एक्सप्लोरर

Coronavirus Origin: चीनी वैज्ञानिक का चौंकाने वाला दावा, इंसान ही कोविड वायरस को वुहान बाजार में लाया

COVID-19: वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ने कोविड-19 वायरस को लेकर चीन से अनुवांशिक जानकारी साझा करने को कहा था. इस पर चीन ने प्रतिक्रिया देते हुए WHO के बयान को अपमानजनक बताया.

China: कोरोना वायरस की उत्पत्ति कैसे हुई, यह आज भी एक रहस्य बना हुआ है. वायरस की उत्पत्ति को लेकर कई तरह के दावे किए जा चुके हैं. वैज्ञानिकों के दावों के अनुसार, चीन के वुहान बाजार से ही इसकी उत्पत्ति हुई है. अब एक चीनी वैज्ञानिक ने दावा किया कि हो सकता है कि कोविड-19 (COVID-19) वायरस मनुष्यों में उत्पन्न हुआ हो.

बीजिंग यूनिवर्सिटी ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी के टोंग यिगैंग ने कहा कि वुहान में हुआनन सीफूड मार्केट से लिए गए वायरल सैंपल के जेनेटिक सीक्वेंस कोविड से संक्रमित मरीजों के लगभग समान थे. इससे पता चलता है कि कोविड की उत्पत्ति मनुष्यों से ही हुई हो. इस दौरान चीनी वैज्ञानिक ने उन दावों को खारिज कर दिया, जिसमें कहा जा रहा था कि कोरोना वायरस वुहान बाजार में चमगादड़ों से मनुष्यों में आया था या रैकून कुत्ते कोविड-19 वायरस के स्रोत हो सकते हैं.

चीनी राज्य परिषद द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत के दौरान टोंग यिगैंग ने कहा कि वैज्ञानिकों ने जनवरी 2020 और मार्च 2020 के बीच वुहान बाजार से 1,300 से अधिक पर्यावरण और जमे हुए जानवरों के नमूने लिए. इसके बाद उन्होंने पर्यावरण के नमूनों से वायरस के तीन स्ट्रेन को अलग किया. 

इस कार्यक्रम में चीनी सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) के शोधकर्ता झोउ लेई ने कहा कि जिस जगह पर पहली बार कोविड की खोज हुई थी, जरूरी नहीं कि उसी जगह से इसकी उत्पत्ति हुई हो.

चीन ने साधा  WHO पर निशाना 

गौरतलब है कि इसे पहले वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ने कोविड-19 वायरस को लेकर चीन से अनुवांशिक जानकारी साझा करने को कहा था. इस पर चीन ने प्रतिक्रिया देते हुए WHO पर निशाना साधा. जानकारी साझा करने वाले डब्ल्यूएचओ के बयान को चीन ने घृणास्पद और अपमानजनक बताया. 

 WHO ने क्या कहा 

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चीन को पर्याप्त डेटा साझा नहीं करने के लिए फटकार लगाई थी. डब्ल्यूएचओ ने कहा था कि चीन के पास की जानकारी की पूरी पहुंच के बिना सभी परिकल्पनाएं कागजी ही हैं. 

ये भी पढ़ें: India UK Trade Talks: लंदन में खालिस्तान-समर्थकों के हमले के बाद कार्रवाई न करने पर ब्रिटेन को भारत ने दिया बड़ा झटका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dubai News Live Updates: UAE पर 194 मिसाइलें और 812 ड्रोन दागे, दुबई का ग्लोबल विलेज बंद, सऊदी अरब में CIA स्टेशन पर ड्रोन अटैक
Live Updates: UAE पर 194 मिसाइलें और 812 ड्रोन दागे, दुबई का ग्लोबल विलेज बंद, सऊदी अरब में CIA स्टेशन पर ड्रोन अटैक
'चाहे कुछ भी हो जाए...' ईरान की धमकी पर ट्रंप का पलटवार, 'होर्मुज'को लेकर किया बड़ा ऐलान
'चाहे कुछ भी हो जाए...' ईरान की धमकी पर ट्रंप का पलटवार, 'होर्मुज'को लेकर किया बड़ा ऐलान
ईरान की नतान्ज फैसिलिटी में हुआ नुकसान, जवाबी हमलों ने दुबई को किया तबाह, कैसे मिडिल ईस्ट में इतना फेमस हुआ दुबई
ईरान की नतान्ज फैसिलिटी में हुआ नुकसान, जवाबी हमलों ने दुबई को किया तबाह, कैसे मिडिल ईस्ट में इतना फेमस हुआ दुबई
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव: शरद पवार की वजह से राज्यसभा की सातों सीटें होंगी निर्विरोध? जानिए वोटों का गणित
महाराष्ट्र: शरद पवार की वजह से राज्यसभा की सातों सीटें होंगी निर्विरोध? जानिए वोटों का गणित
कमिंस की तरह सैम कर्रन ने भी दी साइलेंट करने वाली धमकी, सेमीफाइनल में भारत से भिड़ेगा इंग्लैंड
कमिंस की तरह सैम कर्रन ने भी दी साइलेंट करने वाली धमकी, सेमीफाइनल में भारत से भिड़ेगा इंग्लैंड
होली पर रिलीज हुई इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा हाल, ओटीटी पर यहां देखें
होली पर रिलीज हुई इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा हाल, ओटीटी पर यहां देखें
ईरान जंग के बीच बहरीन में फंसे 100 से ज्यादा भारतीय, परिवारों ने लगाई मदद की गुहार
ईरान जंग के बीच बहरीन में फंसे 100 से ज्यादा भारतीय, परिवारों ने लगाई मदद की गुहार
ईरान की नतान्ज फैसिलिटी में हुआ नुकसान, जवाबी हमलों ने दुबई को किया तबाह, कैसे मिडिल ईस्ट में इतना फेमस हुआ दुबई
ईरान की नतान्ज फैसिलिटी में हुआ नुकसान, जवाबी हमलों ने दुबई को किया तबाह, कैसे मिडिल ईस्ट में इतना फेमस हुआ दुबई
Video: मुसलमानों ने गाया देशभक्ति गीत, मुजफ्फरनगर से सामने आया हिंदु मुस्लिम भाईचारे का प्यारा सा वीडियो
मुसलमानों ने गाया देशभक्ति गीत, मुजफ्फरनगर से सामने आया हिंदु मुस्लिम भाईचारे का प्यारा सा वीडियो
अगले महीने कैंसिल रहेंगी ये ट्रेनें, टिकट बुक है तो तुरंत चेक करें पूरी लिस्ट
अगले महीने कैंसिल रहेंगी ये ट्रेनें, टिकट बुक है तो तुरंत चेक करें पूरी लिस्ट
Embed widget