एक्सप्लोरर

Mark Carney: कनाडा से जस्टिन ट्रूडो की विदाई! पूर्व गवर्नर मार्क कार्नी बनेंगे नए प्रधानमंत्री

Mark Carney: मार्क कार्नी 2008 से 2013 तक बैंक ऑफ कनाडा के 8वें गवर्नर के रूप में काम कर चुके हैं. कार्नी तब फेमस हुए जब उन्होंने 2008 के क्राइसिस से कनाडा को बाहर निकाला.

Canada New PM Mark Carney: बैंक ऑफ कनाडा और बैंक ऑफ ब्रिटेन के गवर्नर रहे मार्क कार्नी कनाडा के 24वें प्रधानमंत्री होंगे. मार्क कार्नी को सत्तारूढ़ लिबरल पार्टी का नया नेता चुन लिया गया है. वह जस्टिन ट्रूडो की जगह लेंगे, जिन्होंने इस साल की शुरुआत में ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. 

लिबरल पार्टी में ट्रूडो की जगह लेने के लिए मार्क कार्नी सबसे आगे चल रहे थे. उन्होंने 2008 से 2013 तक बैंक ऑफ कनाडा के 8वें गवर्नर के रूप में काम किया है और 2011 से 2018 तक फाइनेंशियल स्टेबिलिटी बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया है. कार्नी तब फेमस हुए जब उन्होंने 2008 के फाइनेंशियल क्राइसिस से कनाडा को बाहर निकाला. एक सर्वे में ये भी सामने आया है कि कनाडा की जनता मार्क कार्नी को यूएस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बातचीत करने के लिए सबसे अच्छा नेता मानती है. कार्नी डोनाल्ड ट्रंप की तुलना हैरी पॉटर के खलनायक वोल्डेमॉर्ट से भी कर चुके हैं. 

एक लाख 31 हजार वोटों से जीते मार्क कार्नी

लिबरल पार्टी का नेता चुने जाने के लिए मार्क कार्नी को 1,31,674 वोट मिले, जबकि उनके खिलाफ चुनाव लड़ीं क्रिस्टिया फ्रीलैंड को 11,134 वोट ही मिले. वहीं करीना गोल्ड को 4,785 और फ्रैंक बेलिस को 4,038 वोट मिले. कनाडा का नया पीएम चुने जाने के बाद मार्क कार्नी ने देश को मजबूत बताया. उन्होंने कहा, 'यह कमरा मजबूत है, यह कमरा मजबूत कनाडा है.'

मार्क कार्नी के पिता भी लड़ चुके चुनाव

उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री जीन क्रेटियन के भाषण का एक हिस्सा सुनाते हुए कहा कि उन्होंने ही मेरे परिवार को उदारवादी बनने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि उनके पिता ने 1980 के दशक में अल्बर्टा से उदारवादी उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने का फैसला किया. उन्होंने कहा, 'आपने (क्रेटियन) मुझे सालों से प्रेरित किया है और अब मुझे वित्तीय उत्तरदायित्व, सामाजिक न्याय और अंतर्राष्ट्रीय नेतृत्व की आपकी परंपरा को जारी रखने का अवसर मिला है.'

लिबरल पार्टी मजबूत और एकजुट: मार्क कार्नी

उन्होंने जोर देकर कहा कि वर्तमान समय में कनाडा के लोगों से बस यही अपेक्षा की जाती है कि वे कनाडा के लिए खड़े हों. कार्नी ने आगे कहा कि लिबरल पार्टी मजबूत और एकजुट है और एक बेहतर राष्ट्र बनाने के लिए तैयार है.

अमेरिका की टैरिफ धमकी पर क्या बोले कार्नी?

नए पीएम ने कहा कि उनकी सरकार कनाडा को मजबूत करने के लिए नई योजनाएं लागू करेगी. उन्होंने यह भी कहा कि वह 'विश्वसनीय' व्यापार साझेदारों के साथ मजबूत संबंध बनाना चाहते हैं. वहीं ट्रंप की टैरिफ धमकियों को लेकर कार्नी ने कहा कि हम उन्हें सफल नहीं होने देंगे. उन्होंने कहा कि जवाबी कार्रवाई तब तक जारी रहेगी जब तक अमेरिका कनाडा के साथ मिलकर मुक्त और निष्पक्ष व्यापार की विश्वसनीय और भरोसेमंद प्रतिबद्धताएं नहीं बनाता.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Israel Iran War Live: 'वे हमारा तेल लेकर बाल्कन में...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल के बताए इरादे, होर्मुज स्ट्रेट में कार्गो वेसल पर हमला
Live: 'वे हमारा तेल लेकर बाल्कन में...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल के बताए इरादे, होर्मुज स्ट्रेट में कार्गो वेसल पर हमला
'अमेरिकी अधिकारी मार्केट मैनुपुलेट कर रहे...', ईरान ने खिल्ली उड़ाते हुए कह दी बड़ी बात, बड़बोलेपन में फंसा अमेरिका
'अमेरिकी अधिकारी मार्केट मैनुपुलेट कर रहे...', ईरान ने खिल्ली उड़ाते हुए कह दी बड़ी बात, बड़बोलेपन में फंसा अमेरिका
ईरान के नए सुप्रीम लीडर जख्मी! जंग के पहले दिन मुज्तबा खामेनेई के साथ हुआ था हादसा, चौंकाने वाला खुलासा
ईरान के नए सुप्रीम लीडर जख्मी! जंग के पहले दिन मुज्तबा खामेनेई के साथ हुआ था हादसा, चौंकाने वाला खुलासा
US Iran War: लंबी चली ईरान से जंग तो क्या होगा ट्रंप का एंडगेम, भारत पर कितना असर?
लंबी चली ईरान से जंग तो क्या होगा ट्रंप का एंडगेम, भारत पर कितना असर?

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत की बदौलत तेल की कीमतें...', अमेरिकी एंबेसडर सर्जियो गोर ने क्रेडिट देते हुए इंडिया को बताया 'बिग पार्टनर'
'भारत की बदौलत तेल की कीमतें...', अमेरिकी एंबेसडर सर्जियो गोर ने क्रेडिट देते हुए इंडिया को बताया 'बिग पार्टनर'
LPG Crisis: 'PM मोदी ने सबसे बड़ी गलती है कि...', अरविंद केजरीवाल ने किया 1 करोड़ लोगों के बेरोजगार होने का दावा
'PM मोदी ने सबसे बड़ी गलती है कि...', अरविंद केजरीवाल ने किया 1 करोड़ लोगों के बेरोजगार होने का दावा
Passive Euthanasia: हरीश राणा की इच्छामृत्यु को सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी, कहा- मेडिकल सपोर्ट सिस्टम हटाया जाए
हरीश राणा की इच्छामृत्यु को सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी, कहा- मेडिकल सपोर्ट सिस्टम हटाया जाए
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद इन 5 खिलाड़ियों के करियर का भी होगा अंत! कभी भी कर सकते हैं संन्यास का ऐलान
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद इन 5 खिलाड़ियों के करियर का भी होगा अंत! कभी भी कर सकते हैं संन्यास का ऐलान
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस ने सेलिब्रेट की 25वीं एनिवर्सरी, पति ने घुटने पर बैठ दिया गुलाब
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस ने सेलिब्रेट की 25वीं एनिवर्सरी, पति ने घुटने पर बैठ दिया गुलाब
LPG Fuel Crisis Live: दिल्ली से चेन्नई तक देशभर में गहरा रहा LPG संकट, सिलेंडर के लिए लग रही लंबी लाइनें
LPG Fuel Crisis Live: दिल्ली से चेन्नई तक देशभर में गहरा रहा LPG संकट, सिलेंडर के लिए लग रही लंबी लाइनें
UP Police SI भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे कर सकते हैं हॉल टिकट डाउनलोड
UP Police SI भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे कर सकते हैं हॉल टिकट डाउनलोड
फूड डिलीवरी के बहाने भी ठग रहे फ्रॉड? तुरंत हो जाएं अलर्ट, वरना हो जाएंगे शिकार
फूड डिलीवरी के बहाने भी ठग रहे फ्रॉड? तुरंत हो जाएं अलर्ट, वरना हो जाएंगे शिकार
Embed widget