एक्सप्लोरर

Iran Poison Attack: ईरान में स्कूली छात्राओं पर फिर जहरीली गैस से हमला, 20 लड़कियां अस्पताल में भर्ती

Iran School Girls News: ईरान के तबरेज़ शहर में मंगलवार को सांस की तकलीफ से जूझ रही लड़कियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. गर्ल्स हाई स्कूल की कई छात्राओं की हालत ख़राब है.

Iran: ईरान में स्‍कूली छात्राओं पर होने हमले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं. मंगलवार को फिर ईरान में स्कूली लड़कियों को जहरीली गैस अटैक कर निशाना बनाया गया. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जहरीले हमले के कारण घायल बीस ईरानी स्कूली छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

समाचार एजेंसी आईआरएनए के अनुसार, ईरान के तबरेज़ शहर में मंगलवार को सांस की तकलीफ से जूझ रही लड़कियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. शहर की आपातकालीन सेवा के प्रमुख असगर जाफरी ने आईआरएनए को बताया कि एक गर्ल्स हाई स्कूल के कई छात्राओं की हालत खराब होने की रिपोर्ट के बाद आपातकालीन विशेषज्ञों को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया है. अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि कुल कितनी लड़कियां सांस की तकलीफ से जूझ रही हैं. 

पहले भी आ चुके हैं ऐसे मामले 

इससे पहले भी इस तरह की घटना सामने आ चुकी है. नवंबर के अंत में इस तरह के मामलों में तेजी देखने को मिली थी. एक रिपोर्ट के अनुसार, अभी तक 5,000 से अधिक छात्रों को इस तरह के हमले हो चुके हैं. मंगलवार को हुई घटना को लेकर अधिकारियों ने बताया कि स्कूलों में दो सप्ताह के नवरूज अवकाश के बाद सोमवार को कक्षाएं फिर से शुरू हो गई थीं.

गौरतलब है कि ईरान में पिछले एक साल से हिजाब का विरोध हो रहा है. इसी दौरान महिला अधिकारों का विरोध करने वाले कट्टरपंथियों के हमले की घटनाओं में तेजी आई है. बताते चलें कि ईरान में गलत तरीके से हिजाब पहनने के लिए गिरफ्तार की गई 22 वर्षीय ईरानी-कुर्द महिला महसा अमिनी की हिरासत में मौत हो गई थी. इसी के बाद देश में प्रदर्शन उग्र हो गया. इसके बाद से ही जहरखुरानी के हमले तेज हो गए हैं.

हमलों के बाद का असर 

ईरान में छात्राओं ने सिरदर्द, बेचैनी, सुस्ती महसूस करने या चलने-फिरने में असमर्थ होने की शिकायत की. वहीं कुछ का कहना है कि उन्हें नारंगी, क्लोरीन या साफ-सफाई में इस्तेमाल होने वाले रसायनों जैसी गंध आई थी. 

ये भी पढ़ें: Donald Trump Indictment: भारी सुरक्षा के बीच न्‍यू यॉर्क कोर्ट में पेश होंगे डोनाल्ड ट्रंप, 35 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
'न जेल का डर, न मौत का', शेख हसीना ने भारत से बांग्लादेश को ललकारा, पढ़ें पूरा संबोधन
'न जेल का डर, न मौत का', शेख हसीना ने भारत से बांग्लादेश को ललकारा, पढ़ें पूरा संबोधन
ट्रंप ने ईरान पर क्यों नहीं किया वर्ल्ड वॉर जैसा अटैक? किया खुलासा
ट्रंप ने ईरान पर क्यों नहीं किया वर्ल्ड वॉर जैसा अटैक? किया खुलासा
ट्रंप के टैरिफ बम से अमेरिका घायल, अमेरिकन्स का हो गया तगड़ा नुकसान, जानें कैसे
ट्रंप के टैरिफ बम से अमेरिका घायल, अमेरिकन्स का हो गया तगड़ा नुकसान, जानें कैसे

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget