एक्सप्लोरर

असद शासन के पतन से क्या इजरायल और हमास के बीच बंधकों को लेकर तेज होगी बातचीत?

Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही कहा कि उन्हें इस बात पर भरोसा है गाजा में जो बंधक बचे हुए हैं, वे शायद अब जिंदा नहीं होंगे. ट्रंप ने कहा कि उन्होंने बंधकों के साथ हो रहे व्यवहार को देखा है.

Israel-Hamas Negotiations: ईरान-समर्थित सीरिया की बशर अल-असद की सत्ता गिरना, उनका सीरिया छोड़कर भाग जाना और हिजबुल्लाह का सीजफायर पर सहमत होना गाज़ा में हमास को मुश्किल में डाल सकता है. ऐसे में ये कयास लगाए जा रहे हैं कि हमास जल्द ही इजरायल के साथ एक सीजफायर स्वीकार कर सकता है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार (8 दिसंबर) को गाजा में बंधकों के परिजनों से कहा कि असद शासन का तख्तापलट बंधकों की रिहाई में तेजी ला सकता है. नेतन्याहू ने रविवार शाम को हॉस्टेज़ एंड मिसिंग फैमिलीज फोरम से बात की, जो अधिकतर बंधक परिवारों का प्रतिनिधित्व करता है. वहीं, एक और समूह टिक्वा फोरम सरकार के लिए अधिक सहायक था.

बाइडन के प्रशासनिक अधिकारी ने क्या कहा?

एक वरिष्ठ बाइडन प्रशासनिक अधिकारी ने भी कहा कि असद का पतन क्षेत्रीय शक्ति के तालमेल में भारी बदलाव ला सकता है, जिससे सीजफायर को सुनिश्चित कराने में मदद मिल सकती है.

नबंबर 2023 के बाद वार्ता में नहीं हुई प्रगति

साल 2023 के नवंबर महीने में एक सप्ताह के सीजफायर के दौरान 105 बंधकों की रिहाई की गई थी. जिसके बाद से इजरायल और हमास के बातचीत में कोई प्रगति नहीं हुई है. वर्तमान में करीब 96 लोग हमास के कब्जे में हैं, जिनमें से एक तिहाई के मारे जाने का डर है. 7 अक्टूबर, 2023 के बाद से इजरायली सुरक्षा बलों ने 8 बंधकों को बचाया है और इस दौरान 38 शवों को बरामद किया है.

हमास ने एक बंधक का जारी किया था वीडियो

यह घटना उस समय की है जब हमास ने एक 25 साल के बंधक मतन जांगौकर का एक तीन मिनट लंबा वीडियो जारी किया. मतन जांगौकर को किबुत्ज़ निर ओज़ से अगवा किया गया था. जारी वीडियो में मतन इजरायल के लोगों से अपील करते हुए कहता है कि वे हमास के साथ सीजफायर के लिए प्रदर्शन लगातार जारी रखें. मतन की पार्टनर इलाना ग्रित्जेवस्की को नवंबर 2023 में ही रिहा किया गया था.

इससे पहले एक और बंधक एडन अलेक्जेंड को भी इसी तरह के प्रोपेगेंडा वीडियो में देखा गया था. एडन इजरायल और अमेरिका दोनों देशों का नागरिक हैं.

अमेरिकी नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप ने क्या कहा?

अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही कहा कि उन्हें इस बात पर भरोसा है गाजा में जो बंधक बचे हुए हैं, वे शायद अब जिंदा नहीं होंगे. ट्रंप ने बताया कि उन्होंने बंधकों के साथ हो रहे व्यवहार को देखा है और उन्होंने एक युवा लड़की को बालों से खींचकर कार में फेंकते हुए देखा था. ट्रंप ने यह बात इजरायली सैनिक नामा लेवी की ओर इशारा कर रहा था, जिन्हें एक वीडियो में IDF के गाड़ी में धकेलते हुए दिखाया गया था.

द वीक की रिपोर्ट्स के अनुसार, हमास ने गाज़ा में अपने लड़ाकों से सीरिया में रखे गए बंधकों की एक सूची तैयार करने को कहा है. ताकि कतर और मिस्र के ओर से मध्यस्थता की जा रही वार्ता से पहले यह जानकारी इकट्ठा की जा सके.

यह भी पढ़ेंः Hezbollah Israel war: सीजफायर के बाद सातवें आसमान पर पहुंचा हिजबुल्लाह, इजरायल को लेकर कह दी ये बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Israel-US Iran War Live: US का दावा- ईरान में मिसाइल प्लांट तबाह, क्या जंग से अमेरिका-इजरायल में पड़ेगी दरार? कुवैत पर रॉकेट-ड्रोन अटैक
Live: US का दावा- ईरान में मिसाइल प्लांट तबाह, क्या जंग से अमेरिका-इजरायल में पड़ेगी दरार? कुवैत पर रॉकेट-ड्रोन अटैक
Iran-US War: 'पूरी तरह खत्म कर दिया...', ईरान से युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, तेहरान को लेकर क्या-क्या कहा?
'पूरी तरह खत्म कर दिया...', ईरान युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, तेहरान को लेकर क्या-क्या कहा?
US-Israel Iran War Highlights: US का दावा- ईरान में मिसाइल प्लांट तबाह, क्या जंग से अमेरिका-इजरायल में पड़ेगी दरार? कुवैत पर रॉकेट-ड्रोन अटैक
Highlights: US का दावा- ईरान में मिसाइल प्लांट तबाह, क्या जंग से अमेरिका-इजरायल में पड़ेगी दरार? कुवैत पर रॉकेट-ड्रोन अटैक
अमेरिका की FBI के पूर्व डायरेक्टर रॉबर्ट मुलर का निधन, डोनाल्ड ट्रंप ने कसा तंज
अमेरिका की FBI के पूर्व डायरेक्टर रॉबर्ट मुलर का निधन, डोनाल्ड ट्रंप ने कसा तंज

वीडियोज

Iran Israel War: क्यों अहम है Diego Garcia का 'अजेय किला'? जहां से उड़े B-2 बॉम्बर्स! | American Base
US Israel Iran War: मुनीर की धमकी, 'ईरान से प्यार है तो पाकिस्तान छोड़ दो!' भड़के शिया धर्मगुरु!
Mathura Hinsa: फरसा वाले बाबा की मौत पर मथुरा में बवाल..अब कैसे हालात? | Gau Rakshak Murder
Iran Israel War Update: अमेरिका-इजरायल का भयंकर हमला..ईरान में मची तबाही | America News
Iran Israel War Update: इजरायल के परमाणु संयंत्र पर हमले की कोशिश..क्यों कर रहा ईरान?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Farsa Baba Death: गौ-रक्षक फरसा बाबा की मौत से आक्रोशित बागेश्वर महाराज, बोले- दोषियों को दी जाए फांसी
गौ-रक्षक फरसा बाबा की मौत से आक्रोशित बागेश्वर महाराज, बोले- दोषियों को दी जाए फांसी
Iran-US War: 'पूरी तरह खत्म कर दिया...', ईरान से युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, तेहरान को लेकर क्या-क्या कहा?
'पूरी तरह खत्म कर दिया...', ईरान युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, तेहरान को लेकर क्या-क्या कहा?
ईद पर रेड अनारकली में धुरंधर एक्ट्रेस आयशा खान ने बिखेरा जलवा, लुक्स से लूटी लाइमलाइट
ईद पर रेड अनारकली में धुरंधर एक्ट्रेस आयशा खान ने बिखेरा जलवा, लुक्स से लूटी लाइमलाइट
'अगर पाकिस्तान पर हमला हुआ तो हम मुंबई-दिल्ली पर...', PAK के पूर्व हाई कमिश्नर की भारत को गीदड़भभकी
'पाकिस्तान पर हमला हुआ तो हम मुंबई-दिल्ली पर...', PAK के पूर्व हाई कमिश्नर की भारत को गीदड़भभकी
Fact Check: 'शर्टलेस' होकर फरारी में घूम रहे हार्दिक पांड्या, क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई? यहां जानें
'शर्टलेस' होकर फरारी में घूम रहे हार्दिक पांड्या, क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
'जब अमेरिका-इजरायल गारंटी दें कि अब...', ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान ने PM मोदी को बताई जंग रोकने की शर्त
'जब US-इजरायल गारंटी दें कि अब...', ईरानी राष्ट्रपति ने PM मोदी को बताई जंग रोकने की शर्त
बेबी डॉल पर गार्ड का धमाल...लड़कियों के साथ डांस कर जीता दिल, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
बेबी डॉल पर गार्ड का धमाल...लड़कियों के साथ डांस कर जीता दिल, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
बुखार आने पर झट से खा लेते हैं दवाई, शरीर के साथ नाइंसाफी तो नहीं कर रहे आप?
बुखार आने पर झट से खा लेते हैं दवाई, शरीर के साथ नाइंसाफी तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget