VIDEO: अलीबाबा ग्रुप के चेयरमैन जैक मा ने ली रिटायरमेंट, फेयरवेल पर 4 घंटे दिया स्टेज परफॉर्मेंश
अलीबाबा ग्रुप के फाउंडर जैक मा ने अपनी कंपनी के 20वें सालगिरह पर चार घंटे तक लगातार स्टाफ के सामने परफॉर्म किया है. उनके इस परफॉर्मेंश का वीडियो अलीबाबा ग्रुप ने ट्वीट किया है.

बीजिंग: चीन के सबसे अमीर शख्स में शुमार और अलीबाबा ग्रुप के संस्थापक जैक मा ने अपनी कंपनी के 20वें सालगिरह और अपनी विदाई पर स्टेज परफॉर्मेंश दिया है. अंग्रेजी गाने 'यू रेज मी अप' पर जैक मा द्वारा दिए स्टेज परफॉर्मेंश का वीडियो अलीबाबा ग्रुप ने ट्वीट किया है.
चार घंटे तक जैक मा के स्टेज परफॉर्मेंश के दौरान कंपनी के वर्तमान सीईओ डेनियल झांग ने भी उनका साथ दिया. बता दें कि जैक मा ने कंपनी से रिटायरमेंट की घोषणा साल 2018 में ही की थी. इसी फैसले के तहत उन्होंने मंगलवार को कंपनी के चेयरमैन पद से खुद को मुक्त किया. हालांकि, वह कंपनी के निदेशक मंडल के प्रमुख और अलीबाबा पार्टनरशिप के स्थाई सदस्य बने रहेंगे.
आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं हुआ है कि जैक मा ने कंपनी के स्टाफ के सामने परफॉर्म किया है. इससे पहले 2017 में कंपनी की वर्षगांठ पर उन्होंने माइकल जैक्शन के अंदाज में डांस कर सभी को चकित कर दिया था. बता दें कि अलीबाबा के फाउंडर जैक मा अपने कर्माचारियों को वर्किंग कल्चर से संबंधित फॉर्मूला भी देते रहते हैं. Jack Ma's performances at Alibaba's annual parties are among the most-anticipated acts of the night. And when Daniel Zhang joins in, that just makes it extra special. Check out their version of "You Raise Me Up" at the company's 20th anniversary celebration. pic.twitter.com/IFMR6v059I
— Alibaba Group (@AlibabaGroup) September 11, 2019
इसी सिलसिले में कर्मचारियों को उनकी दी गई एक सलाह की काफी चर्चा हुई थी. उन्होंने अपनी कंपनी के कर्मचारियों को '669' का फॉर्मूला दिया था. इसका अर्थ था कि हफ्ते में 6 दिन सेक्स. यहां 9 का मतलब उनके हिसाब से ज्यादा समय से था. इसी तरह उन्होंने एक बार '996' का फार्मूला दिया था. इसका मतलब था सुबह 9 बजे से शाम के 9 बजे तक हफ्ते में 6 दिन काम.
बता दें कि जैक मा ने चीन के सबसे अमीर व्यक्ति बनने का सफर बिल्कुल शून्य से शुरू किया था. उनके जीवन पर कई किताबें भी छप चुकी हैं. वह मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं. अलीबाबा जैसे बड़े साम्राज्य के मालिक जैक मा अपनी संपत्ति को शिक्षा पर खर्च करना चाहते हैं.यह भी पढ़ें-
पाकिस्तान में HIV पॉजिटिव लोगों की संख्या में 13 फीसदी का इजाफा- UN रिपोर्ट
9/11: मानवता के इतिहास में सबसे जघन्यतम आतंकी हमला, न्यूयॉर्क में एक पल में चली गई थी 2974 जानें
9/11 की बरसी पर अफगानिस्तान में अमेरिकी दूतावास के कंपाउंड मे रॉकेट से हमला
Source: IOCL























