एक्सप्लोरर

India-China Border Dispute: सीमा विवाद निपटाने के लिए चीन तैयार, अजीत डोभाल से हाथ मिलाएंगे चीनी विदेश मंत्री, जानिए क्या कहा

India-China Dispute: चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने भारत-चीन सीमा विवाद के निपटारे को लेकर भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से हाथ मिलाने की बात कही हैं. उन्होंने डोभाल को बधाई भी दी है.

India-China Border Dispute: भारत और चीन के बीच लंबे समय से जारी तनाव के दौरान चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ काम करने की इच्छा जताई है. चीनी विदेश मंत्री ने पूर्वी लद्दाख में सीमावर्ती इलाकों में जमीनी स्थिति से जुडे़ मुद्दों को ठीक करने की बात कही है. इसके साथ ही अजीत डोभाल को फिर से भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और भारत-चीन सीमा प्रश्न के लिए विशेष प्रतिनिधि के रूप में पुनर्नियुक्ति पर बधाई दी है. वांग यी ने कहा, चीन और भारत का रिश्ता द्विपक्षीय सीमाओं से परे है जो वैश्विक महत्व को बढ़ावा देता है. 

वांग यी चीन के विदेश मंत्री होने के साथ ही भारत-चीन सीमा बातचीत तंत्र के चीन की तरफ से विशेष प्रतिनिधि हैं. इसके अलावा वांग यी चीन की सत्ता पर काबिज कम्युनिस्ट पार्टी के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य भी हैं. अजीत डोभाल को बधाई संदेश देते हुए वांग ने लिखा, 'चीन और भारत दुनिया की सबसे अधिक आबादी वाले दोनों देश दुनिया की उभरती अर्थव्यवस्था हैं. चीन और भारत के रिश्ते द्विपक्षीय सीमाओं से परे हैं जिनका वैश्विक महत्व है.'

कजाकिस्तान में वांग यी और एस जयशंकर की हुई थी मुलाकात
चीन की सरकारी न्यूज शिन्हुआ के मुताबिक, वांग ने कहा कि दोनों देशों की तरफ से बनाई गई महत्वपूर्ण सहमति को लागू करने और सीमावर्ती इलाकों में जमीन से जुड़े मुद्दों को उचित तरीके से संभालने को लेकर वे डोभाल के साथ हाथ मिलाने के लिए तैयार हैं. जिससे कि सीमावर्ती इलाकों में शांति एवं सौहार्द को कायम किया जा सके. वांग यी हाल ही में कजाकिस्तान के अस्ताना में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के शिखर सम्मेलन विदेश मंत्री एस जयशंकर से मिले थे, जिसके बाद उन्होंने इस तरह का बयान दिया है. नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार कजाकिस्तान में चीन और भारत के शीर्ष नेताओं की मुलाकात हुई थी.  

सीमा विवाद के लिया बनाया गया है द्विपक्षीय तंत्र
दरअसल भारत और चीन के बीच 3488 किलोमीटर लंबी विवादित सीमा है. सीमा विवादों को से जुड़े मुद्दों को संबोधित करने के लिए साल 2003 में एक विशेष प्रतिनिधि तंत्र बनाया गया था. इसका नेतृत्व भारत की तरफ से राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और चीन की तरफ से वहां के विदेश मंत्री करते हैं. इस तंत्र की बीते सालों में 19 बैठकें हो चुकी हैं, विश्लेषकों का मानना है कि यह बहुत ही उपयोगी और आशाजनक द्विपक्षीय तंत्र है. हालांकि, अभी तक चीन के साथ सीमा विवाद समाप्त नहीं हुआ है. 5 मई 2020 को गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प के बाद दोनों देशों के संबंध निचले स्तर पर पहुंच गए हैं.

यह भी पढ़ेंः Maldives-China Relations: चीन के सामने 'गिड़गिड़ाने' को मजबूर हुए मुइज्जू, मालदीव से आई तस्वीर ने दुनिया को चौंकाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जल्द ही चुकानी पड़ेगी कीमत', लारिजानी की हत्या पर मोज्तबा खामेनेई का बयान, इजरायल-US को दी चेतावनी
'जल्द ही चुकानी पड़ेगी कीमत', लारिजानी की हत्या पर मोज्तबा खामेनेई ने इजरायल-US को दी चेतावनी
US-Israel-Iran War Live: ईरान में दुनिया का सबसे बड़ा गैस फील्ड तबाह, तेहरान ने UAE, सऊदी कतर को दी बड़े हमले की धमकी
LIVE: ईरान में दुनिया का सबसे बड़ा गैस फील्ड तबाह, तेहरान ने UAE, सऊदी कतर को दी बड़े हमले की धमकी
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?

वीडियोज

Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...
सुनवाई कर रही महिला जज पर गिरा भारी-भरकम पंखा!
इन देशों को भी ईरान ने दी धमकी, दुनिया देखेगी महायुद्ध
नेतन्याहू के 'वॉर ट्रैप' में कैसे फंसे ट्रंप?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल, IMD ने राज्यों को भेजा अलर्ट, 16 फ्लाइट डायवर्ट
भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल, IMD ने राज्यों को भेजा अलर्ट, 16 फ्लाइट डायवर्ट
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
Dhurandhar The Revenge Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला, जारी की नई गाइडलाइंस
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
Surgical Complications: गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
Embed widget