एक्सप्लोरर

FSU Shooting: पुलिसवाली का बेटा निकला फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी में फायरिंग करने वाला, मां की सर्विस गन ले गया और...

फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी में हुई गोलीबारी में दो की मौत और पांच घायल हुए. आरोपी फीनिक्स इकनर की पहचान हुई, जो लियोन काउंटी शेरिफ डिप्टी का बेटा है. जानिए पूरी घटना.

FSU Shooting: फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी (FSU) के कैंपस में गुरुवार (17 अप्रैल) को भीषण गोलीबारी हुई. घटना में दो लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हुए. इस खौफनाक हमले में शामिल मुख्य आरोपी की पहचान कर ली गई है. 20 साल के आरोपी का नाम फीनिक्स इकनर (Phoenix Echner) है. वह लियोन काउंटी की डिप्टी जेसिका इकनर का बेटा है.

लियोन काउंटी शेरिफ वॉल्ट मैकनील ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि आरोपी ने हमला करने के लिए अपनी मां की गन का इस्तेमाल किया था. पुलिस को घटनास्थल से हथियार बरामद हुआ है. मैकनील ने कहा, “यह घटना कानून प्रवर्तन विभाग के लिए बेहद अफसोसजनक है. हालांकि, हम यह सुनिश्चित करेंगे कि इस तरह की घटनाएं राज्य या देश में दोबारा न हों.”

यूनिवर्सिटी परिसर में मची अफरातफरी
गोलीबारी की सूचना गुरुवार दोपहर 12:30 बजे (EDT) मिली थी. तल्हासी पुलिस विभाग ने शाम 4:10 बजे एक्स (पूर्व ट्विटर) पर घोषणा की कि FSU कैंपस को सुरक्षित कर लिया गया है. पुलिस विभाग ने कहा कि गोलीबारी की घटना के बाद कैंपस में मौजूद लोगों को सुरक्षित तरीके से बस की मदद से डोनाल्ड एल. टकर सिविक सेंटर ले जाया गया.

आरोपी के सोशल मीडिया कनेक्शन
मुख्य आरोपी इकनर की पहचान होते ही उसके कई सारे सोशल मीडिया Post ऑनलाइन वायरल होने लगे. एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर वायरल स्क्रीनशॉट्स में उसे FSU कैंपस के पास ट्रंप विरोधी प्रदर्शनों में भाग लेते हुए देखा गया है, जिससे उसके राजनीतिक विचारों को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

शूटर का संबंध लॉ एनफोर्समेंट से
फीनिक्स इकनर LCSO यूथ एडवाइजरी काउंसिल का सदस्य भी था. पुलिस के साथ उसका पारिवारिक संबंध था. इसके बावजूद उसने हिंसक कदम उठाया. इस घटना ने अमेरिकी समाज में बंदूक नियंत्रण, मानसिक स्वास्थ्य और पुलिस परिवारों में युवाओं की  गंभीर स्थिति से जुड़े मुद्दों को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है.

ट्रंप का रिएक्शन
ट्रंप ने फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी (FSU) गोलीबारी कांड में प्रतिक्रिया दी. ओवल ऑफिस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि गोली चलाने का काम बंदूक नहीं करता है बल्कि लोग उसका इस्तेमाल करते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान की जेल में हुई इमरान खान की मौत? दावों पर ISPR ने दिया रिएक्शन
पाकिस्तान की जेल में हुई इमरान खान की मौत? दावों पर ISPR ने दिया रिएक्शन
NATO समिट: होटल के जिस फ्लोर पर थे ट्रंप, ईरान को था मालूम, टारगेट पर था एयरक्राफ्ट- Report
NATO समिट: होटल के जिस फ्लोर पर थे ट्रंप, ईरान को था मालूम, टारगेट पर था एयरक्राफ्ट- Report
अल्लाह का शुक्र है! ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल है
अल्लाह का शुक्र है! ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल है
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget