एक्सप्लोरर

अमेरिकी चुनाव नियमों में रातोंरात किया गया बदलाव! ट्रंप ने किए आदेश पर हस्ताक्षर, वोटिंग के लिए करना पड़ेगा ये काम

USA News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने कार्यकाल में लगातार बड़े फैसले ले रहे हैं.इसी कड़ी में उन्होंने देश की चुनाव प्रणाली में बड़े बदलाव की पहल की है.

USA News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश की चुनाव प्रणाली में व्यापक बदलाव की तैयारी कर ली है.उन्होंने कई महत्वपूर्ण कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर कर आगे की कार्रवाई का मार्ग प्रशस्त किया है.अब संघीय चुनावों में मतदान के लिए नागरिकता के दस्तावेजी प्रमाण के बिना पंजीकरण संभव नहीं होगा.डाक से मतदान के नियमों में भी संशोधन किया जाएगा.

ट्रंप के नए कार्यकारी आदेश के अनुसार, केवल चुनाव के दिन तक प्राप्त होने वाले मतपत्रों को ही गिनती में शामिल किया जाएगा.अपने ताजा आदेश में ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका अब तक बुनियादी और आवश्यक चुनाव सुरक्षा लागू करने में विफल रहा है.

संघीय मदद रोकने की चेतावनी

नए कार्यकारी आदेश जारी होने के बाद ट्रंप प्रशासन ने राज्यों से मतदाता सूचियों को साझा करने और चुनाव अपराधों पर मुकदमा चलाने के लिए संघीय एजेंसियों के साथ मिलकर काम करने का आह्वान किया है.सहयोग न करने की स्थिति में संघीय वित्तीय मदद वापस लेने की चेतावनी भी दी गई है.यदि राज्यों के चुनाव अधिकारी संघीय आदेशों का पालन नहीं करते, तो उनके लिए संघीय वित्त पोषण रोका जा सकता है.

चुनावों में धांधली के आरोप और ट्रंप की सख्त कार्रवाई

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपने हालिया फैसलों के कारण मताधिकार संगठनों के तीव्र विरोध और कानूनी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है.ट्रंप लंबे समय से यह दावा करते आ रहे हैं कि अमेरिका के चुनावों में बड़े पैमाने पर धांधली हो रही है.

2020 के चुनाव नतीजे आने से पहले ही उन्होंने डेमोक्रेट प्रत्याशी जो बाइडन पर कई गंभीर आरोप लगाए थे.चुनाव में मिली हार के बाद से ही ट्रंप मतदान से जुड़े कई कानूनों का खुलकर विरोध कर रहे हैं और बार-बार धोखाधड़ी के आरोप लगा रहे हैं.

'आने वाले हफ्तों में और बड़े फैसले'

ट्रंप विशेष रूप से मेल वोटिंग को लेकर मुखर रहे हैं.उन्होंने बिना किसी ठोस सबूत के इसे असुरक्षित बताते हुए कहा कि इससे धोखाधड़ी को बढ़ावा मिलता है.हालांकि, इस साल चुनाव में जीत मिलने के बाद उन्होंने इस मुद्दे पर अपना रुख बदल लिया, क्योंकि रिपब्लिकन नेताओं और उनके समर्थकों के बीच यह पद्धति काफी लोकप्रिय हो गई है.अमेरिकी चुनाव विशेषज्ञों का कहना है कि धोखाधड़ी के मामले दुर्लभ होते हैं, इनका दायरा सीमित होता है और ऐसे मामलों पर कानूनी कार्रवाई की जाती है.मंगलवार को कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर करने के बाद ट्रंप ने कहा कि "चुनाव सुधार से जुड़े और भी कई बड़े फैसले आने वाले हफ्तों में लिए जाएंगे."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Israel US Iran War Live: इजरायली सेना का लेबनान पर कब्जा! नेतन्याहू बोले- ईरान से जंग लंबी नहीं चलेगी
Live: इजरायली सेना का लेबनान पर कब्जा! नेतन्याहू बोले- ईरान से जंग लंबी नहीं चलेगी
सालों ट्रैफिक कैमरों से निगरानी, मोबाइल हैक, खामेनेई को मारने का US का प्लान लीक, जानें कैसे बिछाया जाल
सालों ट्रैफिक कैमरों से निगरानी, मोबाइल हैक, खामेनेई को मारने का US का प्लान लीक, जानें कैसे बिछाया जाल
Middle East War: अमेरिका- ईरान की जंग से कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग! भारत में पेट्रोल-डीजल होगा महंगा?
अमेरिका- ईरान की जंग से कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग! भारत में पेट्रोल-डीजल होगा महंगा?
हर तरफ मुसलमान ही क्यों मर रहे? सोमनाथ मंदिर का जिक्र करते हुए PAK एक्सपर्ट ने दिया जवाब- क्योंकि हमने दूसरी कौमों पर जुल्म....
हर तरफ मुसलमान ही क्यों मर रहे? सोमनाथ मंदिर का जिक्र करते हुए PAK एक्सपर्ट ने दिया जवाब- क्योंकि हमने दूसरी कौमों पर जुल्म....

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
खामेनेई के प्रतिनिधि से इमरान मसूद ने की मुलाकात, बोले- दुश्मन की मौत पर भी बोलते हैं, ईरान तो हमारा दोस्त
खामेनेई के प्रतिनिधि से इमरान मसूद ने की मुलाकात, बोले- दुश्मन की मौत पर भी बोलते हैं, ईरान तो हमारा दोस्त
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
‘कम से कम दो साल के लिए टीम से बाहर होने चाहिए', शाहिद अफरीदी ने किस पाकिस्तानी खिलाड़ी को लेकर दिया बयान
‘कम से कम दो साल के लिए टीम से बाहर होने चाहिए', शाहिद अफरीदी ने किस पाकिस्तानी खिलाड़ी को लेकर दिया बयान
द केरला स्टोरी 2 की इलीगल ब्रॉडकॉस्टिंग पर लगाई रोक, मद्रास HC का केबल ऑपरेटरों को आदेश
द केरला स्टोरी 2 की इलीगल ब्रॉडकॉस्टिंग पर लगाई रोक, मद्रास HC का केबल ऑपरेटरों को आदेश
'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?
'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?
क्या दिल्ली में पढ़ रहीं दूसरे राज्य की लड़कियों को मिलेगा लखपति बिटिया का फायदा, जानें नियम?
क्या दिल्ली में पढ़ रहीं दूसरे राज्य की लड़कियों को मिलेगा लखपति बिटिया का फायदा, जानें नियम?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप या इजरायली प्रेसिडेंट नेतन्याहू कौन ज्यादा पढ़-लिखा? जानकर नहीं होगा यकीन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप या इजरायली प्रेसिडेंट नेतन्याहू कौन ज्यादा पढ़-लिखा? जानकर नहीं होगा यकीन
Embed widget