एक्सप्लोरर

Britain PM: ब्रिटेन के पीएम पद की दौड़ हुई दिलचस्प, भारतीय मूल की प्रीति पटेल ने बोरिस जॉनसन का किया समर्थन

Britain PM Election: ऋषि सुनक और बोरिस जॉनसन में से किसी ने भी अभी तक पार्टी का नेता बनने के लिये चुनाव लड़ने की औपचारिक घोषणा नहीं की है.

UK Political Crisis: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से लिज ट्रस (Liz Truss) के इस्तीफे के बाद नए पीएम की दौड़ दिलचस्प हो गई है. लिज ट्रस ने रोमांचक मुकाबले में ऋषि सुनक (Rishi Sunak) को हराया था. हालांकि वे ज्यादा दिनों तक अपने पद नहीं रह सकीं. उन्होंने 45 दिन बाद ही गुरुवार (20 अक्टूबर) को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. लिज ट्रस के इस्तीफा देने के बाद ऋषि सुनक के साथ-साथ पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (Boris Johnson) को भी प्रधानमंत्री का दावेदार माना जा रहा है. 

ऋषि सुनक के समर्थकों ने शनिवार (22 अक्टूबर) को दावा किया कि भारतीय मूल के पूर्व चांसलर ने देश का प्रधानमंत्री बनने की दौड़ में उम्मीदवारों की सूची में शामिल होने के लिये 100 सांसदों का समर्थन हासिल कर लिया है. सुनक देश के प्रधानमंत्री और कंजरवेटिव पार्टी के नेता के रूप में लिज ट्रस की जगह लेने की दौड़ में हैं. 

पूर्व प्रधानमंत्री जॉनसन भी स्वदेश लौटे

इसी बीच कैरेबियाई देश में छुट्टी मना रहे देश के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भी इस दौड़ में शामिल होने की मंशा के साथ स्वदेश लौट आए हैं. एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि बोरिस जॉनसन के समर्थन में भी 100 सांसद हैं. हालांकि, सुनक और जॉनसन में से किसी ने भी अभी तक पार्टी का नेता बनने के लिये चुनाव लड़ने की औपचारिक घोषणा नहीं की है. अभी तक ‘लीडर ऑफ कॉमन्स’ पेनी मॉरडोन्ट एकमात्र उम्मीदवार हैं, जिन्होंने चुनाव लड़ने की घोषणा की है. 

बोरिस जॉनसन को भी मिला साथ

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की कैबिनेट में गृह मंत्री के रूप में कार्य कर चुकीं प्रीति पटेल ने लिज ट्रस की जगह अपने पूर्व बॉस को दोबारा प्रधानमंत्री बनाये जाने का समर्थन किया है. भारतीय मूल की सांसद पटेल पिछली बार प्रधानमंत्री पद के लिए कंजर्वेटिव पार्टी की नेता लिज ट्रस और ऋषि सुनक में जारी प्रतिद्वंद्विता के बीच अपनी पसंद जाहिर नहीं करते हुए मौन धारण कर लिया था, लेकिन पटेल ने अब कहा है कि वर्ष 2019 के आम चुनाव में कंजर्वेटिव पार्टी के नेता जॉनसन को जनादेश मिला था.

प्रीति पटेल ने ट्वीट किया कि पूर्व प्रधानमंत्री ने सही बड़े फैसले लेकर खुद को साबित किया है. पटेल ने ट्वीट किया, "बोरिस के पास हमारे चुनावी एजेंडे को पूरा करने का जनादेश है. मैं नेतृत्व हासिल करने के मुकाबले में जॉनसन का समर्थन करती हूं." 

सुनक को मिल रहा समर्थन

पूर्व वित्त मंत्री सुनक को टोरी पार्टी के कुछ मंत्रियों और टोरी पार्टी के अलग-अलग धड़ों के कुछ सांसदों का समर्थन मिला है. पूर्व उप प्रधानमंत्री डोमिनिक राब ने बीबीसी को बताया, "गर्मियों में ऋषि की योजना बिलकुल सही थी और मुझे लगता है कि यह अब भी सही योजना है." राब ने कहा, "हम पीछे नहीं जा सकते हैं. हम पार्टीगेट जैसा फिर से कोई दूसरा प्रकरण नहीं चाहते हैं. हमें देश और सरकार को आगे लेकर जाना है."

पार्टी में जॉनसन की लोकप्रियता बरकरार

नीतियों से रुख पलट लेने और वित्त बाजार में गिरावट के कारण महज 45 दिनों में प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने वालीं लिज ट्रस की जगह लेने के लिहाज से सबसे आगे चल रहे भारतीय मूल के ऋषि सुनक को जॉनसन से चुनौती मिल सकती है. कई घोटालों और बड़ी संख्या में अपने मंत्रियों के इस्तीफे के बाद खुद जॉनसन ने भी छह हफ्ते पहले प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन कंजर्वेटिव पार्टी में उनकी लोकप्रियता बरकरार है. पूर्व प्रधानमंत्री के सहयोगियों ने संकेत दिया है कि वे जॉनसन के फिर से 10 डाउनिंग स्ट्रीट पहुंचने के समर्थन में हैं. 

अभी तक किसको कितना समर्थन मिला?

कम से कम तीन कैबिनेट मंत्री खुले तौर पर कह चुके हैं कि वे नये प्रधानमंत्री के रूप में जॉनसन का समर्थन करेंगे जिनमें वाणिज्य मंत्री जैकब रीसमॉग्ग, रक्षा मंत्री बेन वालेस और एक अन्य मंत्री सिमोन क्लार्क शामिल हैं. जॉनसन के समर्थकों की संख्या 46 पर पहुंच गई है, लेकिन सुनक के समर्थकों की संख्या 100 है. यदि केवल एक उम्मीदवार आगे आता है, तो ब्रिटेन को अगले हफ्ते तक नया प्रधानमंत्री मिल जायेगा, लेकिन यदि दो उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होता है, तो शुक्रवार तक 1,70,000 टोरी सदस्य ऑनलाइन माध्यम से मतदान करेंगे. 

त्रिकोणीय मुकाबला होने के आसार

अब तक, यह त्रिकोणीय मुकाबला लग रहा है, क्योंकि तीसरे स्थान पर मौजूद हाउस ऑफ कामंस की नेता पेनी मॉरडोन्ट (Penny Mordaunt) ने भी अपना अभियान शुरू कर दिया है. पेनी ने अधिक से अधिक सांसदों को आकर्षित करने के लिए वीडियो अभियान शुरू किया है और उनके समर्थकों की संख्या बढ़कर 21 पर पहुंच चुकी है. उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि वह कुछ स्थिरता लाने और लाखों कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाने व देश में व्यापार को बढ़ावा देने के लिए योग्य उम्मीदवार हैं."

ये भी पढ़ें- 

Liz Truss: लिज ट्रस को हर साल मिलेंगे एक करोड़ रुपये, मात्र 45 दिनों तक रहीं पीएम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
कोलंबिया भूकंप: ढहती इमारतें और चीखते लोग..., 80 मौत के बाद इमरजेंसी का ऐलान
कोलंबिया भूकंप: ढहती इमारतें और चीखते लोग..., 80 मौत के बाद इमरजेंसी का ऐलान
कोलंबिया में भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा 77 पार, रेस्क्यू के लिए आर्मी तैनात
कोलंबिया में भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा 77 पार, रेस्क्यू के लिए आर्मी तैनात
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget