एक्सप्लोरर

Japan: हवा में था बोइंग 737, अचानक खिड़की पर दिखी दरार तो मच गया हड़कंप और फिर...

Japan Airline News: जापान में एक यात्री विमान की खिड़की में दरार पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया. आलम यह हुआ है कि टेकऑफ करने के बाद विमान को वापस लैंड कराना पड़ा.

Japan: जापान में उस वक्त हड़कंप मच गया जब हजारों फीट की ऊंचाई पर उड़ रहे यात्री विमान की कॉकपिट की खिड़की में दरार देखने को मिली. आनन-फानन में देश की सबसे बड़ी एयरलाइन ऑल निप्पॉन एयरवेज के विमान को वापस एयरपोर्ट पर लौटना पड़ा. समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने स्थानीय मीडिया के हवाले से रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि की है. 

क्योडो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाइट 1182 साप्पोरो से टोयामा के लिए उड़ान भर रही थी, तभी कॉकपिट की खिड़की में दरार का पता चला. इसके चलते बोइंग 737 अपने हवाई अड्डे पर वापस लौट आया. रिपोर्ट के अनुसार, विमान में चालक दल के अलावा कुल 65 यात्री सवार थे. हालांकि, गनीमत यह रही कि किसी को किसी प्रकार की चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित हैं. एयरलाइन ने फंसे हुए यात्रियों के लिए वैकल्पिक उड़ानों की व्यवस्था भी की. 

टूट गया था विमान का दरवाजा 

अभी पिछले हफ्ते अमेरिका में हवा में उड़ रहे विमान का दरवाजा अचानक टूट गया था, जिस वजह से विमान में सवार 171 यात्री और 6 क्रू मेंबर्स की सांसें अटक गई थी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने हैरानी जताई थी. घटना के बाद अलास्का एयरलाइंस ने बोइंग 737-9 मैक्स उड़ानों को रद्द कर दी थी. 

घटना की हो रही जांच

दरअसल, यह घटना बीते 6 जनवरी की है, जब अलास्का एयरलाइंस के बोइंग 737-9 मैक्स विमान का दरवाजा टेकऑफ के कुछ मिनट बाद ही हवा में टूटकर गिर गया था. इस घटना से हर तरफ सनसनी फैल गई. जिसके बाद से लगातार जांच जारी है. हालांकि बोइंग 737 मैक्स विमानों की उड़ान पर अस्‍थायी रोक लगा दी गई है. बोइंग के चीफ ने अपने ताजा बयान में कहा कि विमान घटना के बाद बोइंग अभी भी तथ्यों की खोज कर रहा है. वह जानने की कोशिश कर रहा है कि इस पूरे हादसे के दौरान क्या टूट गया.

ये भी पढ़ें: हूतियों पर अमेरिका और ब्रिटेन के हमले से भड़के तुर्किए के राष्‍ट्रपति, बोले- 'लाल सागर को खून के समंदर में...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
नेतन्याहू ने PM मोदी को कहा थैंक्यू, फोन पर बात कर बोले- 'रिश्ते मजबूत रहेंगे'
नेतन्याहू ने PM मोदी को कहा थैंक्यू, फोन पर बात कर बोले- 'रिश्ते मजबूत रहेंगे'
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
'नहीं मिलेगी सुरक्षा...' पाकिस्तान, सऊदी और तुर्किए के रक्षा समझौते पर आगबबूला हुआ ईरान
'नहीं मिलेगी सुरक्षा...' पाकिस्तान, सऊदी और तुर्किए के रक्षा समझौते पर आगबबूला हुआ ईरान

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget