीं आरटीओ कार्यालय में लाइसेंस बनवाने आए योगेश कुमार त्रिपाठी बताते हैं कि वे गेट से अंदर आए हैं वहां से पानी भरा हुआ है. कार्यालय के अंदर भी पानी है. इसके साथ ही सारी छतें टपक रही हैं. गोरखपुर आरटीओ ऑफिस की इन तस्वीरों को देख कर तो आप भी चौंक जाएंगे वहीं सम्‍भागीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) भीम सेन सिंह कहते हैं कि आज सामान्‍य से अधिक बारिश हुई है. इस कारण हमारे कार्यालय परिसर में पानी भर गया है. नगर निगम के अधिकारियों से बात की गई है. पम्पिंग सेट से पानी को बाहर निकालने की व्‍यवस्‍था की जा रही है. जहां से पानी टपक रहा है वहां पर मरम्‍म्‍त की व्‍यवस्‍था कराई जा रही है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Agar Malwa News: मंदिर में नायब तहसीलदार की चप्पल चोरी, दर्ज कराई FIR, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर
मंदिर में नायब तहसीलदार की चप्पल चोरी, दर्ज कराई FIR, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर
दिल्ली: होली पर अलर्ट मोड में पुलिस, 15 हजार जवान तैनात, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी
दिल्ली: होली पर अलर्ट मोड में पुलिस, 15 हजार जवान तैनात, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी
भीलवाड़ा: श्मशान में खेली गई चिता भस्म की होली, ‘जय भैरव बाबा’ के जयकारों से गूंजा मोक्षधाम
भीलवाड़ा: श्मशान में खेली गई चिता भस्म की होली, ‘जय भैरव बाबा’ के जयकारों से गूंजा मोक्षधाम
आबकारी राजस्व में 86.77% की ऐतिहासिक वृद्धि! 'आप' सरकार ने 4 साल में तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड
आबकारी राजस्व में 86.77% की ऐतिहासिक वृद्धि! 'आप' सरकार ने 4 साल में तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'समय आ गया...' शहबाज-मुनीर की घर में ही लगी लंका! ट्रंप से दोस्ती और खामेनेई की मौत के बाद भड़के पाकिस्तानी, की ये बड़ी मांग
शहबाज-मुनीर की घर में ही लगी लंका! खामेनेई की मौत के बाद भड़के पाकिस्तानी, की ये बड़ी मांग
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
भूखा मर रहा PCB! खिलाड़ियों पर जुर्माने को आकाश चोपड़ा ने बताया पैसे ऐंठने का तरीका, शाहिद अफरीदी भी भड़के
भूखा मर रहा PCB! खिलाड़ियों पर जुर्माने को आकाश चोपड़ा ने बताया पैसे ऐंठने का तरीका, शाहिद अफरीदी भी भड़के
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
"यही है असली मजदूर" लेपटॉप लेकर कॉर्पोरेट ऑफिस फंक्शन में होली खेलता दिखा शख्स, यूजर्स ने ले लिए मजे
Health Benefits Of Coriander Leaves: हरा धनिया के पत्ते खाने के ये 5 फायदे नहीं जानते होंगे आप, इन बीमारियों में करते हैं मदद
हरा धनिया के पत्ते खाने के ये 5 फायदे नहीं जानते होंगे आप, इन बीमारियों में करते हैं मदद
‘बुरा ना मानो होली है’ कहकर रंग फेंका तो पड़ेगा महंगा, इन धाराओं के तहत होगी सजा
‘बुरा ना मानो होली है’ कहकर रंग फेंका तो पड़ेगा महंगा, इन धाराओं के तहत होगी सजा
Embed widget