एक्सप्लोरर

UK King Charles: भारतीय शास्त्रीय कलाओं पर ब्रिटेन फिदा! इस भारतीय मूल के शख्स को किंग चार्ल्स देंगे सम्मान

UK: यूके किंगडम के ओर से सार्वजनिक जीवन में डॉ. एम.एन. नंदकुमार के योगदान को देखते हुए MBE का सम्मान देने की पुष्टि की थी. इसका ऐलान यूके के FCDO ने इस महीने की शुरुआत में किया था.

UK King Charles: ब्रिटेन (Britain) के राजा किंग चार्ल्स (king Charles) ने भारतीय मूल के डॉ. एम.एन. नंदकुमार (Dr M.N. Nandakumara) को ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर (MBE) के अवॉर्ड से सम्मानित किया है. डॉ. एम.एन. नंदकुमार को MBE अवॉर्ड ब्रिटेन में भारतीय शास्त्रीय कलाओं में दिए गए योगदान के लिए दिया गया है. डॉ. एम.एन. नंदकुमार ब्रिटेन के एक प्रसिद्ध संस्कृत स्कॉलर और लंदन में भारतीय विद्या भवन केंद्र के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं.

डॉ. एम.एन. नंदकुमार मूलतः कर्नाटक के मत्तूर गांव के रहने वाले हैं. वो पिछले 46 सालों से लंदन में भारतीय विद्या भवन केंद्र से जुड़े हुए हैं. उन्होंने कई मौकों पर तत्कालीन प्रिंस ऑफ वेल्स का भारतीय सांस्कृतिक केंद्र में स्वागत किया है. 

सम्मान मिलने से खुशी- डॉ. एम.एन. नंदकुमार 

यूके की ओर से सार्वजनिक जीवन में डॉ. एम.एन. नंदकुमार के योगदान को देखते हुए MBE का सम्मान देने की पुष्टि की थी. इसका ऐलान यूके के विदेश राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय (FCDO) ने इस महीने की शुरुआत में किया था. डॉ. एम.एन. नंदकुमार को अब एक समारोह में औपचारिक रूप से सम्मानित किया जाएगा. डॉ. एम.एन. नंदकुमार ने सम्मान मिलने की खुशी में कहा कि मैं वास्तव में सम्मानित महसूस कर रहा हूं.

मैं सबसे ज्यादा खुश हूं. ये पुरस्कार भारतीय कला और संस्कृति के क्षेत्र में काम और सेवा करने के लिए दिया जा रहा है. वो भी तब जब हम इस साल अपनी 50वीं सालगिरह मना रहे हैं.

ब्रिटेन के किंग चार्ल्स खुद चार बार हमारे भवन का दौरा कर चुके हैं 

डॉ. एम.एन. नंदकुमार ने जिक्र करते हुए कहा कि ब्रिटेन के किंग चार्ल्स खुद चार बार हमारे भवन का दौरा कर चुके हैं. उन्होंने हमारे तरफ से चलाई जाने वाली क्लास में रुचि दिखाई है. एक बार तत्कालीन प्रिंस ऑफ वेल्स हमारे तबला वादक के साथ बैठे थे और तबले पर हाथ आजमाया था.

किंग चार्ल्स ने पहली बार भवन का दौरा तब किया था, जब इसके मुख्य सभागार का नाम उनके प्यारे अंकल लॉर्ड माउंटबेटन के नाम पर रखा गया था. उन्होंने कहा कि हमारी योग क्लास में 95 फीसदी यूरोपीय छात्र हैं.

