एक्सप्लोरर

ब्रिटेन के लिवरपूल में टैक्सी में विस्फोट के बाद PM बोरिस जॉनसन 'आतंकवाद' को लेकर ले सकते हैं बड़ा फैसला

Britain Vehicle Blast: ब्रिटेन के लिवरपूल में अस्पताल के बाहर कार में हुए विस्फोट के बाद पीएम बोरिस जॉनसन ने घोषणा की है कि ब्रिटेन के आतंकवादी हमले के खतरे को 'गंभीर' श्रेणी में अपग्रेड किया जाएगा.

Britain Vehicle Blast: ब्रिटेन के लिवरपूल शहर में रविवार को महिला अस्पताल के बाहर एक कार में विस्फोट हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी. पुलिस ने इसे सोमवार को आतंकवादी घटना घोषित किया है. वहीं, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने आज घोषणा कि है कि ब्रिटेन के आतंकवादी हमले के खतरे को 'गंभीर' श्रेणी में अपग्रेड किया जाएगा. बता दें कि फरवरी में ब्रिटेन के आतंकी हमले के खतरे को गंभीर से कम करके मजबूत श्रेणी में कर दिया गया था, जिसका मतलब है कि हमला होने की गंभीर संभावना नहीं है, बल्कि संभावना है.

वहीं, रविवार को कार में हुए विस्फोट की मंशा का अभी पता नहीं चल सका है. आतंकवाद रोधी पुलिस ने मामले की जांच को अपने हाथ में ले लिया है और खुफिया एजेंसी 'एमआई5' भी मामले को देख रही है. इस बारे में पुलिस ने पहले तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया था. आतंकवाद रोधी पुलिस उत्तर पश्चिम के प्रमुख रस जैक्सन ने कहा कि चौथे संदिग्ध को भी गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि टैक्सी के यात्री ने आईईडी बनाया था, जिसमें विस्फोट हो गया. उन्होंने पत्रकारों से कहा कि एक व्यक्ति ने लीवरपूल महिला अस्पताल के लिए टैक्सी ली थी, जो 10 मिनट की दूरी पर था.

उसने कहा कि जब टैक्सी निर्धारित स्थान, अस्पताल पर पहुंची तो कार के अंदर से विस्फोट हुआ और तेजी से आग ने गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया. उन्होंने कहा कि टैक्सी चालक गाड़ी में से निकल गया. इससे पहले आतंकवाद रोधी कानून के तहत 21 से 29 साल के तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया था.

यात्री की मौके पर मौत

यह विस्फोट एक टैक्सी में हुआ है, जिसके एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई है. उसकी अब तक आधिकारिक तौर पर पहचान नहीं हो सकी है. स्थानीय मर्सीसाइड पुलिस ने कहा है कि टैक्सी के घायल चालक को अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसका इलाज किया गया. उसकी चोटें जानलेवा नहीं थी, इसलिए उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. पुलिस ने एक बयान में कहा कि आतंकवाद रोधी पुलिस उत्तर पश्चिम विस्फोट के कारणों को देख रही है और मर्सीसाइड पुलिस के साथ मिलकर काम कर रही है. पुलिस के बयान के मुताबिक, अबतक हम समझ पाए हैं कि घटना में शामिल कार एक टैक्सी है, जिसे विस्फोट से कुछ देर पहले ही अस्पताल के बाहर रोका गया था."

घटना ऐसे समय में हुई है जब ब्रिटेन रिमेम्बरेंस संडे (स्मरण रविवार) को लेकर दो मिनट का मौन रख रहा था. दो विश्व युद्धों और बाद के संघर्षों में ब्रिटेन, राष्ट्रमंडल सेना, असैन्य कर्मचारियों और महिलाओं के योगदान को याद रखने के लिए हर साल नवंबर के दूसरे रविवार को रिमेम्बरेंस संडे मनाया जाता है.

Cryptocurrency: संसदीय स्थाई समिति क्रिप्टोकरेंसी को लेकर आज करेगी स्टेकहोल्डरों के साथ बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा


Nitish Kumar on Liquor Ban: बिहार में शराब से मौतों पर घिरे नीतीश, बोले- शराबबंदी सत्ता-विपक्ष दोनों की सहमति से लागू हुई थी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान से लड़ाई में कम पड़ेंगे अमेरिकी हथियार! पेंटागन ने डोनाल्ड ट्रंप को दी बड़ी चेतावनी, क्या जीत जाएगा तेहरान?
ईरान से लड़ाई में कम पड़ेंगे अमेरिकी हथियार! पेंटागन ने डोनाल्ड ट्रंप को दी बड़ी चेतावनी, क्या जीत जाएगा तेहरान?
मदरसे में पढ़ाया, IRGC से करीबी संबंध, चुनाव में दखल के आरोप... कौन हैं ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा हुसैनी?
मदरसे में पढ़ाया, IRGC से करीबी संबंध, चुनाव में दखल के आरोप... कौन हैं ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा हुसैनी?
Dubai News Live Updates: दुबई में अमेरिकी एंबेसी पर हमला, भारतीय विदेश मंत्रालय ने बनाया स्पेशल कंट्रोल रूम, जेद्दा में गूंजे धमाके
Live: दुबई में अमेरिकी एंबेसी पर हमला, भारतीय विदेश मंत्रालय ने बनाया स्पेशल कंट्रोल रूम, जेद्दा में गूंजे धमाके
Israel US Iran War Live: ईरानी सेना बोली- होर्मुज स्ट्रेट पर हमारा कंट्रोल, जेद्दा से 200 भारतीय अहमदाबाद पहुंचे, 8 एशियाई देशों के एयरस्पेस बंद
Live: ईरानी सेना बोली- होर्मुज स्ट्रेट पर हमारा कंट्रोल, जेद्दा से 200 भारतीयों की फ्लाइट अहमदाबाद पहुंची

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मदरसे में पढ़ाया, IRGC से करीबी संबंध, चुनाव में दखल के आरोप... कौन हैं ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा हुसैनी?
मदरसे में पढ़ाया, IRGC से करीबी संबंध, चुनाव में दखल के आरोप... कौन हैं ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा हुसैनी?
निशांत नहीं कोई और! JDU ने बताया चौंकाने वाले 'प्रत्याशी' का नाम, 'राज्यसभा जाना है तो…'
निशांत नहीं कोई और! JDU ने बताया चौंकाने वाले 'प्रत्याशी' का नाम, 'राज्यसभा जाना है तो…'
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
'डर' से 'दामिनी' तक, जब इन फिल्मों में रंगों के बीच खुला सच, तो ट्विस्ट ने बदल दी पूरी कहानी
'डर' से 'दामिनी' तक, जब इन फिल्मों में रंगों के बीच खुला सच, तो ट्विस्ट ने बदल दी पूरी कहानी
SA vs NZ Semifinal: साउथ अफ्रीका- न्यूजीलैंड सेमीफाइनल पर बारिश का खतरा? जानिए मैच धुला तो किस टीम को मिलेगी फाइनल में एंट्री
SA vs NZ Semifinal: साउथ अफ्रीका- न्यूजीलैंड सेमीफाइनल पर बारिश का खतरा? जानिए मैच धुला तो किस टीम को मिलेगी फाइनल में एंट्री
Holi 2026: कहां से शुरू हुआ होली पर गुजिया बनाने का रिवाज, जानें क्या है इसका इतिहास
कहां से शुरू हुआ होली पर गुजिया बनाने का रिवाज, जानें क्या है इसका इतिहास
कार या बाइक पर लग गया होली का कलर, यहां जानें रंग छुड़ाने का बेस्ट तरीका
कार या बाइक पर लग गया होली का कलर, यहां जानें रंग छुड़ाने का बेस्ट तरीका
पाइल्स का हुआ था ऑपरेशन, लोको पायलट ने पेंट उतार सीनियर अधिकारी को दिया सबूत, फिर भी नहीं मिली छुट्टी, भड़के यूजर्स
पाइल्स का हुआ था ऑपरेशन, लोको पायलट ने पेंट उतार सीनियर अधिकारी को दिया सबूत, फिर भी नहीं मिली छुट्टी, भड़के यूजर्स
Embed widget