एक्सप्लोरर

Weird Chinese Marathoner: 50 साल के चीनी शख्स का कारनामा, सिगरेट पीते हुए पूरी की 42 किमी की मैराथन

50 वर्षीय चेन ने 6 नवंबर को 42 किलोमीटर की दौड़ वाले कार्यक्रम में स्मोकिंग करते हुए चीन के जियांडे में झिंजियांग मैराथन पूरी की. प्रतियोगता में भाग लेने वाले 1500 धावकों में वह 574वें स्थान पर रहे.

Chinese Man Marathon: मैराथन दौड़ने का उद्देश्य फिटनेस को बढ़ावा देना और स्वास्थ्य में सुधार करना है. मैराथन दौड़ना आसान नहीं है. इसके लिए ट्रेनिंग और स्वस्थ जीवन शैली के प्रति कमिटमेंट की आवश्यकता होती है. निस्संदेह, जो लोग मैराथन दौड़ते हैं उन्हें सबसे अधिक स्वास्थ्य-जागरूक में से माना जाता है. हालांकि, एक चीनी धावक, जिसे 'अंकल चेन' के नाम से भी जाना जाता है, एक मैराथन में भाग लेने के दौरान चेन-स्मोकिंग करते हुए दौड़ पूरी की. ये खबर वायरल भी हो गई.

हम सभी इस बात से वाकिफ हैं कि सिगरेट पीने से रनिंग परफॉरमेंस में बाधा आती है. यदि आप स्मोकिंग करते हैं, तो आपको अपने दिल, फेफड़ों और मांसपेशियों में कम ऑक्सीजन मिलती है, जिससे आपके लिए दौड़ना काफी मुश्किल हो जाता है. 

तीन घंटे 28 मिनट में मैराथन पूरी की

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 50 वर्षीय चेन ने चीन के जियांडे में 6 नवंबर को 42 किलोमीटर की मैराथन स्मोकिंग करते हुए पूरी की. वह प्रतियोगिता में भाग लेने वाले लगभग 1500 धावकों में से 574वें स्थान पर रहते हुए तीन घंटे 28 मिनट में ये दौड़ पूरी की. ये सब उन्होंने सिगरेट पीते हुए किया. उनकी तस्वीरें सबसे पहले एक चीनी सोशल मीडिया ऐप वीबो पर वायरल हुईं, जिसे मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिलीं. इस बीच, कार्यक्रम के आयोजकों ने भी बाद में उनका फिनिशिंग सर्टिफिकेट शेयर कर उनकी उपलब्धि का जश्न मनाया.

पहले भी अंकल चेन ने ऐसा किया

ये पहली बार नहीं है जब अंकल चेन ने ऐसा अजीब स्टंट किया है. रनिंग मैगज़ीन के अनुसार, उन्हें 2018 गुआंगज़ौ मैराथन और 2019 ज़ियामेन मैराथन में दौड़ते हुए कई सिगरेट जलाई और धूम्रपान करते हुए ऐसा किया. चेन ने 2018 में 3:36 और 2019 में 3:32 घंटे में दौड़ पूरी की. रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि 50 वर्षीय ने अल्ट्रा मैराथन में भी भाग लिया था, जिसमें उन्होंने 50 किमी की दूरी 12 घंटे में पूरी की.

तस्वीरें पूरे सोशल मीडिया पर वायरल

अंकल चेन की तस्वीरें पूरे सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है, जिसे देख कर यूजर्स चौंक गए हैं. कुछ ने इसका मजाक उड़ाया, वहीं अन्य ने कहा "इस तरह की हरकतें एक बुरी मिसाल कायम करती हैं." एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर इस खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "अफसोस की बात है कि इससे कुछ भी साबित नहीं होता है. अगर वो स्मोकिंग नहीं करते, तो बेहतर प्रदर्शन करते और मुझे यकीन है कि वो ये जानते है.'' एक अन्य ने लिखा, ''उसके फेफड़े सचमुच मदद के लिए चिल्ला रहे होंगे.'' अभी के समय में मैराथन धावकों को प्रतिस्पर्धा के दौरान सिगरेट पीने से प्रतिबंधित करने वाले कोई नियम नहीं हैं.

