एक्सप्लोरर

चीन के पास अब 600 न्‍यूक्लियर वेपन, अमेरिका ने किया खुलासा तो बढ़ी भारत की चिंता

China News: दुनिया की सबसे बड़ी सेना रखने वाला चीन अब तेजी से परमाणु हथियारों का जखीरा बढ़ा रहा है, जिससे भारत और अमेरिका के लिए खतरा बढ़ता जा रहा है.

China News: दुनिया की सबसे बड़ी सेना रखने वाला चीन अब सबसे तेज गति से परमाणु हथियारों का निर्माण कर रहा है. अमेरिका के फेडरेशन ऑफ अमेरिकन साइंटिस्ट की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के पास अब लगभग 600 परमाणु बम हो चुके हैं. इसके अलावा चीन बड़े पैमाने पर मिसाइलें और परमाणु बॉम्बर भी तैयार कर रहा है.

दुनिया में कुल 9 देश परमाणु हथियार संपन्न हैं, लेकिन चीन एकमात्र ऐसा एनपीटी हस्ताक्षरकर्ता देश है, जो इतनी तेजी से परमाणु हथियार विकसित कर रहा है. अमेरिकी वैज्ञानिकों का कहना है कि पिछले पांच वर्षों में चीन ने अप्रत्याशित रूप से अपने परमाणु जखीरे को बढ़ाया है. विश्लेषकों के अनुसार, चीन ने कई तरह के नए और अधिक परमाणु हथियार तैनात किए हैं, जो पहले कभी नहीं हुआ था. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि चीन की इस परमाणु नीति का मुख्य लक्ष्य अमेरिका और भारत हैं.

अमेरिका से टकराने की तैयारी में चीन

चीन ने दुनिया की सबसे बड़ी सेना बनाकर अपने पड़ोसी देशों भारत, फिलीपींस और जापान को धमकाना शुरू कर दिया है. ताइवान के पास लाइव फायर ड्रिल करके वह लगातार उसे डराने की कोशिश कर रहा है. अब चीन की मंशा सीधे अमेरिका से भिड़ने की है, और इसी कारण वह युद्धस्तर पर अपनी परमाणु ताकत बढ़ाने में जुटा हुआ है.

अमेरिकी वैज्ञानिकों के अनुसार, चीन के परमाणु बमों की संख्या 600 तक पहुंच चुकी है. इसके साथ ही, वह अपने तीन मिसाइल साइलो के निर्माण को भी तेजी से आगे बढ़ा रहा है, जिनमें अंतरमहाद्वीपीय परमाणु मिसाइलों (ICBM) को रखा जाएगा. इसके अलावा, चीन एक नया साइलो भी तैयार कर रहा है, जहां घातक DF-5 ICBM मिसाइलों को तैनात किया जाएगा. चीन की यह सैन्य रणनीति वैश्विक सुरक्षा के लिए एक बड़ी चिंता बनती जा रही है.

600 परमाणु बमों का जखीरा किया तैयार

अमेरिकी वैज्ञानिकों के आकलन के मुताबिक, चीन ने अब तक 600 परमाणु बमों का जखीरा तैयार कर लिया है, जिन्हें जमीन, हवा और समुद्र किसी भी माध्यम से दागा जा सकता है. इससे पहले अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने भी खुलासा किया था कि चीन के परमाणु हथियारों की संख्या 600 तक पहुंच चुकी है.

पेंटागन का अनुमान है कि साल 2030 तक चीन के परमाणु बमों की संख्या बढ़कर 1000 हो जाएगी, जिनमें से कई बम तुरंत हमला करने के लिए पूरी तरह तैयार रहेंगे. वहीं, 2035 तक यह संख्या 1500 तक पहुंचने की संभावना जताई गई है. चीन के पास ऐसी मिसाइलें मौजूद हैं, जो पूरे भारत में कहीं भी परमाणु हमला कर सकती हैं. इसके अलावा चीन के पास कई अंतरमहाद्वीपीय मिसाइलें भी हैं, जो अमेरिका के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकती हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य पूर्व में तनाव के चलते लंदन–मुंबई इंडिगो फ्लाइटन मिस्र में डायवर्ट, एयरपोर्ट पर घंटों से फंसे यात्री
मध्य पूर्व में तनाव के चलते लंदन–मुंबई इंडिगो फ्लाइटन मिस्र में डायवर्ट, एयरपोर्ट पर घंटों से फंसे यात्री
Israel-Iran War Live: IRGC के ड्रोन HQ पर किया अटैक, इजरायल का बड़ा दावा; मिडिल ईस्ट जंग में अब तुर्किए की एंट्री
Live: IRGC के ड्रोन HQ पर किया अटैक, इजरायल का बड़ा दावा; मिडिल ईस्ट जंग में अब तुर्किए की एंट्री
हफ्ते में 4 दिन दफ्तर, नेताओं की इफ्तार पार्टी पर बैन, मंत्री नहीं लेंगे सैलरी... ईरान युद्ध ने पाकिस्तान की लगाई लंका
हफ्ते में 4 दिन दफ्तर, इफ्तार पार्टी पर बैन, मंत्री नहीं लेंगे सैलरी... ईरान युद्ध ने PAK की लगाई लंका
इजरायल ने ईरान पर ऐसी जगह दागी मिसाइल, अमेरिका हो गया नाराज! दिया ये सख्त मैसेज
इजरायल ने ईरान पर ऐसी जगह दागी मिसाइल, अमेरिका हो गया नाराज! दिया ये सख्त मैसेज

वीडियोज

Chitra Tripathi: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर कब्जा करेगा अमेरिका | Iran Israel War | Breaking | Janhit
Bharat Ki Baat: महायुद्ध का आपकी जेब से जुड़ा विश्लेषण | Iran Israel War | Netanyahu | Khamenei
Sandeep Chaudhary: चर्चा से क्यों भाग रही सरकार? वरिष्ठ पत्रकार ने खोली पोल! | Iran Israel War
ABP Report : ईरान का 'डेंजरस' बम..अमेरिका में हड़कंप! | Iran Israel War | Khamenei | Trump
Chitra Tripathi: तेहरान में धमाकों से दहला आसमान! जंग के 10वें दिन बढ़ा तनाव | Iran-US-Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Us-Iran War: ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के TMC सांसद कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
Embed widget