एक्सप्लोरर

BBC Documentary Row: गुजरात के बाद अब बीबीसी की इस डॉक्यूमेंट्री पर विवाद, 'जिहादी दुल्हन' को लेकर यूके में भड़के लोग, जानें पूरा मामला

2015 में यूके में रहने वाली शमीमा बेगम अपनी 2 अन्य सहेलियों के साथ भागकर आईएस में शामिल होने सीरिया पहुंच गई थी. जहां पर वह जिहादी दुल्हन के नाम से कुख्यात हुई.

BBC Documentary Row: बीबीसी का भारत में बैन गुजरात दंगों की स्टोरी का विवाद अभी थमा भी नहीं था कि ब्रिटेन में इसकी एक स्टोरी को लेकर और एक नया बखेड़ा खड़ा हो गया. बीबीसी की डॉक्युमेंट्री 'द शमीमा बेगम स्टोरी' से नाराजगी इतनी बढ़ गई है कि ब्रिटेन के लोग इसका सब्सिक्रिप्शन रिन्यू नहीं कराने की बात कह रहे हैं. 

दरअसल ये विवाद इसलिए खड़ा हुआ क्योंकि 2015 में यूके में रहने वाली शमीमा बेगम नाम की एक 15 वर्षीय किशोरी भाग कर सीरिया चली गई थी और इस्लामिक स्टेट में शामिल हो गई. सीरिया में रहने के दौरान ही वह जिहादी दुल्हन के नाम से कुख्यात हो गई. अब बीबीसी ने उसके प्रति सहानभूति भरी एक डॉक्यूमेंट्री बनाई है.

क्यों हो रहा है विवाद?
बीबीसी पर यह विवाद तब शुरू हुआ जब उसने शमीमा बेगम पर 90 मिनट की डॉक्यूमेंट्री जारी की. द डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक उसकी यह डॉक्यूमेंट्री उसके पॉडकास्ट 'आई एम नॉट ए मॉन्स्टर' के 10 एपिसोड के बाद आई है. यह स्टोरी शमीमा बेगम की यूके से सीरीया तक की यात्रा को रीट्रेस करती है, और उसके प्रति सहानुभूति पैदा करने की कोशिश करती है. 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीबीसी अपनी डॉक्यूमेंट्री से अब 23 बरस की हो चुकी शमीमा बेगम के प्रति सहानुभूति जताती हुई दिखती है. इन रिपोर्ट में बताया गया है कि उसको अपने सीरिया जाने के फैसले पर दुख है.

कौन है शमीमा बेगम?
यूके में रहने वाली शमीमा बेगम नाम की एक 15 वर्षीय किशोरी अपनी दो सहेलियों कदीजा सुल्ताना और अमीरा अबासे के साथ फरवरी 2015 में ब्रिटेन से भागकर सीरिया चली गई जहां उसने तीन सालों से भी अधिक का समय आईएस के साथ बताया. बाद में वह IS ब्राइड के रूप में कुख्यात हुई क्योंकि उसने सीरिया पहुंचने के तुरंत बाद एक डच IS लड़ाके से शादी कर ली थी. 

बांग्लादेशी मूल के माता-पिता से ब्रिटेन में जन्मी बेगम से 2019 में राष्ट्रीय सुरक्षा के आधार पर यूके सरकार ने उसकी नागरिकता छीन ली थी, इसी बीच सीरिया में आईएस नेस्तानाबूद हो गया उसके बाद से ही बेगम वापस यूके लौटना चाहती हैं लेकिन सरकार इसकी इजाजत नहीं दे रही है.

उसके ब्रिटेन लौटने का फैसला अदालत में विचाराधीन है इसी बीच बीबीसी ने कथित तौर पर उसके फेवर में एक 90 मिनट की डॉक्युमेंट्री रिलीज कर दी लोगों का कहना है कि इससे उसके प्रति सहानुभूति बढ़ सकती है. 

