एक्सप्लोरर

Ismail Haniyeh Death: आईफोन की वजह से गई हमास चीफ हानिया की जान? बड़े खुलासे से हड़कंप

Ismail Haniyeh Death: हमास चीफ इस्माइल हनिया की मौत के बाद तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं, अब लगातार इस बात पर चर्चा बनी हुई है कि हनिया पर हमला कैसे हुआ. क्या हनिया के फोन में पेगासस था?

 Ismail Haniyeh Death: हमास के राजनीतिक प्रमुख इस्माइल हनिया की बुधवार को ईरान की राजधानी तेहरान में हत्या कर दी गई. ईरान ने इस हत्या के लिए इजराइल को जिम्मेदार ठहराया है, साथ ही बदला लेने की कसम खाई है. ईरान ने बताया कि सोते समय हनिया के कमरे में एक मिसाइल गिरी, जिससे उनकी मौत हो गई. यह मिसाइल हमला करीब से ही किया गया है. दूसरी तरफ न्यूयॉर्क टाइम्स ने दावा किया है कि हनिया की मौत उसके कमरे में रखे बम से हुई है. इस बम को 2 महीने पहले ही हनिया के कमरे में पहुंचा दिया गया था. हनिया के कमरे में होने की पुष्टि के बाद बम में विस्फोट कर दिया गया. इन दोनों दावों से इतना क्लियर है कि जिसने भी इस हमले को अंजाम दिया, उसको हनिया के सटीक लोकेशन के बारे में जानकारी थी. अब एक्सपर्ट को शक है कि हनिया के फोन से इजरायल को पूरी जानकारी मिल रही थी. 

ईरान के नए राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन के शपथ समारोह में भाग लेने के लिए मंगलवार को हमास प्रमुख हनिया तेहरान गए थे. इस दौरान वह ईरानी सेना के अति सुरक्षित गेस्ट हाउस में रुक गए थे, जहां उन्हें निशाना बनाया गया. बताया जाता है कि हनिया कहां रुकेंगे इस बारे में किसी को जानकारी नहीं होती थी. इसके बावजूद हमला करने वाले को हनिया के बारे में पूरी जानकारी थी.

फार्स न्यूज ने उस गेस्ट हाउस की तस्वीर साझा की है, जहां हनिया को निशाना बनाया गया. इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि बिल्डिंग के सिर्फ एक छोटे से हिस्से को नुकसान पहुंचा है, जहां पर हनिया रुके थे. निशाना इतना सटीक था कि मिशाइल सीधा हनिया के कमरे में जाकर गिरी.

हनिया के फोन में पेगासस था?
डिफेंस एक्सपर्ट कमर आगा का कहना है कि इजरायल लंबे समय से इस्माइल हनिया को ट्रैक कर रहा था. आगा के मुताबिक, हनिया के पास आईफोन था, जिसके जरिए इजरायल ट्रैक कर रहा था. उन्होंने कहा कि यह बता पाना मुश्किल है कि उस फोन में पेगासस था या उसे देने से पहले ही उसमें पेगासस डाल दिया गया था. लेकिन इसमें सीआईए भी शामिल था, क्योंकि बगैर अमेरिकी की मदद के यह संभव नहीं है. 

वाट्सएप से निगारानी का शक
कुछ लोगों ने वाट्सएप के जरिए भी जासूसी की बात कही है. एक सोशल मीडिया यूजर ने दावा किया है कि वाट्सएप मैसेज के जरिए इजरायल ने हमास नेता के फोन में स्पाइवेयर इंस्टॉल कर दिया. इसके जरिए इजरायल को हनिया की सटीक जानकारी मिल रही थी. आईडीएफ ने हनिया पर हमला करने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया. फिलहाल इस तरह के दावों की पुष्टि नहीं की जा सकती है. इसके अलावा ईरान में फेसबुक और वाट्सएप जैसे मेटा एप प्रतिबंधित हैं. 

यह भी पढ़ेंः जंग के मुहाने पर मिडिल ईस्ट! हिजबुल्लाह ने इजरायल पर दागे कई रॉकेट, आयरन डोम ने फिर दिखाया दम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
'न जेल का डर, न मौत का', शेख हसीना ने भारत से बांग्लादेश को ललकारा, पढ़ें पूरा संबोधन
'न जेल का डर, न मौत का', शेख हसीना ने भारत से बांग्लादेश को ललकारा, पढ़ें पूरा संबोधन
ट्रंप ने ईरान पर क्यों नहीं किया वर्ल्ड वॉर जैसा अटैक? किया खुलासा
ट्रंप ने ईरान पर क्यों नहीं किया वर्ल्ड वॉर जैसा अटैक? किया खुलासा
ट्रंप के टैरिफ बम से अमेरिका घायल, अमेरिकन्स का हो गया तगड़ा नुकसान, जानें कैसे
ट्रंप के टैरिफ बम से अमेरिका घायल, अमेरिकन्स का हो गया तगड़ा नुकसान, जानें कैसे

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget