एक्सप्लोरर

म्यांमार के भूकंप के बाद विशेषज्ञों ने भारत में दी खतरे की चेतावनी, कहा- भारी तबाही के लिए तैयार रहें

Earthquake Alerts On Phone: म्यांमार में आए खतरनाक भूकंप के बाद पूरी दुनिया अलर्ट मोड पर है. ऐसे हालात में लोगों को ज्यादा से ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है.

Earthquake Alerts On Phone: म्यांमार में हाल ही में 7.7 तीव्रता का भयानक भूकंप आया, जिसमें 2,000 से ज्यादा लोगों की जान चली गई. इस हादसा ने दुनिया भर को सदमे और दुख में डाल गया. उधर जापान ने भी चेतावनी दी है कि वहां जल्द ही एक बहुत बड़ा भूकंप आ सकता है, जिससे करीब 3 लाख लोगों की जान जाने का खतरा है, लेकिन यह खतरा सिर्फ म्यांमार या जापान तक ही सीमित नहीं है. विशेषज्ञों का कहना है कि भारत, खासकर हिमालयी क्षेत्र भी इसी तरह के भूकंप के गंभीर खतरे का सामना कर रहा है.

अमेरिकी भूवैज्ञानिक रोजर बिलहम ने 2020 में कहा था कि हिमालय के दो या अधिक हिस्सों में किसी भी समय बड़ा भूकंप आ सकता है. उन्होंने बताया कि भारत की टेक्टोनिक प्लेट तिब्बत की ओर धीरे-धीरे बढ़ रही है, लेकिन यह दबाव एक झटके में भारी तबाही बन सकता है. ऐसे में आप अपने एंड्रॉयड फोन की मदद से भूकंप अलर्ट प्राप्त कर सकते हैं. 

भारत में भी बढ़ रहा है खतरा 

TOI की रिपोर्ट के अनुसार, शोधकर्ता स्टीवन वेस्नोस्की का भी मानना है कि अगर हमारे जीवनकाल में कोई बड़ा भूकंप आता है तो यह कोई हैरानी की बात नहीं होगी. भारतीय भूकंप विशेषज्ञ सुप्रियो मित्रा ने भी कहा कि हिमालय की चट्टानें 8 तीव्रता से ऊपर के भूकंप के लिए तैयार हैं, बस यह नहीं कहा जा सकता कि यह कब होगा. इन चेतावनियों से साफ है कि म्यांमार, जापान और भारत जैसे भूकंप संभावित क्षेत्रों में सतर्कता और तैयारी की तत्काल जरूरत है.

अपने एंड्रॉयड फोन में Earthquake Alerts कैसे चालू करें

  1. सबसे पहले अपने फोन की सेटिंग्स (Settings) खोलें.
  2. इसके बाद सर्च बार में "Earthquake alerts" टाइप करें.
  3. जब आपको Earthquake Alerts का ऑप्शन दिखे, तो उसे चालू (ON) कर दें.
  4. अलर्ट को ठीक से काम करने देने के लिए कुछ एक्सेस की परमिशन मांगी जाएगी, जैसे लोकेशन इन्हें OK या Allow कर दें.

अगर भूकंप आता है तो आपके फोन पर क्या होगा

  • जब आपके फोन के सिस्टम को भूकंप की जानकारी मिलती है तो आपको एक अलर्ट मिलेगा.
  • इसमें बताया जाएगा कि भूकंप कहां आया है और उसकी तीव्रता कितनी है.
  • अलर्ट में यह भी लिखा होगा कि भूकंप के समय आपको क्या करना चाहिए ताकि आप सुरक्षित रह सकें.

भूकंप के दौरान सुरक्षा के लिए करें ये काम 

भूकंप एक प्राकृतिक आपदा है जो बिना किसी पूर्व चेतावनी के आ सकती है. ऐसे में अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निम्नलिखित उपाय अपनाना आवश्यक है

मजबूत आश्रय की तलाश करें

यदि आप घर के अंदर हैं और बाहर निकलना सुरक्षित नहीं है तो किसी मजबूत टेबल या बेड के नीचे छिपें. इससे गिरने वाली वस्तुओं से बचाव हो सकेगा.

खिड़कियों और भारी वस्तुओं से दूर रहें

कांच, खिड़कियों, बाहरी दरवाजों, दीवारों और भारी फर्नीचर से दूर रहें, जो भूकंप के दौरान गिर सकते हैं.

लिफ्ट का उपयोग न करें

भूकंप के दौरान लिफ्ट का प्रयोग खतरनाक हो सकता है. सीढ़ियों का उपयोग करना सुरक्षित होता है.

बाहर खुले स्थान पर जाएं

यदि संभव हो तो खुले मैदान में जाएं, जहां पेड़, बिजली की लाइनें और इमारतें न हों.