Turkey-Syria Earthquake: तुर्किए और सीरिया में हालात बदतर, विनाशकारी भूकंप से अबतक 24,680 मौत, 85 हजार से ज्यादा घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Israel-Iran War Live: बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन अटैक, IRGC का दावा- इजरायल और अल-उदीद एयर बेस पर दागे रॉकेट
LIVE: बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन अटैक, IRGC बोला- इजरायल और अल-उदीद एयर बेस पर रॉकेट दागे
काबुल धुआं-धुआं, PAK आर्मी की एयरस्ट्राइक पर भड़के पाकिस्तानी मंजूर पश्तीन, बोले- 'शर्म करनी चाहिए'
काबुल धुआं-धुआं, PAK आर्मी की एयरस्ट्राइक पर भड़के पाकिस्तानी मंजूर पश्तीन, बोले- 'शर्म करनी चाहिए'
US-Israel-Iran War: ...तो इस दिन खत्म होगी ईरान के साथ जंग! अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया बड़ा खुलासा
...तो इस दिन खत्म होगी ईरान के साथ जंग! अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया बड़ा खुलासा
Iran-US War: ईरान से जंग के बीच अमेरिका के कितने सैनिक मारे गए, कितने घायल, खुद US ने किया बड़ा खुलासा
ईरान से जंग के बीच अमेरिका के कितने सैनिक मारे गए, कितने घायल, खुद US ने किया बड़ा खुलासा

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rajya Sabha Election Result 2026: राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें, ओडिशा में क्रॉस वोटिंग से हो गया बड़ा खेल
राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें, ओडिशा में क्रॉस वोटिंग से हो गया बड़ा खेल
UP Weather: पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, 36 डिग्री तक पहुंचा पारा, वेस्ट यूपी में हल्की बारिश के आसार
पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, 36 डिग्री तक पहुंचा पारा, वेस्ट यूपी में हल्की बारिश के आसार
पाकिस्तान की अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक! अस्पताल और रिहायशी इलाकों में गिराए बम, 400 मौतें
पाकिस्तान की अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक! अस्पताल और रिहायशी इलाकों में बमबारी, 400 मौतें
'गलतियां हुईं, मैं भी...', कोहली और रोहित संग मनमुटाव की अफवाहों पर गौतम गंभीर का चौंकाने वाला खुलासा
'गलतियां हुईं, मैं भी...', कोहली और रोहित संग मनमुटाव की अफवाहों पर गौतम गंभीर का चौंकाने वाला खुलासा
'ये बेहद शर्म की बात है', ऑस्कर 2026 में धर्मेंद्र को नजरअंदाज किए जाने पर भड़कीं हेमा मालिनी, ईशा देओल ने कह दी ऐसी बात
'ये शर्म की बात है', ऑस्कर 2026 में दिवंगत धर्मेंद्र को नजरअंदाज किए जाने पर भड़कीं हेमा मालिनी
US-Israel-Iran War: ...तो इस दिन खत्म होगी ईरान के साथ जंग! अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया बड़ा खुलासा
...तो इस दिन खत्म होगी ईरान के साथ जंग! अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया बड़ा खुलासा
पिंक कार्ड नहीं बना तो DTC बसों में फ्री ट्रैवल नहीं कर पाएंगी महिलाएं, क्या है नियम?
पिंक कार्ड नहीं बना तो DTC बसों में फ्री ट्रैवल नहीं कर पाएंगी महिलाएं, क्या है नियम?
दूल्हा बिजली विभाग में है क्या... शादी के लिबास में दूल्हे को बना दिया पावर हाउस, यूजर्स लेने लगे मौज; देखें वीडियो
दूल्हा बिजली विभाग में है क्या... शादी के लिबास में दूल्हे को बना दिया पावर हाउस, यूजर्स लेने लगे मौज; देखें वीडियो
Embed widget