एक्सप्लोरर

Paris Olympic 2024: सर्वे रिपोर्ट में दावा- फ्रांसीसी लोगों के लिए 2024 पेरिस ओलंपिक टिकट बेतहाशा महंगे

Paris Olympic 2024: सर्वे में पाया गया कि 79 फीसदी लोगों ने टिकट प्रक्रिया को जटिल बताया. वहीं 2024 पेरिस ओलंपिक आयोजन समिति के अध्यक्ष Tony Estanguet लॉटरी टिकट रिलीज के बाद डिफेंसिव मोड में आ गए.

Paris Olympic 2024 Ticket Survey: फ्रांस की राजधानी पेरिस (Paris) में साल 2024 में ओलंपिक होने वाले हैं. इसे ध्यान में रखते हुए रविवार (5 मार्च) को एक सर्वे किया गया. इसमें पांच में से चार फ्रांसीसी लोगों की राय है कि ओलंपिक के लिए टिकट बेहद महंगे हैं. सर्वे में इस मुद्दे पर जनता की आयोजकों के साथ बढ़ती निराशा को दिखाया गया है.

पेरिस ओलंपिक के टिकट को लेकर आरटीएल मीडिया समूह और स्पोर्ट्स बेटिंग फर्म विनामैक्स के लिए ओडोक्सा मतदान समूह ने सर्वे किया. इसमें 82 फीसदी लोगों ने कहा कि ओलंपिक के टिकटों की कीमत ठीक नहीं हैं.

79 फीसदी लोगों ने टिकट प्रक्रिया को जटिल बताया

सर्वेक्षण में लगभग 79 फीसदी लोगों ने टिकट खरीद प्रक्रिया को जटिल बताया. वहीं 2024 पेरिस आयोजन समिति के अध्यक्ष टोनी एस्टैंगुएट (Tony Estanguet) पिछले पखवाड़े में लॉटरी सिस्टम के तहत जनता को टिकट बांटने के पहले बड़े आयोजन के बाद डिफेंसिव मोड में आने के लिए मजबूर हो गए. टिकट खरीदने वाले आवेदकों को एक ही समय में तीन कार्यक्रमों के लिए टिकट खरीदने के लिए बाध्य किया गया है, जिसमें न्यूनतम 80 यूरो की कीमत वाले कई खेल शामिल हैं. इसका मतलब है कि चार लोगों के परिवार को लगभग 1,000 यूरो के बिल का  भुगतान करना पड़ सकता है.

टोनी एस्टैंगुएट ने 22 फरवरी को आरटीएल रेडियो को बताया कि हम 2012 में लंदन की तुलना में अधिक महंगे टिकट नहीं रख रहे हैं, यह फुटबॉल और रग्बी विश्व कप के लिए समान कीमतें हैं.

टिकट के नीति की घोषणा की गई

पेरिस ओलंपिक के लिए आधिकारिक नारा 'गेम्स वाइड ओपन' है. पिछले साल मार्च में टिकटिंग नीति की घोषणा की गई, तब पूर्व कैनोइंग स्वर्ण पदक विजेता एस्टंगुएट ने सभी खेलों के लिए सही कीमतों पर बड़ी संख्या में टिकट का वादा किया था. आयोजकों ने 24 यूरो (25 डॉलर) में 10 लाख टिकट और 50 यूरो से कम में लगभग आधा टिकट देने का वादा किया है, लेकिन इन कट-प्राइस ऑफर को हासिल करने में कठिनाइयां होने से जनता हताश हो रही है.

सोशल मीडिया में एथलेटिक्स के लिए 690 यूरो तक की कीमतों की निंदा की गई. वहीं तलवारबाजी जैसे खेलों के लिए टिकट की कमी भी हो गई. पहले चरण में करीब 30 लाख टिकटों की बिक्री हुई थी. 70 लाख टिकट अगले दो दौर में बिकेंगे. दूसरा चरण मई में शुरू होगा. 2023 के अंत में तीसरा और अंतिम टिकट बिक्री चरण होगा.

ये भी पढ़ें: Watch: पेरिस फैशन वीक में रोबोट डॉग का जलवा, मॉडल्स के साथ उतरकर जीता लोगों का दिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget