एक्सप्लोरर

हार्वर्ड ने खारिज की ट्रंप की मांग तो रोकी गई यूनिवर्सिटी की फंडिंग, अब सामने आया बराक ओबामा का रिएक्शन

Barack Obama On Harvard University: अमेरिकी सरकार ने डोनाल्ड ट्रंप की मांगों को खारिज करने की वजह से हार्वर्ड विश्वविद्यालय को मिलने वाले 2.2 बिलियन डॉलर पर रोक लगा दी.

Barack Obama Praises Harvard University Stand: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने मंगलवार (15 अप्रैल, 2025) को कहा कि हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने कैंपस में कंट्रोल करने की राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की मांग को खारिज करके एक उदाहरण स्थापित किया है.

हार्वर्ड के अध्यक्ष एलन गार्बर ने सोमवार (14 अप्रैल, 2025) को कहा कि वे सरकार की मांगों के आगे नहीं झुकेंगे. ट्रंप प्रशासन ने अमेरिका के सबसे पुराने विश्वविद्यालय में व्यापक सरकारी और नेतृत्व सुधार लाना और इसकी प्रवेश नीतियों में बदलाव करने के लिए कहा था.

बराक ओबामा ने क्या कहा?

ओबामा ने एक्स पर लिखा, "हार्वर्ड ने अन्य उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए एक उदाहरण स्थापित किया है - अकादमिक स्वतंत्रता को दबाने के गैरकानूनी और कुत्सित प्रयास को खारिज करते हुए, यह सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाए हैं कि हार्वर्ड के सभी छात्र बौद्धिक जांच, गहन बहस और आपसी सम्मान के माहौल से लाभान्वित हो सकें. आइए आशा करें कि अन्य संस्थान भी इसका अनुसरण करेंगे."

क्या है मामला?

दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप ने हार्वर्ड को एक चिट्ठी लिखकर मांग की कि विश्वविद्यालय परिसर में विविधता पर विचारों का ऑडिट करे और कुछ छात्र क्लबों को मान्यता देना बंद करे. इसके बाद, हार्वर्ड विश्वविद्यालय के अध्यक्ष एलन गार्बर ने हार्वर्ड समुदाय को एक ओपन लेटर में लिखा, "कोई भी सरकार - चाहे कोई भी पार्टी सत्ता में हो - यह तय नहीं कर सकती कि निजी विश्वविद्यालय क्या पढ़ा सकते हैं, वे किसे प्रवेश दे सकते हैं और किसे काम पर रख सकते हैं और वे किस क्षेत्र में अध्ययन और जांच कर सकते हैं."

डोनाल्ड ट्रंप ने लिया एक्शन

हार्वर्ड की ओर से मांगों को खारिज करने के बाद, अमेरिकी सरकार ने घोषणा की कि वह विश्वविद्यालय को दिए जाने वाले 2.2 बिलियन डॉलर से अधिक के अनुदान और 60 मिलियन डॉलर के अनुबंधों को रोक देगी. इससे पहले, कोलंबिया विश्वविद्यालय को ट्रप प्रशासन की ओर से इसी तरह की मांगों के साथ निशाना बनाया गया था, जिसे संस्थान ने स्वीकार कर लिया था.

ये भी पढ़ें: US-China Tariff War: टैरिफ वॉर के बीच चीन ने ट्रंप को दिया तगड़ा झटका, जिनपिंग ने चाइनीज एयरलाइंस को सुनाया ये फरमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के खिलाफ ईरान ने क्लस्टर बम का किया इस्तेमाल! रूस और चीन की भूमिका पर क्यों उठे सवाल?
इजरायल के खिलाफ ईरान ने क्लस्टर बम का किया इस्तेमाल! चीन की भूमिका पर क्यों उठे सवाल?
क्या ईरान ने युद्ध के एक दिन बाद अमेरिका से बातचीत का प्रस्ताव दिया? रिपोर्ट्स में चौंकाने वाला दावा
क्या ईरान ने युद्ध के एक दिन बाद अमेरिका से बातचीत का प्रस्ताव दिया? रिपोर्ट्स में चौंकाने वाला दावा
Israel US Iran War Live: इजरायल ने ईरान के स्पेशल ऑपरेशन कमांडर को मारा, तेहरान में अब तक 1145 लोगों की मौत का दावा
Live: इजरायल ने ईरान के स्पेशल ऑपरेशन कमांडर को मारा, तेहरान में अब तक 1145 लोगों की मौत
कितना खतरनाक है कुवैत के FA-18 हॉर्नेट? F-15E स्ट्राइक ईगल फाइटर जेट को मार गिराने का दावा
कितना खतरनाक है कुवैत के FA-18 हॉर्नेट? F-15E स्ट्राइक ईगल फाइटर जेट को मार गिराने का दावा

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Afghanistan: डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
SA vs NZ Semi Final: 77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
Embed widget