एक्सप्लोरर

Boris Johnson Resigns: ब्रिटिश पीएम के इस्तीफे पर आया जो बाइडेन का बयान, जानें क्या कुछ कहा

British PM Resigns: ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन ने गुरुवार को कंजर्वेटिव पार्टी के नेता का पद छोड़ने की घोषणा कर दी. घोषणा के बाद पार्टी के नए नेता का चुनाव किया जाएगा जो नए प्रधानमंत्री बनेंगे.

UK political Crisis: ब्रिटेन (UK) के प्रधानमंत्री (Prime Minister) बोरिस जॉनसन (Boris Johnson) के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने गुरुवार को अमेरिका (US) और ब्रिटेन के बीच "विशेष संबंध" पर जोर दिया. बाइडेन ने कहा कि यह संबंध "मजबूत और स्थायी बना हुआ है." अपने बयान में बाइडेन ने जॉनसन का नाम या उनके इस्तीफे का स्पष्ट रूप से उल्लेख नहीं किया, लेकिन इस बात को रेखांकित किया कि अमेरिका यूक्रेन (Ukraine) में युद्ध सहित महत्वपूर्ण मुद्दों पर यूके सरकार के साथ काम करना जारी रखेगा.

बाइडेन ने अपने बयान में कहा, "यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका सबसे करीबी दोस्त और सहयोगी हैं, और हमारे लोगों के बीच विशेष संबंध मजबूत और स्थायी हैं."

अपना सहयोग जारी रखने के लिए तत्पर
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, "मैं यूनाइटेड किंगडम की सरकार के साथ-साथ हमारे सहयोगियों और दुनिया भर के भागीदारों के साथ कई महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं पर अपना घनिष्ठ सहयोग जारी रखने के लिए तत्पर हूं. इसमें यूक्रेन के लोगों का समर्थन करने के लिए एक मजबूत और एकजुट दृष्टिकोण बनाए रखना शामिल है क्योंकि वे अपने लोकतंत्र पर पुतिन के क्रूर युद्ध के खिलाफ खुद का बचाव कर रहे हैं, और रूस को उसके कार्यों के लिए जवाबदेह ठहरा रहे हैं.”

जॉनसन ने किया इस्तीफे का ऐलान
बता दें ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन ने गुरुवार को कंजर्वेटिव पार्टी (Conservative Party) के नेता का पद छोड़ने की घोषणा कर दी. उनकी इस घोषणा के बाद पार्टी के नए नेता का चुनाव किया जाएगा जो देश के नए प्रधानमंत्री बनेंगे. जॉनसन (58) ने कहा वह तब तक 10 डाउनिंग स्ट्रीट के प्रभारी बने रहेंगे जब तक पार्टी नया नेता चुनने की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती. बता दें कंजर्वेटिव पार्टी का सम्मेलन अक्टूबर में होना है और उस समय तक नए नेता के चुनाव की प्रक्रिया पूरी होगी.

मैं कितना उदास हूं
जॉनसन ने ब्रिटिश पीएम (British PM) के सरकारी आवास 10 डाउनिंग स्ट्रीट (10 Downing Street) के बाहर इस्तीफे का ऐलान किया . उन्होंने कहा, ‘मैं आपको बताना चाहता हूं कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पद को छोड़ कर मैं कितना उदास हूं.’

यह भी पढ़ें-

Boris Johnson Resigns: ब्रिटेन के पीएम पद से बोरिस जॉनसन ने दिया इस्तीफा, जानें कब कब विवादों में रहे?

Who Will Be UK New PM: बोरिस जॉनसन के इस्तीफे के बाद कौन होगा ब्रिटेन का नया पीएम? भारतीय मूल के 3 नेता हैं रेस में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Israel Iran War Live: अमेरिका के हाथों ईरान की नेवी तबाह! CENTCOM का दावा- 20 से ज्यादा जहाजों को समुद्र में डुबोया, सुलेमानी-क्लास वॉरशिप भी डूबा
Live: अमेरिका के हाथों ईरान की नेवी तबाह! CENTCOM का दावा- 20 से ज्यादा जहाजों को समुद्र में डुबोया
'ट्रंप को मारने का था प्लान', ईरानी खुफिया एजेंट्स की बड़ी साजिश का खुलासा, PAK नागरिक बोला- मेरे पास कोई चारा नहीं...
'ट्रंप को मारने का था प्लान', ईरानी खुफिया एजेंट्स की बड़ी साजिश का खुलासा, PAK नागरिक बोला- मेरे पास कोई चारा नहीं...
US Israel Iran Strike: 'वो अमेरिका और हम पर...', इजरायल के पीएम ऑफिस ने बताया क्यों ईरान किया धुआं-धुआं
'वो अमेरिका और हम पर...', इजरायल के पीएम ऑफिस ने बताया क्यों ईरान किया धुआं-धुआं
अमेरिका ने ईरानी वॉरशिप IRIS Dena पर भारतीय समुद्र में किया अटैक, अब तक 80 की मौत, कई लापता
अमेरिका ने ईरानी वॉरशिप पर भारतीय समुद्र में किया अटैक, अब तक 80 की मौत, कई लापता

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अब होर्मुज को लेकर धमकी नहीं दे पाएगा ईरान', ऐसा क्या करने जा रहे ट्रंप जिससे खत्म होगी भारत की टेंशन?
'अब होर्मुज को लेकर धमकी नहीं दे पाएगा ईरान', ऐसा क्या करने जा रहे ट्रंप जिससे खत्म होगी भारत की टेंशन?
नीतीश कुमार Exit Plan या कहानी अभी बाकी है? क्या कहते हैं बिहार के सियासी समीकरण, समझें यहां
नीतीश कुमार Exit Plan या कहानी अभी बाकी है? क्या कहते हैं बिहार के सियासी समीकरण, समझें यहां
Nepal Elections 2026: Gen Z आंदोलन के बाद पहली बार नेपाल में आज चुनाव! जानें किसके बीच कांटे की टक्कर
Gen Z आंदोलन के बाद पहली बार नेपाल में आज चुनाव! जानें किसके बीच कांटे की टक्कर
IND VS ENG Semifinal: टीम इंडिया के लिए खतरा बन सकते हैं इंग्लैंड के ये 5 खिलाड़ी, सेमीफाइनल में तोड़ सकते हैं करोड़ों भारतीयों का दिल
टीम इंडिया के लिए खतरा बन सकते हैं इंग्लैंड के ये 5 खिलाड़ी, सेमीफाइनल में तोड़ सकते हैं करोड़ों भारतीयों का दिल
कांग्रेस ने हरियाणा से राज्यसभा उम्मीदवार का किया ऐलान, कर्मवीर सिंह बौद्ध को बनाया प्रत्याशी
कांग्रेस ने हरियाणा से राज्यसभा उम्मीदवार का किया ऐलान, कर्मवीर सिंह बौद्ध को बनाया प्रत्याशी
एक्टिंग से दूर रहकर भी करोड़ों कमाती है अनिल कपूर की छोटी बेटी, जानें कहां से कमाई करती हैं रिया कपूर
एक्टिंग से दूर रहकर भी करोड़ों कमाती है अनिल कपूर की छोटी बेटी, जानें कहां से कमाई करती हैं रिया कपूर
Video: वरमाला के वक्त अचानक चरमराया डोला स्टेज, लड़खड़ाकर गड्ढे में गिरे दूल्हा दुल्हन, वीडियो वायरल
वरमाला के वक्त अचानक चरमराया डोला स्टेज, लड़खड़ाकर गड्ढे में गिरे दूल्हा दुल्हन, वीडियो वायरल
कम जगह में लगाएं ये 3 खुशबूदार पौधे, रात में मिलेगी नेचुरल फ्रेगरेंस
कम जगह में लगाएं ये 3 खुशबूदार पौधे, रात में मिलेगी नेचुरल फ्रेगरेंस
Embed widget