एक्सप्लोरर

Bimstec Summit 2025: PM मोदी ने की म्यांमार के वरिष्ठ जनरल के साथ द्विपक्षीय वार्ता, जानें क्यों आंग ह्लाइंग ने भारत को कहा धन्यवाद

Bimstec Summit 2025: ​प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने म्यांमार के वरिष्ठ जनरल मिन आंग ह्लाइंग से मुलाकात की. उन्होंने हाल ही में आए भूकंप से हुए नुकसान पर संवेदना व्यक्त की

Bimstec Summit 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को म्यांमार के वरिष्ठ जनरल आंग ह्लाइंग से मुलाकात की. इस बैठक में दोनों देशों के आपसी रिश्तों पर बातचीत हुई. इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने 28 मार्च को आए भूकंप में हुए जान-माल के नुकसान पर दुख जताया और अपनी संवेदना व्यक्त की.

एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा,'बैंकॉक में बिम्सटेक शिखर सम्मेलन के दौरान मेरी म्यांमार के वरिष्ठ जनरल मिन आंग ह्लाइंग से मुलाकात हुई. हाल ही में आए भूकंप से हुए जान-माल के नुकसान पर मैंने एक बार फिर संवेदना व्यक्त की. भारत इस कठिन समय में म्यांमार के लोगों की मदद के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है. हमने भारत-म्यांमार के आपसी रिश्तों पर भी चर्चा की, खासकर सड़क और संपर्क, स्किल डेवलपमेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर और दूसरे क्षेत्रों में सहयोग को लेकर."

आधे घंटे तक चली मुलाकात 

म्यांमार के वरिष्ठ जनरल आंग ह्लाइंग ने मुलाकात के दौरान  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भूकंप के दौरान तेजी से राहत सामग्री भेजने के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने ऑपरेशन ब्रह्मा की सराहना की और भारत द्वारा बनाए गए अस्थायी अस्पताल के लिए भी आभार जताया. पीएम मोदी ने कहा, "इस संकट की घड़ी में भारत हमेशा म्यांमार के भाइयों और बहनों के साथ खड़ा है." इस दौरान कनेक्टिविटी और बिम्सटेक सहयोग पर भी बातचीत हुई. सूत्रों के मुताबिक, मुलाकात से पहले पीएम मोदी ने भूकंप में जान गंवाने वालों के लिए गहरा दुख व्यक्त किया. यह द्विपक्षीय बैठक करीब आधे घंटे तक चली.

 

भारत का राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) म्यांमार में 'ऑपरेशन ब्रह्मा' के तहत बचाव और राहत कार्यों में जुटा हुआ है. 28 मार्च को आए 7.7 तीव्रता के भूकंप के बाद म्यांमार में भारी तबाही हुई थी. भारत ने सबसे पहले मदद भेजकर एक बार फिर यह साबित किया कि वह पड़ोसी देशों की मुश्किल घड़ी में हमेशा साथ खड़ा रहता है. भारत ने भूकंप से प्रभावित लोगों को जरूरी सहायता दी और राहत अभियान में मुख्य भूमिका निभाई.

प्रधानमंत्री मोदी और थाईलैंड के पीएम के बीच हुई मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को थाईलैंड के प्रधानमंत्री पैतोंगतार्न शिनावात्रा से मुलाकात की. इस द्विपक्षीय बातचीत में दोनों नेताओं ने राजनीतिक रिश्तों, रक्षा और सुरक्षा साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा की. साथ ही दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग को बढ़ाने के तरीकों पर भी बात हुई. उन्होंने कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य, विज्ञान और तकनीक, स्टार्टअप, नवाचार, डिजिटल दुनिया, शिक्षा, संस्कृति और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की ज़रूरत पर जोर दिया. जब प्रधानमंत्री मोदी गवर्नमेंट हाउस पहुंचे तो थाईलैंड के प्रधानमंत्री ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया.

पत्रकारिता के क्षेत्र में 12 साल से सक्रिय, सितंबर 2024 में ABP News के साथ जुड़े. विदेश मंत्रालय, संसद भवन, भारतीय राजनीति कवर करते हैं. यूपी की राजनीति को बहुत करीब से फॉलो करते हैं. ग्राउंड रिपोर्ट और स्पेशल स्टोरी पर फोकस. हाल ही में इजरायल वॉर डायरी पुस्तक भी लिखी है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ट्रंप को मारने का था प्लान', ईरानी खुफिया एजेंट्स की बड़ी साजिश का खुलासा, PAK नागरिक बोला- मेरे पास कोई चारा नहीं...
'ट्रंप को मारने का था प्लान', ईरानी खुफिया एजेंट्स की बड़ी साजिश का खुलासा, PAK नागरिक बोला- मेरे पास कोई चारा नहीं...
US Israel Iran War Live: अमेरिका के हाथों ईरान की नेवी तबाह! CENTCOM का दावा- 20 से ज्यादा जहाजों को समुद्र में डुबोया, सुलेमानी-क्लास वॉरशिप भी डूबा
Live: अमेरिका के हाथों ईरान की नेवी तबाह! CENTCOM का दावा- 20 से ज्यादा जहाजों को समुद्र में डुबोया
US Israel Iran Strike: 'वो अमेरिका और हम पर...', इजरायल के पीएम ऑफिस ने बताया क्यों ईरान किया धुआं-धुआं
'वो अमेरिका और हम पर...', इजरायल के पीएम ऑफिस ने बताया क्यों ईरान किया धुआं-धुआं
अमेरिका ने ईरानी वॉरशिप IRIS Dena पर भारतीय समुद्र में किया अटैक, अब तक 80 की मौत, कई लापता
अमेरिका ने ईरानी वॉरशिप पर भारतीय समुद्र में किया अटैक, अब तक 80 की मौत, कई लापता

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अब होर्मुज को लेकर धमकी नहीं दे पाएगा ईरान', ऐसा क्या करने जा रहे ट्रंप जिससे खत्म होगी भारत की टेंशन?
'अब होर्मुज को लेकर धमकी नहीं दे पाएगा ईरान', ऐसा क्या करने जा रहे ट्रंप जिससे खत्म होगी भारत की टेंशन?
Rajya Sabha की लिस्ट आते ही कांग्रेस में रार! हरियाणा में कई विधायक गोपाल कांडा के संपर्क में, हिमाचल में प्रतिभा नाराज!
Rajya Sabha की लिस्ट आते ही कांग्रेस में रार! हरियाणा में कई विधायक गोपाल कांडा के संपर्क में, हिमाचल में प्रतिभा नाराज!
Nepal Elections 2026: Gen Z आंदोलन के बाद पहली बार नेपाल में आज चुनाव! जानें किसके बीच कांटे की टक्कर
Gen Z आंदोलन के बाद पहली बार नेपाल में आज चुनाव! जानें किसके बीच कांटे की टक्कर
ICC World Cup League 2: बड़ी खबर, क्रिकेट पर पड़ा ईरान-इजरायल तनाव का असर, विश्वकप लीग 2 के मैच को टाला गया
बड़ी खबर, क्रिकेट पर पड़ा ईरान-इजरायल तनाव का असर, विश्वकप लीग 2 के मैच को टाला गया
कांग्रेस ने हरियाणा से राज्यसभा उम्मीदवार का किया ऐलान, कर्मवीर सिंह बौद्ध को बनाया प्रत्याशी
कांग्रेस ने हरियाणा से राज्यसभा उम्मीदवार का किया ऐलान, कर्मवीर सिंह बौद्ध को बनाया प्रत्याशी
एक्टिंग से दूर रहकर भी करोड़ों कमाती है अनिल कपूर की छोटी बेटी, जानें कहां से कमाई करती हैं रिया कपूर
एक्टिंग से दूर रहकर भी करोड़ों कमाती है अनिल कपूर की छोटी बेटी, जानें कहां से कमाई करती हैं रिया कपूर
Video: वरमाला के वक्त अचानक चरमराया डोला स्टेज, लड़खड़ाकर गड्ढे में गिरे दूल्हा दुल्हन, वीडियो वायरल
वरमाला के वक्त अचानक चरमराया डोला स्टेज, लड़खड़ाकर गड्ढे में गिरे दूल्हा दुल्हन, वीडियो वायरल
कम जगह में लगाएं ये 3 खुशबूदार पौधे, रात में मिलेगी नेचुरल फ्रेगरेंस
कम जगह में लगाएं ये 3 खुशबूदार पौधे, रात में मिलेगी नेचुरल फ्रेगरेंस
Embed widget