एक्सप्लोरर

कौन हैं राय साहेब जिनका नंबर तक नहीं ले सकते समाजवादी पार्टी के नेता, पहली बार देखिए तस्वीर

समाजवादी पार्टी में राय साहेब की क्लास फिर से शुरू हो गई है. अखिलेश यादव ने उन्हें लोकसभा चुनाव की रणनीति तय करने की ज़िम्मेदारी दी है. राय साहेब इन दिनों पार्टी के यूथ नेताओं को राजनीति का ककहरा पढ़ा रहे हैं. इससे पहले वे समाजवादी पार्टी के सभी सांसदों, विधायकों और प्रवक्ताओं की क्लास ले चुके हैं.

लखनऊ: समाजवादी पार्टी में राय साहेब की क्लास फिर से शुरू हो गई है. अखिलेश यादव ने उन्हें लोकसभा चुनाव की रणनीति तय करने की ज़िम्मेदारी दी है. राय साहेब इन दिनों पार्टी के यूथ नेताओं को राजनीति का ककहरा पढ़ा रहे हैं. इससे पहले वे समाजवादी पार्टी के सभी सांसदों, विधायकों और प्रवक्ताओं की क्लास ले चुके हैं. समाजवादी पार्टी के नये थिंक टैंक राय साहेब कौन हैं? वे क्या करते हैं? कहां से आये हैं? अखिलेश यादव से वे कैसे मिले? मीडिया में इस बात को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. जिस मीटिंग में राय साहेब होते हैं वहां से मीडिया को दूर रखा जाता है. समाजवादी पार्टी के लोगों ने पहली बार इसी साल मार्च के महीने में उनके दर्शन किए. समाजवादी पार्टी प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक ने इस्तीफा दिया, कहा- पार्टी में दम घुट रहा है राय साहेब का जलवा पार्टी में अखिलेश यादव के बाद नंबर टू का हो गया है. एक बार वे पार्टी के सीनियर नेताओं की बैठक में बोल रहे थे. मंच पर बैठे एक बड़े नेता ने राय साहेब को टोका कि आप जो बता रहे हैं वे तो हम पहले से जानते हैं. उनके इतना कहते ही अखिलेश ने उन्हें डांटते हुए कहा ये क़ाबिल आदमी हैं. आप सबकी भलाई के लिए आपको ज़रूरी बातें बताने आये हैं. इसके बाद राय साहेब ने बताया कि बीजेपी पिछली बार कैसे लोकसभा चुनाव जीत गई. किस इलाक़े में किस जाति बिरादरी के लोगों ने कैसे उसे वोट किया. बीजेपी की जीत में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का क्या रोल रहा? हर बैठक में राय साहेब ये ज़रूर बताते हैं. शीर्ष बीजेपी नेता से मुलाकात तय थी, मगर नहीं पहुंचे शिवपाल: अमर सिंह समाजवादी पार्टी ऑफ़िस में इन दिनों यूथ विंग की बैठक चल रही है. कल समाजवादी युवजन सभा की मीटिंग हुई. आज लोहिया वाहिनी के देश भर के नेताओं को बुलाया गया है. इसके बाद 29 अगस्त को समाजवादी छात्र सभा की बैठक बुलाई गई है. अखिलेश यादव मीटिंग में मौजूद नेताओं से राय साहेब का परिचय कराते हैं. फिर राय साहेब सबको चुनाव लड़ने और जीतने का फ़ंडा बताते हैं. आधे घंटे के भाषण में बीजेपी से मुक़ाबला करने का मंत्र बताते हैं. आजम पर अमर का हमला, कहा- मेरी कुर्बानी ले लेना, दैत्य आज़म खान अपनी प्यास बुझा लेना राय साहेब इससे पहले अलग अलग जाति के पार्टी नेताओं की भी क्लास ले चुके हैं. सबसे पहले उन्होंने ग़ैर यादव पिछड़ी जाति के नेताओं की बैठक बुलाई. फिर यादव बिरादरी के नेताओं की मीटिंग हुई. इसके बाद मुस्लिम नेताओं की क्लास ली गई सबसे आख़िर में राय साहेब ने अगड़ी जाति की बैठक बुलाई. राय साहेब जब चाहें वे किसी भी नेता को बुला सकते हैं. लेकिन कोई भी नेता अपनी मर्ज़ी से राय साहेब से नहीं मिल सकता है. नेताओं को उनके साथ सेल्फ़ी लेने पर रोक है. जानें कब-कब अखिलेश यादव पर हमलावर हुए अमर सिंह, कभी उनका बचपन तो कभी याद दिलाए अपने किए काम अगड़ी जाति के एक नेता से राय साहेब ने पूछा,"आप ठाकुर बिरादरी के होकर पार्टी में क्यों हैं ? समाजवादी पार्टी में ऐसा क्या है कि आप यहाँ इतने सालों से हैं ? यही बात उन्होंने कई ग़ैर यादव पिछड़ी बिरादरी के नेताओं से भी पूछा. राय साहेब अलग अलग समाज के लोगों के मन की बात समझने में जुटे हैं. इसी आधार पर वे चुनावी रणनीति तैयार करना चाहते हैं. इन दिनों बैठकों में राय साहेब हैट लगा कर आते हैं. अमर सिंह का फूटा गुस्सा, अखिलेश को नमाजवादी पार्टी का अध्यक्ष तो आजम को बताया राक्षस मीटिंग के बाद एक बार एक विधायक राय साहेब का मोबाइल नंबर माँगने चला गया तो जवाब मिला- मेरा नंबर सिर्फ़ राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के पास है. मैं किसी को अपना नंबर नहीं देता. राय साहेब का जलवा देख कर कई लोग उनसे ही टिकट की पैरवी करने लगे हैं. एक बार लखनऊ के एक फ़ाइव स्टार होटल में समाजवादी पार्टी नेताओं का लंच था. अखिलेश यादव और राय साहेब अलग अलग टेबल पर बैठे थे. धीरे धीरे राय साहेब के आस पास भीड़ लग गई. सब उनसे हाथ मिलाना और उनसे जान पहचान करना चाहते थे लेकिन राय साहेब ने किसी को लिफ़्ट नहीं दी. अपनी प्लेट उठा कर अखिलेश यादव के टेबल पर बैठ गए. कई लोग राय साहेब को अखिलेश यादव का पीके भी कहते हैं. पीके यानि प्रशांत किशोर कभी नीतीश कुमार के रणनीतिकार हुआ करते थे.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नीतीश कुमार ने अपनी शर्तों पर…', CM की कुर्सी छोड़ राज्यसभा जाने पर JDU विधायक का बड़ा बयान
'नीतीश कुमार ने अपनी शर्तों पर…', CM की कुर्सी छोड़ राज्यसभा जाने पर JDU विधायक का बड़ा बयान
Basti News: रफ्तार ने ली दो जिंदगियां, दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत
Basti News: रफ्तार ने ली दो जिंदगियां, दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत
Jodhpur News: होली की खुशियों पर बदमाशों का साया, महिलाओं से छेड़छाड़, एक दर्जन गाड़ियों में तोड़फोड़
जोधपुर: होली की खुशियों पर बदमाशों का साया, महिलाओं से छेड़छाड़, एक दर्जन गाड़ियों में तोड़फोड़
Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination Live: 'CM नीतीश कुमार को पद से हटाया जा सकता है, पूरा बिहार चिंतित है', JDU नेता का बड़ा दावा
Live: 'CM नीतीश कुमार को पद से हटाया जा सकता है, पूरा बिहार चिंतित है', JDU नेता का बड़ा दावा

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Afghanistan: डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह की पाकिस्तान की 7 चौकियां
डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह की पाकिस्तान की 7 चौकियां
IND vs ENG Semifinal: भारत- इंग्लैंड सेमीफाइनल से पहले बल्लेबाजों का रिपोर्ट कार्ड, किसने बनाए सबसे ज्यादा रन?
IND vs ENG: भारत- इंग्लैंड सेमीफाइनल से पहले बल्लेबाजों का रिपोर्ट कार्ड, किसने बनाए सबसे ज्यादा रन?
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
Embed widget