जानवरों के व्यवहार पर ध्यान दें

भूकंप से पहले कुछ जानवर असामान्य व्यवहार करते हैं, जैसे कुत्तों का अजीब तरह से भौंकना या पक्षियों का अचानक चहचहाना. इन संकेतों पर ध्यान देना उपयोगी हो सकता है.

भूकंप के बाद की स्थिति

भूकंप के झटके रुकने के बाद भी सतर्क रहें क्योंकि आफ्टरशॉक्स आ सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्यों किम जोंन उन अपने पिता की नाजायज औलाद माने जाते हैं? पढ़ें पूरी कहानी
क्यों किम जोंन उन अपने पिता की नाजायज औलाद माने जाते हैं? पढ़ें पूरी कहानी
अंतरिक्ष में उगेंगी दवाइयां! वैज्ञानिकों का बड़ा दावा, चांद-मंगल मिशन में खत्म हो सकती है दवाओं की कमी
अंतरिक्ष में उगेंगी दवाइयां! वैज्ञानिकों का बड़ा दावा, चांद-मंगल मिशन में खत्म हो सकती है दवाओं की कमी
US हेलिकॉप्टर को ईरान ने मार गिराया तो भड़के डोनाल्ड ट्रंप की हुंकार- 'अब हम देंगे करारा जवाब'
US हेलिकॉप्टर को ईरान ने मार गिराया तो भड़के डोनाल्ड ट्रंप की हुंकार- 'अब हम देंगे करारा जवाब'
Israel Iran War Live: इजरायली हमले में एयर डिफेंस के दो ईरानी जवान मारे गए, ईरान पीस डील पर ट्रंप ने किया बड़ा दावा
Israel Iran War Live: इजरायली हमले में एयर डिफेंस के दो ईरानी जवान मारे गए, ईरान पीस डील पर ट्रंप ने किया बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani News: काफिले में बारात... दूल्हा @ हवालात | Crime News |
Haridwar Snake Video: पानी की टंकी खोली तो निकले 27 सांप! परिवार के उड़ गए होश! | Viral Video
UP Election 2027 | Janhit: चुनावी रण में 'खर-दूषण-ताड़का' की एंट्री! | Yogi | Akhilesh Yadav | UP
Ujjwala Yojna Rule Change | Bharat ki Baat: अब तो मंत्री भी बोले..'महंगाई चिंताजनक' | PM Modi | BJP
Gas Crisis | Inflation | Sandeep Chaudhary: 'महंगाई बम' का धमाका! क्या गरीबों का दम निकल रहा है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी की अध्यक्षता में कल बैठक, केन्द्रीय मंत्री समेत NDA शासित राज्यों के शामिल होंगे CM-डिप्टी सीएम, जानें क्या होगी चर्चा
पीएम मोदी की अध्यक्षता में कल बैठक, केन्द्रीय मंत्री समेत NDA शासित राज्यों के शामिल होंगे CM-डिप्टी सीएम
सपा चीफ अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'इंडिया गठबंधन तभी मजबूत होगा जब...'
सपा चीफ अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'इंडिया गठबंधन तभी मजबूत होगा जब...'
FIFA World Cup 2026 Live Streaming: भारत में कहां और कैसे लाइव देखें फीफा वर्ल्ड कप? जानें लाइव स्ट्रीमिंग की फुल डिटेल्स
भारत में कहां और कैसे लाइव देखें फीफा वर्ल्ड कप? जानें लाइव स्ट्रीमिंग की फुल डिटेल्स
Inside Pics: सोनम कपूर की बर्थडे पार्टी में आया इतना केक, बहन अंशुला बोली- पूरा गांव खा सकता था
सोनम कपूर की बर्थडे पार्टी में आया इतना केक, बहन अंशुला बोली- पूरा गांव खा सकता था
बॉर्डर के पास पेड़ों पर CCTV... 142 करोड़ का मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट! ED ने म्यांमार-भारत ड्रग्स सिंडिकेट को किया ध्वस्त
बॉर्डर के पास पेड़ों पर CCTV... 142 करोड़ का मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट! ED ने म्यांमार-भारत ड्रग्स सिंडिकेट को किया ध्वस्त
भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, आंधी के साथ जल्द होगी झमाझम बारिश, IMD ने बताया दिल्ली-यूपी समेत देश के मौसम का हाल
भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, आंधी के साथ जल्द होगी झमाझम बारिश, IMD ने बताया कैसा रहेगा मौसम
Wireless Vs Wired Security Cameras: आपके घर के लिए कौन-सा ऑप्शन बेहतर और क्यों? यहां जानें जवाब
Wireless Vs Wired Security Cameras: आपके घर के लिए कौन-सा ऑप्शन बेहतर और क्यों? यहां जानें जवाब
प्रचंड गर्मी के बीच कैसे तैयार करें धान की नर्सरी, जानें क्या कहते हैं कृषि एक्सपर्ट्स?
प्रचंड गर्मी के बीच कैसे तैयार करें धान की नर्सरी, जानें क्या कहते हैं कृषि एक्सपर्ट्स?
Embed widget