एक्सप्लोरर

गाजर खाने से क्यों हो रही अमेरिका में मौत, US के हर स्टोर से वापस मंगवाया गया

E.coli Outbreak in US : अमेरिका में अक्टूबर महीने में भी ई. कोली बैक्टीरिया का प्रकोप देखने को मिला था. तब मैक्डोनल्स के हैमबर्गर खाने से दर्जनों लोग ई. कोली वायरस की चपेट में आ गए थे.

E.Coli Bacteria in America : खराब खाना शरीर के लिए काफी खतरनाक हो सकता है. इससे शरीर को काफी ज्यादा नुकसान हो सकता है. अमेरिका में एक ऐसा ही मामला देखने को मिला है, जहां गाजर खाने के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई और 15 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अमेरिका में गाजर को लेकर डर फैल गया है, जिसके बाद ऑर्गेनिक गाजर और बेबी गाजर को पूरे अमेरिका के स्टोर से वापस मंगवाया जा रहा है. दरअसल, अमेरिका में ई. कोली बैक्टीरिया के प्रकोप के कारण यह फैसला लिया गया है.

CDC ने गाजरों को लेकर जारी की चेतावनी

यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) ने रविवार (17 नवंबर) को उन गाजरों को लेकर चेतावनी जारी की जो ग्रिमवे फार्म्स की ओर से बड़े सुपरमार्केट को बेचा गया था. CDC ने अपने बयान में कहा कि अब तक अमेरिका के 18 राज्यों में गाजर से जुड़े ई. कोली संक्रमण के 39 मामले सामने आ चुके हैं. इसके बाद से सीडीसी ने लोगों को किसी भी गाजर को न खाने की चेतावनी दी है. CDC ने कहा कि प्रभावित गाजर अब अमेरिका के स्टोर में उपलब्ध नहीं है, लेकिन लोगों के घरों में हो सकती है. जिसे सबसे पहले फेंक देने की जरूरत है.

दूसरे देशों से भी वापस मंगाए गए प्रभावित गाजर

अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के अनुसार, ग्रिमवे फार्म्स ने अमेरिका में गाजर के प्रकोप को देखते हुए स्वैच्छिक रूप से कनाडा और प्यूर्टो रिको के स्टोर से भी गाजर को वापस मंगा लिया है. कैलिफोर्निया में स्थित ग्रिमवे फार्म्स ने शनिवार (16 नवंबर) को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है. जिसमें कंपनी ने कहा कि कंपनी अपनी खेती-कटाई के तरीकों की समीक्षा कर रही है और अधिकारियों के साथ मिलकर परस्पर काम कर रही है.

क्या है ई. कोली बैक्टीरिया का संक्रमण?

CDC के अनुसार, एस्चेरिचिया कोली (ई. कोली) एक बैक्टीरिया के कारण फैलने वाला संक्रमण है. जिसके अधिकतर रूप इंसानों और जानवरों की आंतों रहते हैं और यह हानिकारक नहीं होते हैं. लेकिन कुछ ऐसे ई. कोली बैक्टीरिया भी हैं, जिनका सेवन करने के बाद जान पर खतरा बन सकता है. इससे गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल बीमारियों के होने का खतरा हो सकता है. इस बैक्टीरिया के प्रमुख लक्षणों में डिहाइड्रेशन, खूनी दस्त, उल्टी, पैट में दर्द और बुखार शामिल है.

यह भी पढ़ेंः अमेरिका में बर्गर खाने से फैला खतरनाक वायरस, जानें क्या हैं इसके लक्षण और कैसे कर सकते हैं बचाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Trump Airport: मिडिल ईस्ट जंग के बीच बड़ा ऐलान, पाम बीच एयरपोर्ट का नाम होगा ‘ट्रंप इंटरनेशनल’
मिडिल ईस्ट जंग के बीच बड़ा ऐलान, पाम बीच एयरपोर्ट का नाम होगा ‘ट्रंप इंटरनेशनल’
Israel US Iran War LIVE: ईरान का इजरायल पर बड़ा साइबर अटैक, सिक्योरिटी कैमरे और 50 कंपनियों का डाटा किया हैक
LIVE: ईरान का इजरायल पर बड़ा साइबर अटैक, सिक्योरिटी कैमरे और 50 कंपनियों का डाटा किया हैक
Israel US Iran War: अमेरिका ने ईरान की तीन रिहायशी इमारतों पर दागे गोले, 11 लोगों की मौत
अमेरिका ने ईरान की तीन रिहायशी इमारतों पर दागे गोले, 11 लोगों की मौत
तेल और गैस की किल्लत के बीच जरदारी ने PAK सरकार को दिया निर्देश- जनता पर न पड़े बढ़ती कीमतों का बोझ
तेल और गैस की किल्लत के बीच जरदारी ने PAK सरकार को दिया निर्देश- जनता पर न पड़े बढ़ती कीमतों का बोझ

