एक्सप्लोरर

US Attack on Houthis: हूती विद्रोहियों पर हमले की लाइव कवरेज देखते रहे ट्रंप, देखें कैसे यूएस सेंट्रल कमांड ने बरपाया कहर

US Attack on Houthis: अमेरिका बीती रात से हूती आतंकी संगठन पर बम बरसा रहा है. डोनाल्ड ट्रंप ने खुद इस हमले की लाइव कवरेज देखी.

US Attack on Houthis: अमेरिका ने ईरान समर्थित हूती आतंकियों पर हमला बोल दिया है. बीती रात से ही यूएस सेंट्रल कमांड हूती संगठन के ठिकानों का सफाया करने में लगी हुई है. लगातार हवाई हमले किए जा रहे हैं. अब तक इसमें 30 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने की सूचना है. इन सब के बीच व्हाइट हाउस से एक तस्वीर आई है, जिसमें डोनाल्ड ट्रंप खुद इस हमले पर नजर बनाए हुए दिखाई दे रहे हैं.

व्हाइट हाउस के सोशल मीडिया हैंडल से डोनाल्ड ट्रंप की रेड कैप पहने तस्वीरें दिख रही हैं. अपने नाम की कैप पहने प्रेसिडेंट ट्रंप हूती विद्रोहियों पर हो रहे हमले की लाइव कवरेज देख रहे हैं. किसी तस्वीर में वह हेड फोन लगाकर स्क्रीन पर नजर गढ़ाए दिख रहे हैं तो किसी तस्वीर में वह सैन्य अधिकारियों से बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं.

व्हाइट हाउस ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा है, 'अमेरिकी जहाजों को हूती विद्रोहियों के हमलों से बचाने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप सख्त एक्शन ले रहे हैं. बहुत लंबे वक्त से अमेरिका के आर्थिक और राष्ट्रीय हितों को हूतियों से खतरा रहा है लेकिन ट्रंप के राष्ट्रपति रहते हुए अब ऐसा नहीं होगा.'

सेंट्रल कमांड ने शेयर किए हमले के वीडियो
व्हाइट हाउस ने यूएस सेंट्रल कमांड के उस पोस्ट को भी शेयर किया है, जिसमें अमेरिकी सैन्य विमान और जहाजों को हूतियों के ठिकानों पर बमबारी करते हुए दिखाया गया है. सूत्रों की मानें तो अगले कुछ हफ्तों तक यह हमले जारी रह सकते हैं.

ट्रंप ने ईरान को भी दी धमकी
इससे पहले प्रेसिडेंट ट्रंप ने एक पोस्ट शेयर की थी. इसमें लिखा था, 'मैंने यमन में हूती आतंकियों के खिलाफ अमेरिका के सैन्य हमले को मंजूरी दे दी है. हूतियों ने अमेरिका और अन्य देशों के खिलाफ आतंक मचाया हुआ है. ये आतंकी हमारे जहाजों और ड्रोन्स को लगातार निशाना बना रहे हैं. जो बाइडेन का इनके प्रति नरम रूख था, इस कारण ये आतंकी सगंठन आगे बढ़ता गया.' ट्रंप ने इसके साथ ही ईरान को भी चेतावनी दी. ट्रंप ने साफ-साफ लिखा कि अगर ईरान ने हूती आतंकियों की मदद बंद नहीं की तो इसका अंजाम खराब होगा. 

यह भी पढ़ें...

Alien Enemy Act of 1798: ट्रंप ने 227 साल पुराना कौन सा खतरनाक कानून लागू कर दिया, कुछ ही घंटों में जज ने लगा दी रोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लेबनान में बढ़ा तनाव: इजरायली हमलों में 4 की मौत, हिजबुल्लाह ने नए सीजफायर समझौते को ठुकराया
लेबनान में बढ़ा तनाव: इजरायली हमलों में 4 की मौत, हिजबुल्लाह ने नए सीजफायर समझौते को ठुकराया
ईरान से डील पर बातचीत के बीच मुज्तबा खामेनेई की तारीफ में ट्रंप ने पढ़े कसीदे, बोले - '...उनकी बहुत इज्जत'
ईरान से बातचीत के बीच मुज्तबा खामेनेई की तारीफ में ट्रंप ने पढ़े कसीदे, बोले - '...उनकी बहुत इज्जत'
भारत के बाद पाकिस्तान की तारीफ में पुतिन ने पढ़े कसीदे, बोले - 'वो एक बड़ा...'
भारत के बाद पाकिस्तान की तारीफ में पुतिन ने पढ़े कसीदे, बोले - 'वो एक बड़ा...'
पुतिन के PM मोदी की तारीफ के बाद अब डोनाल्ड ट्रंप का आया बयान, बोले - 'आपके प्रधानमंत्री...'
पुतिन के PM मोदी की तारीफ के बाद अब डोनाल्ड ट्रंप का आया बयान, बोले - 'आपके प्रधानमंत्री...'

वीडियोज

Breaking | Malviya Nagar Fire Update: होटल जला तो पता चला, सब मिले हैं जी! | Delhi News | Fire
Malviya Nagar Fire | Janhit: 'करप्शन' की 'आग' में पूरा परिवार खत्म! | Delhi News | Chitra Tripathi
Delhi Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: 1 परिवार, 8 जिंदगी...'सिस्टम' ने छीन ली! | Fire Accident
Sandeep Chaudhary: 'FLOP SYSTEM' की पोल-खेल Analysis! | Lavkesh Bajaj | Malviya Fire News | Delhi
Malviya Nagar Fire News | Mahadangal: कागजों मे ही कायदे कानूनहकीकत में तबाही और मौत? | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM नहीं सिद्धारमैया, फिर भी डीके शिवकुमार से ज्यादा पावरफुल कैसे ? कर्नाटक में जलवा बरकरार, इनसाइड स्टोरी
CM नहीं सिद्धारमैया, फिर भी डीके शिवकुमार से ज्यादा पावरफुल कैसे ? कर्नाटक में जलवा बरकरार, इनसाइड स्टोरी
54 साल के हुए योगी आदित्यनाथ: 22 की उम्र में संन्यास, फिर महंत से मुख्यमंत्री तक का सफर, ऐसे हैं अजय सिंह बिष्ट
54 साल के हुए योगी आदित्यनाथ: 22 की उम्र में संन्यास, फिर महंत से मुख्यमंत्री तक का सफर
Aaj Ka Mausam: 19 राज्यों में आंधी-बारिश, 80 KMPH की रफ्तार से तूफानी हवाएं, देश में मानसून की एंट्री के बाद IMD की नई चेतावनी
19 राज्यों में आंधी-बारिश, 80 KMPH की रफ्तार से तूफानी हवाएं, देश में मानसून की एंट्री के बाद IMD की नई चेतावनी
मार्क बाउचर की टेस्ट वर्ल्ड XI में 3 भारतीय, कोहली-रोहित किसी को जगह नहीं, कप्तान किसे बनाया जानिए
मार्क बाउचर की टेस्ट वर्ल्ड XI में 3 भारतीय, कोहली-रोहित किसी को जगह नहीं, कप्तान किसे बनाया जानिए
HJTIHH BO Day 1 Prediction: 'है जवानी तो इश्क होना है' क्या बन पाएगी साल की 5वीं सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म? जानें- बॉक्स ऑफिस प्रीडिक्शन
'है जवानी तो इश्क होना है' क्या बन पाएगी साल की 5वीं सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म? जानें- प्रीडिक्शन
Rotten Mangoes: सावधान! मार्केट में बिक रहा सड़े और कीड़ों वाले आम का जूस, हो सकती है ये गंभीर बीमारी
सावधान! मार्केट में बिक रहा सड़े और कीड़ों वाले आम का जूस, हो सकती है ये गंभीर बीमारी
EV की वजह से इस कंपनी को तगड़ा नुकसान, 70 साल में पहली बार हुआ ऐसा
EV की वजह से इस कंपनी को तगड़ा नुकसान, 70 साल में पहली बार हुआ ऐसा
अमरूद के बाग से होगी बंपर कमाई, मॉनसून से पहले करें यह जरूरी उपाय, हाथों-हाथ बिकेगा फल
अमरूद के बाग से होगी बंपर कमाई, मॉनसून से पहले करें यह जरूरी उपाय, हाथों-हाथ बिकेगा फल
Embed widget