एक्सप्लोरर

चारो तरफ से ताइवान को चीन ने घेरा! क्या आज ही ड्रैगन कर लेगा कब्जा, जानिए ताजा हालात

चीन ने भी पुष्टि की कि वह ताइवान के आसपास संयुक्त सेना, नौसेना और रॉकेट अभ्यास कर रहा है. बीजिंग ने ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग-ते को 'परजीवी' तक कह दिया.

चीन ने ताइवान को चारों तरफ से घेर लिया है. ड्रैगन ने ताइवान को घेरकर युद्ध अभ्यास शुरू कर दिया है. वो नौसेना, वायुसेना और रॉकेट फोर्स सभी की मदद से शक्ति प्रदर्शन कर बता रहा है कि ताइवान उसका क्षेत्र है और इसकी स्वतंत्रता की कोशिशों के खिलाफ वो सख्त कदम उठाएगा.

ताइवान ने की नींदा

ताइवान के आसपास चीन के संयुक्त सैन्य अभ्यास की ताइपे ने मंगलवार को कड़ी निंदा की. इसने कहा कि बीजिंग की उकसावे वाली गतिविधियां क्षेत्रीय शांति के लिए खतरा हैं. ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने चीनी सैन्य अभ्यास को यथास्थिति में व्यवधान बताया और कहा कि उसने खतरों के जवाब में सैन्य जहाजों और विमानों को तैनात कर दिया.

रक्षा मंत्रालय ने कहा, "मंगलवार सुबह ताइवान के आसपास 19 चीनी नौसेना के जहाजों की गतिविधि देखी गई. ताइवान के सशस्त्र बलों ने स्थिति पर नज़र रखी और गतिविधियों का पता लगाने के लिए सीएपी विमान, नौसेना के जहाजों और तटीय मिसाइल प्रणालियों को तैनात किया."

ताइवान के विदेश मंत्रालय ने एक्स पर लिखा, "हम ताइवान के पास चीन के संयुक्त सैन्य अभ्यास की कड़ी निंदा करते हैं. पूर्वी और दक्षिण चीन सागर से लेकर ओशिनिया तक चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) के उकसावे से क्षेत्रीय शांति को खतरा है. हम बीजिंग से आग्रह करते हैं कि वह लापरवाह व्यवहार के जरिए यथास्थिति और इंडो-पैसिफिक शांति-स्थिरता को अस्थिर करना बंद करे."

यह अभ्यास अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ के जापान, फिलीपींस और ताइवान की यात्रा से लौटने के बाद हुआ. ताइवान के प्रमुख समाचार पत्र ताइपे टाइम्स ने एक अधिकारी के हवाले से बताया, "ताइवान उनका सबसे अच्छा बहाना है. यही कारण है कि उन्होंने अमेरिकी रक्षा मंत्री के एशिया से जाते ही इस तरह के सैन्य अभ्यास शुरू करने का फैसला किया."

चीन ने भी पुष्टि की कि वह ताइवान के आसपास संयुक्त सेना, नौसेना और रॉकेट अभ्यास कर रहा है. बीजिंग ने ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग-ते को 'परजीवी' तक कह दिया.

'विदेशी शत्रुतापूर्ण ताकत' करार दिया था

पिछले महीने, ताइवान के राष्ट्रपति लाई ने चीन को 'विदेशी शत्रुतापूर्ण ताकत' करार दिया था. उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा उपायों को बढ़ा दिया था. चीन का दावा है कि ताइवान उसका हिस्सा है और अगर जरुरत पड़ी तो उसे बलपूर्वक मुख्य भूमि के साथ फिर से मिलाया जाएगा. हाल के वर्षों में, बीजिंग ने ताइवान पर दबाव बढ़ाने के लिए ताइवान जलडमरूमध्य में सैन्य अभ्यास बढ़ा दिया है.

अमेरिका और उसके सहयोगी क्या कहते हैं

वहीं अमेरिका और उसके सहयोगी ताइवान जलडमरूमध्य को एक अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग मानते हैं और नियमित रूप से जलडमरूमध्य के जरिए युद्धपोत भेजते हैं, ताकि इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में अपना प्रभाव स्थापित किया जा सके और चीन की बढ़ती चुनौती का मुकाबला किया जा सके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran-US War: कैसे मिसाइल हमले में बचे थे ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई, लीक ऑडियो ने खोला राज!
कैसे मिसाइल हमले में बचे थे ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई, लीक ऑडियो ने खोला राज!
US-Israel-Iran War Live: मिसाइल अलर्ट के बाद दुबई में गूंजे धमाके, ईरान में जंग से 4,765 लोग हताहत, कतर में हाई अलर्ट
LIVE: मिसाइल अलर्ट के बाद दुबई में गूंजे धमाके, ईरान में जंग से 4,765 लोग हताहत, कतर में हाई अलर्ट
400 अफगान लोगों का कातिल पाकिस्तान! तालिबान ने लगाया आरोप तो बोला- 'हमने अस्पताल पर...'
400 अफगान लोगों का कातिल पाकिस्तान! तालिबान ने लगाया आरोप तो बोला- 'हमने अस्पताल पर...'
'धुएं का गुबार, ऊंची लपटें', काबुल में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक का भयानक वीडियो वायरल
'धुएं का गुबार, ऊंची लपटें', काबुल में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक का भयानक वीडियो वायरल

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'धुएं का गुबार, ऊंची लपटें', काबुल में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक का भयानक वीडियो वायरल
'धुएं का गुबार, ऊंची लपटें', काबुल में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक का भयानक वीडियो वायरल
कुलदीप यादव के ग्रैंड रिसेप्शन में जुटेंगी दिग्गज हस्तियां, CM योगी समेत क्रिकेट स्टार्स होंगे शामिल
कुलदीप यादव के ग्रैंड रिसेप्शन में जुटेंगी दिग्गज हस्तियां, CM योगी समेत क्रिकेट स्टार्स होंगे शामिल
काबुल धुआं-धुआं, PAK आर्मी की एयरस्ट्राइक पर भड़के पाकिस्तानी मंजूर पश्तीन, बोले- 'शर्म करनी चाहिए'
काबुल धुआं-धुआं, PAK आर्मी की एयरस्ट्राइक पर भड़के पाकिस्तानी मंजूर पश्तीन, बोले- 'शर्म करनी चाहिए'
सचिन तेंदुलकर या धोनी नहीं, हार्दिक पांड्या ने इस खिलाड़ी को बताया अपना आइडल
सचिन तेंदुलकर या धोनी नहीं, हार्दिक पांड्या ने इस खिलाड़ी को बताया अपना आइडल
'धुरंधर द रिवेंज' के बाद आएगी ‘धुरंधर 3’? आदित्य धर कर रहे स्पाई यूनिवर्स को आगे बढ़ाने की तैयारी?
'धुरंधर द रिवेंज' के बाद आएगी ‘धुरंधर 3’? आदित्य धर कर रहे स्पाई यूनिवर्स को आगे बढ़ाने की तैयारी?
Rajya Sabha Election Result 2026: राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें, ओडिशा में क्रॉस वोटिंग से हो गया बड़ा खेल
राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें, ओडिशा में क्रॉस वोटिंग से हो गया बड़ा खेल
Statue Of Liberty: स्टेचू ऑफ लिबर्टी के टॉर्च सेक्शन में क्यों नहीं जा सकते पर्यटक, जानें क्यों है वहां जाना मना?
स्टेचू ऑफ लिबर्टी के टॉर्च सेक्शन में क्यों नहीं जा सकते पर्यटक, जानें क्यों है वहां जाना मना?
DM कितने प्रमोशन के बाद बन जाता है मुख्य सचिव, कितनी बढ़ जाती है सैलरी?
DM कितने प्रमोशन के बाद बन जाता है मुख्य सचिव, कितनी बढ़ जाती है सैलरी?
Embed widget