वीडियोज

Sansani: ईरान का 'प्रॉक्सी WAR'...इजरायल में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Amit Shah On Naxalite: नक्सलवाद को लेकर Congress पर बरसे अमित शाह | BJP | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: युद्ध के बीच ईरान की कैसी है स्थिति? | Israel Iran War | Trump | Netanyahu|Breaking
Bengal Election 2026: Mamata Banerjee का 'फिश कार्ड'..बंगाल में दिलाएगा जीत? | BJP | PM Modi
Sandeep Chaudhary: 1 करोड़ भारतीयों पर तलवार...देश में सियासी आर-पार? |War Update

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेल संकट में श्रीलंका, मालदीव, नेपाल की मदद.... भारत की तारीफ सुन बौखलाए PAK एक्सपर्ट, शहबाज सरकार से चिढ़े- आप क्यों नहीं...
तेल संकट में श्रीलंका, मालदीव, नेपाल की मदद.... भारत की तारीफ सुन बौखलाए PAK एक्सपर्ट, शहबाज सरकार से चिढ़े- आप क्यों नहीं...
UP Politics: यूपी की 403 सीटों पर किसे टिकट देगी बसपा? लखनऊ की बैठक में मायावती ने कर दिया क्लियर
यूपी की 403 सीटों पर किसे टिकट देगी बसपा? लखनऊ की बैठक में मायावती ने कर दिया क्लियर
भारत खत्म कराएगा जंग! इजरायल ने पाकिस्तान को दिखाई उसकी औकात, खुल्लम खुल्ला बोला- 'इंडिया बेहतर...'
भारत खत्म कराएगा जंग! इजरायल ने पाकिस्तान को दिखाई औकात, खुल्लम खुल्ला बोला- इंडिया बेहतर...'
आईपीएल 2025 में पहली गेंद और 2026 में दूसरे गेंद पर जड़ा छक्का, वैभव सूर्यवंशी के अनोखे कारनामे के बारे में जानिए
आईपीएल 2025 में पहली गेंद और 2026 में दूसरे गेंद पर जड़ा छक्का, वैभव सूर्यवंशी के अनोखे कारनामे के बारे में जानिए
ऑडियंस ने देखी 'रामायण' की पहली झलक, रणबीर कपूर बोले- 'भगवान राम आज भी अंतरआत्मा के रक्षक'
ऑडियंस ने देखी 'रामायण' की पहली झलक, रणबीर कपूर बोले- 'भगवान राम आज...'
अल्पसंख्यकों पर ‘डैमोक्लीज़ की तलवार’, वेणुगोपाल का FCRA बिल पर हमला, केरल के ईसाई बहुल इलाकों में राहुल गांधी का प्रचार 
अल्पसंख्यकों पर ‘डैमोक्लीज़ की तलवार’, वेणुगोपाल का FCRA बिल पर हमला, केरल के ईसाई बहुल इलाकों में राहुल गांधी का प्रचार 
RBSE Rajasthan Board Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं की मार्कशीट में गलत है डिटेल तो न हों परेशान, ऐसे ठीक होंगे Error
राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं की मार्कशीट में गलत है डिटेल तो न हों परेशान, ऐसे ठीक होंगे Error
ऐसे स्टोर करेंगे लहसुन तो सालों साल नहीं होगा खराब, जान लें तरीका
ऐसे स्टोर करेंगे लहसुन तो सालों साल नहीं होगा खराब, जान लें तरीका
Embed widget