एक्सप्लोरर

ट्रंप ने टैरिफ का किया ऐलान तो भड़का चीन, कहा- अमेरिका के साथ व्यापार ही नहीं किसी भी युद्ध के लिए हम तैयार

US-China Relations: टैरिफ को लेकर अमेरिका और चीन आमने-सामने आ गए हैं. चीन ने भी अमेरिका को पलटवार की धमकी दे दी है.

US-China Relations: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा मेक्सिको और कनाडा से आयात पर लगाया गया नया 25% टैरिफ मंगलवार से लागू हो गया. वहीं चीनी वस्तुओं पर शुल्क दोगुना करके 20% कर दिया गया. इसके साथ ही अमेरिका का इन तीन व्यापारिक साझेदारों के साथ नए व्यापारिक संघर्षों की शुरुआत हो गई.

टैरिफ लागू होने से कुछ घंटे पहले ही ट्रंप ने कहा कि तीनों देश अमेरिका में घातक फेंटेनाइल ओपिओइड और अन्य ड्रग्स के प्रवाह को रोकने के लिए पर्याप्त कदम उठाने में नाकाम रहे हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए चीन ने स्पष्ट किया है कि यदि अमेरिका टैरिफ युद्ध या किसी भी प्रकार का संघर्ष चाहता है तो चीन अंत तक लड़ने के लिए तैयार है. 

चीन ने किया पलटवार

डोनाल्ड ट्रंप के इस फैसले पर चीन के US दूतावास ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'अगर अमेरिका युद्ध चाहता है, चाहे वह टैरिफ युद्ध हो, व्यापार युद्ध हो या कोई अन्य प्रकार का युद्ध हो, "हम अंत तक लड़ने के लिए तैयार हैं'. वहीं,  चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर निशाना साधते हुए लिखा, "चीन को धमकी देना काम नहीं आएगा. टैरिफ को लेकर चीन का पलटवार अमेरिका के लिए झेलना आसान नहीं होगा और एक्सपर्ट्स सवाल उठा रहे हैं कि क्या अमेरिका की जनता कीमतों में भारी इजाफे को बर्दाश्त करने के लिए तैयार है?'

 

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि धमकियों से चीन नहीं डरता और दबाव या जबरदस्ती से निपटने का यह सही तरीका नहीं है. उन्होंने फेंटेनाइल संकट के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि चीन ने इस मुद्दे पर अमेरिका की सहायता के लिए मजबूत कदम उठाए हैं, लेकिन अमेरिका ने चीन पर दोष मढ़ने और उसे बदनाम करने की कोशिश की है.  

गौरतलब है कि  चीन ने पलटवार करते हुए 10 मार्च से कुछ अमेरिकी आयातों पर 10%-15% का अतिरिक्त टैरिफ लगाने और नामित अमेरिकी संस्थाओं के लिए कुछ नए निर्यात प्रतिबंधों की घोषणा की.

'फेंटेनाइल संकट के लिए अमेरिका जिम्मेदार'

फेंटेनाइल संकट को लेकर चीन ने अमेरिका पर निशाना साधते हुए चीन ने कहा, 'इस संकट के लिए अमेरिका ही जिम्मेदार है.. अमेरिकी लोगों के प्रति मानवता और सद्भावना की भावना से हमने इस मुद्दे से निपटने में अमेरिका की मदद करने के लिए हमें कई कड़े कदम उठाए हैं. हमारी कोशिश को स्वीकार करने की जगह अमेरिका हम पर ही दोष लगा रहा है और बदनाम करने की साजिश कर रहा ही. वो हमें मदद करने के लिए सजा दे रहे हैं.  यह अमेरिका की समस्या का समाधान नहीं करेगा. इससे दोनों देशों के बीच सहयोग कमजोर होगा. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'खुद की जीत घोषित कर, जंग खत्म कर दे ईरान...', तेहरान के पूर्व मंत्री ने ट्रंप को उन्हीं की भाषा में जवाब देने की दी सलाह
'खुद की जीत घोषित कर, जंग खत्म कर दे ईरान...', तेहरान के पूर्व मंत्री ने ट्रंप को उन्हीं की भाषा में जवाब देने की दी सलाह
US Israel Iran War Live: ईरान ने बहरीन में कई जगहों पर दागीं मिसाइलें, ड्रोन अटैक से दहले कई इलाके
LIVE: ईरान ने बहरीन में कई जगहों पर दागीं मिसाइलें, ड्रोन अटैक से दहले कई इलाके
Donald Trump Remark: ट्रंप की किसने कर दी ईसा मसीह से तुलना? खुद भी बोले- 'कुछ लोग मुझे...'
ट्रंप की किसने कर दी ईसा मसीह से तुलना? खुद भी बोले- 'कुछ लोग मुझे...'
आर्टेमिस 2 की महिला एस्ट्रोनॉट क्रिस्टीना कोच ने खुद को बताया 'स्पेस प्लंबर', जानें स्पेस में कैसे काम करता है टॉयलेट
आर्टेमिस 2 की महिला एस्ट्रोनॉट क्रिस्टीना कोच ने खुद को बताया 'स्पेस प्लंबर', जानें स्पेस में कैसे काम करता है टॉयलेट

वीडियोज

Bharat Ki Baat: ट्रंप का 19 मिनट वाला 'टाइम पास'! | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu
Sansani: Trump के पस्त हौसले देख दुनिया हैरान, क्या ईरान से डर गया अमेरिका? | Iran-israel War
Saas Bahu Aur Saazish: Anu-Arya की बढ़ती नजदीकियों से डरा अनु का परिवार, धोखे का साया या सच्चा प्यार? | Tum se Tum Tak
Khabar Filmy Hai: फिल्मी सितारों से जुड़ी चटपटी खबरें | Entertainment News
Bharat Ki Baat: ट्रंप बताएं...आखिर 'वो' चाहते क्या हैं? | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Donald Trump Remark: ट्रंप की किसने कर दी ईसा मसीह से तुलना? खुद भी बोले- 'कुछ लोग मुझे...'
ट्रंप की किसने कर दी ईसा मसीह से तुलना? खुद भी बोले- 'कुछ लोग मुझे...'
राघव चड्ढा के वीडियो पर अब संजय सिंह का पलटवार, बोले- 'बड़े अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है...'
राघव चड्ढा के वीडियो पर अब संजय सिंह का पलटवार, बोले- 'बड़े अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है...'
'भाबीजी घर पर हैं 2.0' हुआ बंद, विभूता नारायण बोले- अब ओटीटी पर करे पाएंगे एंजॉय
'भाबीजी घर पर हैं 2.0' हुआ बंद, विभूता नारायण बोले- अब ओटीटी पर करे पाएंगे एंजॉय
'सिर्फ अमेरिकी धरती पर जन्म नागरिकता का आधार नहीं', ट्रंप सरकार ने SC में क्या कहा जिसने बढ़ा भी इंडियंस की टेंशन?
'सिर्फ अमेरिकी धरती पर जन्म नागरिकता का आधार नहीं', ट्रंप सरकार ने SC में क्या कहा जिसने बढ़ा भी इंडियंस की टेंशन?
IPL 2026 में पहली हार के बाद ऋषभ पंत को डांट रहे थे संजीव गोयनका? LSG ने शेयर किया वीडियो; बताई सच्चाई
IPL 2026 में पहली हार के बाद ऋषभ पंत को डांट रहे थे संजीव गोयनका? LSG ने शेयर किया वीडियो; बताई सच्चाई
Explained: मोदी, मोरारजी, देवगौड़ा सीधे बने प्रधानमंत्री… नीतीश, ज्योति बसु, मुलायम चूक गए मौका! जानें PM रेस के अनसुने किस्से
PM रेस के अनसुने किस्से! मोदी, मोरारजी, देवगौड़ा सीधे बने प्रधानमंत्री.. नीतीश, मुलायम.. चूक गए
MSP पर गेहूं बेचने के 48 घंटे बाद भी नहीं आया पैसा, यहां करें शिकायत
MSP पर गेहूं बेचने के 48 घंटे बाद भी नहीं आया पैसा, यहां करें शिकायत
Good Friday: गुड फ्राइडे में 'गुड' क्या है? जब इसी दिन यीशू को सूली पर गया था चढ़ाया
गुड फ्राइडे में 'गुड' क्या है? जब इसी दिन यीशू को सूली पर गया था चढ़ाया
Embed widget