ये भी पढ़ें:WhatsApp India Head Resigns: व्हाट्सएप इंडिया के हेड अभिजीत बोस ने पद से दिया इस्तीफा, जानें क्या है कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिसाइल, टॉरपीडो और हेलिकॉप्टर से लैस… फिर भी डूब गया ईरान का IRIS Dena, जानें इस युद्धपोत की ताकत
मिसाइल, टॉरपीडो और हेलिकॉप्टर से लैस… फिर भी डूब गया ईरान का IRIS Dena, जानें इस युद्धपोत की ताकत
US Israel Iran War Live: 'हमारा F-15 फाइटर जेट नहीं हुआ क्रैश', अमेरिका ने खारिज किया ईरान के मार गिराने का दावा, एस जयशंकर ने अराघची से की बात
Live: अमेरिका ने खारिज किया ईरान का दावा- कहा हमारा F-15 फाइटर जेट नहीं हुआ क्रैश
जिस तोरखाम बॉर्डर से तालिबान लड़ाकों ने मुनीर सेना को 4 KM भगाया, उसी अफगान यूनिट पर पाकिस्तान ने किया ड्रोन अटैक
जिस तोरखाम बॉर्डर से तालिबान लड़ाकों ने मुनीर सेना को 4 KM भगाया, उसी अफगान यूनिट पर पाकिस्तान ने किया ड्रोन अटैक
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग को रुकवाएगा चीन? विदेश मंत्रालय बोला- हम भेजेंगे विशेष दूत, क्या है जिनपिंग का प्लान?
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग को रुकवाएगा चीन? विदेश मंत्रालय बोला- हम भेजेंगे विशेष दूत

वीडियोज

Nitish Kumar Rajyasabha Nomination: नीतीश कुमार के बाद कौन संभालेगा CM कुर्सी? | Bihar Politics
Anupamaa: अनुपमा: प्रेरणा ने प्रेम पर डाली नज़र, अनुपमा ने समारोह के बीच सिखाया सबक
Bollywood News: सनी देओल की ‘एंटनी’ में विजय वर्मा की एंट्री, पहली बार आमने-सामने होगी जोरदार टक्कर
Anil Kapoor ने Subedaar की Cast, Fitness और Discipline पर की खुलकर बात
Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर अखिलेश यादव की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- भाजपा ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया
नीतीश के राज्यसभा जाने पर अखिलेश की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- BJP ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया
मिसाइल, टॉरपीडो और हेलिकॉप्टर से लैस… फिर भी डूब गया ईरान का IRIS Dena, जानें इस युद्धपोत की ताकत
मिसाइल, टॉरपीडो और हेलिकॉप्टर से लैस… फिर भी डूब गया ईरान का IRIS Dena, जानें इस युद्धपोत की ताकत
कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक, कितनी पढ़ी-लिखी हैं? कितनी अमीर हैं? जानें A टू Z डिटेल्स
कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक, कितनी पढ़ी-लिखी हैं? कितनी अमीर हैं?
कृति सैनन ने 'तेरे इश्क में' के लिए जीता बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड, यामी गौतम को लगी मिर्ची! फैंस ने किया ऐसा रिएक्ट
कृति सैनन ने 'तेरे इश्क में' के लिए जीता बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड, यामी गौतम को लगी मिर्ची! फैंस ने किया ऐसा रिएक्ट
बिहार को जंगलराज से मुक्ति, कुर्ते पर कोई दाग नहीं... अमित शाह ने नीतीश कुमार की जमकर की तारीफ
बिहार को जंगलराज से मुक्ति, कुर्ते पर कोई दाग नहीं... अमित शाह ने नीतीश कुमार की जमकर की तारीफ
Iran Attacks Middle East: सऊदी अरब से यूएई तक 8 मुस्लिम देशों को ईरान ने क्यों बनाया निशाना? जानें हमले की वजह
सऊदी अरब से यूएई तक 8 मुस्लिम देशों को ईरान ने क्यों बनाया निशाना? जानें हमले की वजह
कम डाउन पेमेंट में खरीद सकते हैं Hunter को टक्कर देने वाली TVS Ronin, हर महीने इतनी देनी होगी EMI
कम डाउन पेमेंट में खरीद सकते हैं Hunter को टक्कर देने वाली TVS Ronin, हर महीने इतनी देनी होगी EMI
Embed widget