एक्सप्लोरर

इस देश में अचानक क्यों बढ़ गए अंडों के दाम, एक दर्जन की कीमत 860 रुपये

2025 के बर्ड फ्लू के कारण अमेरिका में अंडों की कीमतें आसमान छू रही है. बता दें कि दुनिया के सबसे शक्तिशली देश में कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं.इस वजह से आम इंसान परेशान हो गया है.

America Egg Price: अमेरिका में अंडों की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं, जिससे उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं. इसका मुख्य कारण बर्ड फ्लू है, जिसने देशभर में अंडों की सप्लाई को बुरी तरह प्रभावित किया है. एक समय सस्ता प्रोटीन माना जाने वाला अंडा अब महंगे खाए जाने वाले फूड आइटम की कैटेगरी में आ गया है.

अमेरिका में फैला बर्ड फ्लू, जिसे वैज्ञानिक रूप से हाईली पैथोजेनिक एवियन इंफ्लूएंजा (HPAI) कहा जाता है उसकी वजह से लाखों अंडे देने वाली मुर्गियों को मारना पड़ा है. इस वायरस की रोकथाम के लिए की गई यह कार्रवाई अंडों की आपूर्ति में भारी कमी का कारण बन गई है, जिससे कीमतों में भारी उछाल आया है. पिछले तीन महीनों में 20 मिलियन से अधिक मुर्गियों को मारा गया, जिससे अंडे उत्पादन की क्षमता पर गहरा असर पड़ा. इस वजह से अंडों की कमी ने अमेरिकी बाजार में दामों को रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा दिया है.

ग्राहकों के लिए लग्जरी आइटम
अंडों की सीमित सप्लाई के चलते अमेरिका में कई स्थानों पर अंडों की कीमत ₹860 (लगभग $10) तक पहुंच गई है. यह कीमत एक दर्जन अंडों की है, जो पहले एक किफायती विकल्प माना जाता था, अब यह लोगों के बजट पर भारी पड़ रहा है. अमेरिकी श्रम सांख्यिकी ब्यूरो (BLS) के अनुसार, जनवरी 2025 में ग्रेड-A दर्जे के एक दर्जन अंडों की औसत कीमत $4.95 (₹429.91) रही, जो अगस्त 2023 में दर्ज न्यूनतम $2.04 (₹176.47) से दोगुनी से भी ज्यादा है. यह वृद्धि 2015 के बर्ड फ्लू संकट के बाद सबसे अधिक मानी जा रही है.

उपभोक्ताओं और व्यवसायों पर प्रभाव
अंडों की बढ़ती कीमतों ने न केवल घरों में बल्कि व्यवसायों में भी संकट पैदा कर दिया है. कई उपभोक्ता अंडों की खपत घटा रहे हैं, जबकि कुछ दुकानों में अंडों की कमी के कारण ग्राहकों को कम मात्रा में ही अंडे खरीदने दिए जा रहे हैं. यह समस्या केवल पारंपरिक अंडों तक सीमित नहीं है. ऑर्गेनिक और केज-फ्री अंडों की कीमतों में भी भारी वृद्धि देखी जा रही है, जिससे अधिक स्वस्थ विकल्पों का चयन करने वाले उपभोक्ताओं को भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. होटल और रेस्टोरेंट उद्योग. इस बढ़ी हुई कीमत से बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं. अंडों की मदद से तैयार किए जाने वाले डिश की वजग से रेस्तरां और बेकरी ने अपने मेनू में बदलाव करना शुरू कर दिया है, ताकि अंडों की खपत को कम किया जा सके.

खाद्य महंगाई 2025: अंडों की कीमतें बढ़ने से महंगाई चरम पर
खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों में अंडे अब प्रमुख कारण बन गए हैं. जनवरी 2025 में अंडों की कीमतों में 65% की वृद्धि दर्ज की गई, जिसने कुल खाद्य कीमतों में आई वृद्धि में दो-तिहाई का योगदान दिया. इसने अमेरिकी उपभोक्ताओं पर और अधिक बोझ डाल दिया है, जो पहले से ही अन्य आवश्यक वस्तुओं की महंगाई से जूझ रहे हैं.

अंडों की कीमतों में कब आएगी राहत?
विशेषज्ञ इस बारे में एकमत नहीं हैं कि उपभोक्ताओं को कब तक राहत मिलेगी. अमेरिकी कृषि विभाग (USDA) के अनुसार, अंडों की सप्लाई चेन को सामान्य होने में कुछ और महीने लग सकते हैं. अगर बर्ड फ्लू का प्रकोप नहीं रुका, तो अंडों की कीमतों में और वृद्धि हो सकती है.

ये भी पढ़ें: शुरू हो गया ट्रेड वार? यूरोपियन यूनियन की फूड आयात पर बैन की तैयारी, ट्रंप को झटका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
नेतन्याहू ने अचानक PM मोदी को क्यों किया फोन? विदेश मंत्रालय ने बताया
नेतन्याहू ने अचानक PM मोदी को क्यों किया फोन? विदेश मंत्रालय ने बताया
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील, भारत के लिए क्या हैं मायने
सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील, भारत के लिए क्या हैं मायने

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget