एक्सप्लोरर

बांग्लादेश में खतना के दौरान एक और बच्चे की हुई मौत, पिता ने अस्पताल पर लगाया सनसनीखेज आरोप

Bangladesh Latest News: बांग्लादेश में दशकों से नाई इस काम को बिना एनेस्थीसिया के अंजाम दे रहे थे. हालांकि, हाल के दिनों में डॉक्टरों द्वारा सर्जिकल खतना का चलन बढ़ा है.

Bangladesh Latest News: बांग्लादेश में खतना के दौरान एक बच्चे की मौत की खबर सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक या घटना मंगलवार की रात को राजधानी ढाका में घटी. मृतक बच्चे का नाम हनफ तहमेद है. हनफ को अस्पताल में खतना से पहले एनेस्थीसिया का इंजेक्शन दिया गया था. बताया जा रहा है इसी वजह से उसकी मौत हुई है. बच्चे की मौत पर परिवार वालों का भी बयान आया है. उनका कहना है कि हमने एनेस्थीसिया की अनुमति नहीं दी थी. 

बांग्लादेश में खतना के दौरान बच्चों की मौत की यह पहली खबर नहीं है. हाल ही में करीब डेढ़ महीने पहले एक और बच्चे के निधन की खबर सामने आई थी. इस घटना में भी अयान अहमद नाम के बच्चे को खतना से पहले एनेस्थीसिया का इंजेक्शन दिया गया था. जिसके बाद परिवार वालों ने इसकी शिकायत भी दर्ज कराई थी. 

बांग्लादेश में दशकों से वहां के नाई इस काम को बिना एनेस्थीसिया के अंजाम दे रहे थे. इस दौरान बच्चों के मौत की खबर बेहद कम आती थी. हालांकि, हाल के दिनों में जब से डॉक्टरों द्वारा सर्जिकल खतना का चलन बढ़ा है. तब से बच्चों के निधन के कई मामले समाने आए हैं.   

इस घटना पर डॉ. शाह आलम का कहना है कि बिना उचित जांच के गलत तरह से एनेस्थीसिया देने पर बच्चों के जान जाने का खतरा बना रहता है. उन्होंने बताया कि एक बच्चे के सुचारू और सुरक्षित खतना के लिए एनेस्थीसिया की आवश्यकता होती है, लेकिन इस दौरान ध्यान देने वाली बात यह है कि बच्चे की स्थिति के मुताबिक किस प्रकार की एनेस्थीसिया दी जाए.

मृतक बच्चे के पिता का नाम फखरुल आलम है. आलम ने बीबीसी बांग्ला के साथ हुई बातचीत के दौरान बताया कि हम हनफ को खतना के लिए मंगलवार की रात करीब साढ़े आठ बजे ढाका के माली बाग चौधरी पारा में स्थित जेएस डायग्नोस्टिक एंड मेडिकल चेक अप सेंटर में ले गए. कुछ देर में ही उसका खतना पूरा हो गया, लेकिन एक घंटे बाद भी जब उसे होश नहीं आया तो हमारी चिंता बढ़नी शुरू हुई. 

आलम के मुताबिक बच्चे को होश नहीं आने पर हमने कई बार पूछा कि कोई परेशानी हो तो बताएं. हालांकि, हर बार वह नजरअंदाज करते रहे और कहा कि जल्द ही होश आ जाएगा. 

पिता के मुताबिक डाक्टरों ने हमें रात करीब 10 बजे सूचना दी कि हमारे बच्चे की स्थिति बेहद खराब हो गई है. हमें जल्द से जल्द दूसरे अस्पताल में लेकर जाना होगा. क्योंकि उनके पास आईसीयू नहीं है. रात करीब 10.30 बजे एंबुलेंस को बुलाया गया. मगर तबतक बहुत लेट हो चुकी थी. मृतक बच्चे के पिता का आरोप है कि मेरे बिना अनुमति के एनेस्थीसिया लगाया गया है. 

बच्चे के पिता का कहना है कि इस मामले का निष्पक्ष तरीके से जांच किया जाए और उन्हें न्याय मिले. उन्होंने दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है. ताकि किसी दूसरे बच्चे के साथ यह दुर्घटना ना घटे. ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों के खिलाफ हातिरझील थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया गया है.

यह भी पढ़ें- कौन हैं याना मीर? जिन्होंने दो टूक में पाकिस्तान की निकाली हेकड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Israel-Iran War Live: दुबई एयरपोर्ट के पास ड्रोन हमले पर UAE का रिएक्शन, कब शुरू होंगी फ्लाइट्स? 19 भारतीयों की गिरफ्तारी क्यों
LIVE: दुबई एयरपोर्ट ड्रोन हमले पर UAE का रिएक्शन, जानें कब शुरू होंगी फ्लाइट्स? 19 भारतीयों की गिरफ्तारी क्यों
मिडिल ईस्ट की जंग के बीच सोशल मीडिया पर शेयर किया फर्जी वीडियो, UAE ने गिरफ्तार कर लिए 19 भारतीय
मिडिल ईस्ट की जंग के बीच सोशल मीडिया पर शेयर किया फर्जी वीडियो, UAE ने गिरफ्तार कर लिए 19 भारतीय
'हॉर्मुज स्ट्रेट में...', ट्रंप का साथ देने पर जापान की प्रधानमंत्री की No, जहाजों को एस्कॉर्ट करने पर खोले पत्ते
'हॉर्मुज स्ट्रेट में...', ट्रंप का साथ देने पर जापान की प्रधानमंत्री की No, जहाजों को एस्कॉर्ट करने पर खोले पत्ते
Israel-US Iran War Highlights: दुनिया का सबसे बड़ा दुबई एयरपोर्ट बंद! ड्रोन हमले के बाद लगी आग, जंग के बीच UAE में 19 भारतीय गिरफ्तार
Highlights: दुनिया का सबसे बड़ा दुबई एयरपोर्ट बंद! ड्रोन हमले के बाद लगी आग, UAE में 19 भारतीय गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट की जंग के बीच सोशल मीडिया पर शेयर किया फर्जी वीडियो, UAE ने गिरफ्तार कर लिए 19 भारतीय
मिडिल ईस्ट की जंग के बीच सोशल मीडिया पर शेयर किया फर्जी वीडियो, UAE ने गिरफ्तार कर लिए 19 भारतीय
UP में इस मुद्दे पर साथ आए अखिलेश यादव, मायावती और राहुल गांधी, केंद्र से की बड़ी मांग
UP में इस मुद्दे पर साथ आए अखिलेश यादव, मायावती और राहुल गांधी, केंद्र से की बड़ी मांग
'हॉर्मुज स्ट्रेट में...', ट्रंप का साथ देने पर जापान की प्रधानमंत्री की No, जहाजों को एस्कॉर्ट करने पर खोले पत्ते
'हॉर्मुज स्ट्रेट में...', ट्रंप का साथ देने पर जापान की प्रधानमंत्री की No, जहाजों को एस्कॉर्ट करने पर खोले पत्ते
जसप्रीत बुमराह का ‘हैप्पी एनिवर्सरी’ पोस्ट हुआ वायरल, पत्नी संजना के जवाब ने लूटी महफिल
जसप्रीत बुमराह का ‘हैप्पी एनिवर्सरी’ पोस्ट हुआ वायरल, पत्नी संजना के जवाब ने लूटी महफिल
4 Oscar जीतकर इस हॉरर फिल्म ने मचा दिया तहलका, घर बैठे OTT पर देखें
4 Oscar जीतकर इस हॉरर फिल्म ने मचा दिया तहलका, घर बैठे OTT पर देखें
'अगर खर्ग पर हमला हुआ तो...', IRGC नेवी चीफ ने दी अमेरिका को खुलेआम धमकी, अब क्या करेंगे ट्रंप
'अगर खर्ग पर हमला हुआ तो...', IRGC नेवी चीफ ने दी अमेरिका को खुलेआम धमकी, अब क्या करेंगे ट्रंप
Diabetes Symptoms: क्या आप सही तरह से सो रहे हैं, आपका स्लीप पैटर्न तय कर रहा है आपकी शुगर! जानिए कैसे?
क्या आप सही तरह से सो रहे हैं, आपका स्लीप पैटर्न तय कर रहा है आपकी शुगर! जानिए कैसे?
RBSE Result 2026 Date: राजस्थान बोर्ड इस हफ्ते में जारी कर सकता है 10वीं-12वीं के नतीजे, जानें कहां कर सकेंगे चेक
राजस्थान बोर्ड इस हफ्ते में जारी कर सकता है 10वीं-12वीं के नतीजे, जानें कहां कर सकेंगे चेक
Embed widget