एक्सप्लोरर

Blasphemy In Pakistan: पाकिस्तान में ईसाई महिला और अनपढ़ माली पाए गए ईशनिंदा के आरोपी और फिर...

Blasphemy In Pakistan: पाकिस्तान में ईशनिंदा कानूनों का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर लोगों के अधिकारों का उल्लंघन करने के लिए किया जा रहा है. पिछले कुछ दिनों में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं.

Pakistan: पाकिस्तान के पाकपट्टन शहर में ईशनिंदा के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें एक क्रिश्चियन महिला है, जबकि दूसरा मुस्लिम ही है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दोनों अनपढ़ हैं. दोनों पर आरोप है कि उन्होंने कूड़े में इस्लाम की पवित्र किताब का पन्ना जलाया है. 

टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, ईशनिंदा के आरोप में गिरफ्तार ईसाई महिला का नाम मुसरत बीबी है, साथ ही मुहम्मद सरमद को भी गिरफ्तार किया गया है जो स्कूल में माली के रूप में काम करता है. घटना 15 अप्रैल की है. जब दोनों आरोपियों ने एक स्कूल के स्टोररूम की सफाई करते वक्त कागज और अन्य स्क्रैप इकट्ठा कर जला डाला. इसी में उन्होंने इस्लाम की पवित्र किताब का पन्ना जला डाला. इस बात की जानकारी छात्रों ने स्कूल प्रशासन को दिया. जिसके बड़ा दोनों आरोपियों को 19 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया गया. 

घटना के चार दिन बाद हुई गिरफ्तारी 

घटना के चार दिन बाद काशिफ नदीम नाम के शख्स ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. उसने अनपढ़ ईसाई महिला पर स्कूल में पवित्र कुरान के पन्नों को जलाने का आरोप लगाया. इतना ही नहीं, शिकायतकर्ता ने स्कूल के बाहर भीड़ जमा कर घटना का विरोध भी किया. मौके पर पहुंची पुलिस ने ईसाई महिला और स्कूल में कार्यरत माली को हिरासत में लिया  जिसके बाद बवाल शांत हुआ. 

शिकायतकर्ता ने पुलिस को सिर्फ ईसाई महिला के बारे में सूचना दी थी. लेकिन प्रारंभिक जांच के दौरान, पुलिस ने पाया कि माली भी पवित्र कुरान के पन्नों को जलाने में शामिल था, इसलिए पुलिस ने दोनों को प्राथमिकी में नामजद किया.

अल्पसंख्यक अधिकार कार्यकर्ता ने की निंदा 

इस घटना की निंदा करते हुए अल्पसंख्यक अधिकार कार्यकर्ता जोसेफ जानसन ने कहा कि ईशनिंदा कानूनों का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर लोगों के अधिकारों का उल्लंघन करने के लिए किया जा रहा है. . उन्होंने कहा कि धार्मिक अल्पसंख्यक महिलाओं के खिलाफ ईशनिंदा कानूनों के दुरुपयोग के परिणामस्वरूप महिलाएं बाहर जाने और काम करने से डरती हैं. उन्होंने कहा कि सबको पता है कि ईसाई महिला अनपढ़ है. ऐसे में उसकी गिरफ़्तारी इस बात को दर्शाती है कि ईशनिंदा कानूनों का दुरुपयोग किया गया है. 

ये भी पढ़ें: Russia Ukraine War: जानें क्यों 9 मई को यूक्रेन पर कहर बन टूट सकते हैं पुतिन, जेलेंस्की के लिए बड़ी चिंता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हॉर्मुज पर जल्द अमेरिका का होगा कब्जा, राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
हॉर्मुज पर जल्द अमेरिका का होगा कब्जा, राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, अब मंडरा रहा सुनामी का खतरा
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, अब मंडरा रहा सुनामी का खतरा
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
Global Rich List 2026: किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
Embed widget