ये भी पढ़ें:King Charles Coronation: अगले महीने किंग चार्ल्स को मिलेगी गद्दी, समारोह पर होगा 1000 करोड़ से ज्यादा खर्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran War: ईरान के हमले से दो टुकड़ों में बंट गया अमेरिका का AWACS, सामने आई सऊदी एयरबेस से पहली तस्वीर
ईरान के हमले से दो टुकड़ों में बंट गया अमेरिका का AWACS, सामने आई सऊदी एयरबेस से पहली तस्वीर
मिस्र के विदेश मंत्री के साथ फोटो खिंचाने जा रहे थे PAK के डिप्टी PM इशाक डार, स्टेज पर पहुंचते ही गिरे, देखें Video
मिस्र के विदेश मंत्री के साथ फोटो खिंचाने जा रहे थे इशाक डार, मंच पर पहुंचते ही गिरे, देखें Video
Iran War: मिनाब में किसके कहने पर स्कूल पर दागी गईं थी टॉमहॉक मिसाइलें? ईरान ने जारी की अधिकारियों की फोटो
मिनाब में किसके कहने पर स्कूल पर दागी गईं थी टॉमहॉक मिसाइलें? ईरान ने जारी की अधिकारियों की फोटो
Israel US Iran War LIVE: 'अगर अब्राहम लिंकन एयरक्राफ्ट कैरियर हमारी सीमा में घुसा तो...', ईरान ने अमेरिका को दी बड़ी धमकी
LIVE: 'अगर अब्राहम लिंकन एयरक्राफ्ट कैरियर हमारी सीमा में घुसा तो...', ईरान ने अमेरिका को दी बड़ी धमकी

वीडियोज

शाहिद कपूर या सलमान खान कौन होगा आने वाली फिल्म Duffer का लीड एक्टर?
Dhurandhar: The Revenge, “Sankalp” वेब सीरीज,एक्शन और इमोशन का धमाका
Iran US Israel War: USS त्रिपोली में 3500 अमेरिकी सैनिक मौजूद, US की बड़ी तैयारी | America | Trump
Iran Israel America War: युद्ध के एक महीने बाद, क्या खोखला हो रहा है इजरायल का? | Netanyahu
US Israel Iran War 30th day: भीषण वार-पलटवार..जंग और तबाही का मंजर | Donald Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिस्र के विदेश मंत्री के साथ फोटो खिंचाने जा रहे थे PAK के डिप्टी PM इशाक डार, स्टेज पर पहुंचते ही गिरे, देखें Video
मिस्र के विदेश मंत्री के साथ फोटो खिंचाने जा रहे थे इशाक डार, मंच पर पहुंचते ही गिरे, देखें Video
Jewar Airport: जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन पर मायावती का बड़ा दावा, सपा-कांग्रेस पर लगाए ये आरोप
जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन पर मायावती का बड़ा दावा, सपा-कांग्रेस पर लगाए ये आरोप
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
'धुरंधर 2' की आंधी के बीच दमदार तरीके से टिकी है ये मलयालम फिल्म, हर रोज कमा रही करोड़ों
'धुरंधर 2' की आंधी के बीच दमदार तरीके से टिकी है ये मलयालम फिल्म, हर रोज कमा रही करोड़ों
होर्मुज स्ट्रेट का बदलेगा नाम? ईरान से युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने मजाक-मजाक में कह दी ये बड़ी बात
होर्मुज स्ट्रेट का बदलेगा नाम? ईरान से युद्ध के बीच ट्रंप ने मजाक-मजाक में कह दी ये बड़ी बात
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
धुरंधर की कमाई पर पाकिस्तान ने मांगा हिस्सा, लोग बोले लियारी के नाम से करोड़ों कमाए, अब हमारा विकास करे भारत, वीडियो वायरल
धुरंधर की कमाई पर पाकिस्तान ने मांगा हिस्सा, लोग बोले लियारी के नाम से करोड़ों कमाए, अब हमारा विकास करे भारत
Middle East CBSE Board Result 2026: हाइब्रिड इवैल्यूशन सिस्टम के जरिए मिडिल ईस्ट के बच्चों को पास करेगा CBSE, जानें कैसे मिलेंगे नंबर?
हाइब्रिड इवैल्यूशन सिस्टम के जरिए मिडिल ईस्ट के बच्चों को पास करेगा CBSE, जानें कैसे मिलेंगे नंबर?
Embed widget