एक्सप्लोरर

Israel-Hamas Hostage: 5 थाई नागरिक समेत 3 इजरायली बंधकों को हमास ने किया रिहा, बदले में 110 फिलिस्तीनी को छोड़ेगा इजरायल

Israel-Hamas Hostage: हमास ने 8 बंधकों को रिहा किया, जिनमें 3 इजरायली और 5 थाई नागरिक शामिल हैं. बदले में इजरायल ने 110 फिलिस्तीनी कैदियों को छोड़ा.

Israel-Hamas Hostage Released: इजरायल और हमास के बीच संघर्ष विराम समझौते के तहत बंधकों और कैदियों की अदला-बदली की जा रही है. इस दौरान हमास ने 8 बंधकों को रिहा किया, जिनमें 3 इजरायली और 5 थाई नागरिक शामिल हैं. इजरायल ने भी 110 फिलिस्तीनी कैदियों की रिहाई शुरू कर दी. बता दें कि संघर्ष विराम समझौते के तहत अब तक दोनों पक्षों के बीच यह तीसरी अदला-बदली है.

हमास की तरफ से जिन इजरायली नागरिकों को रिहा गया है, उनमें 20 वर्षीय महिला सैनिक अगम बर्जर, 29 वर्षीय महिला अर्बल यहूद और 80 वर्षीय बुजुर्ग गादी मोसेस है. इसके अलावा जिन 5 थाई नागरिकों को रिहा गया है, उनमें वाचारा श्रीओउन, पोंगसाक तन्ना, साथियान सुवांकम, बन्नावत सीथाओ, और सुरसाक लमनाउ शामिल हैं. थाई नागरिकों की उम्र 30 से 40 के बीच में है. हमास ने 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर हमले के दौरान इन सभी को बंधक बना लिया था.

इजरायल ने 110 फिलिस्तीनी कैदियों को छोड़ा
इजरायल ने 110 फिलिस्तीनी कैदियों की रिहाई शुरू की, जिनमें से 30 कैदी घातक हमलों के दोषी थे. कुछ को कब्जे वाले पश्चिमी तट पर लौटने दिया गया, जबकि कुछ खतरनाक अपराधियों को मिस्र भेजा गया. इस बीच रिहाई के दौरान वेस्ट बैंक में हिंसा हुई, जिसमें तीन फिलिस्तीनी घायल हो गए.

हमास ने इजरायली सैनिक को परेड कराई
हमास ने इजरायली महिला सैनिक अगम बर्जर (20) से उत्तरी गाजा के जबालिया शरणार्थी शिविर में भीड़ के सामने परेड करवाई. बाद में उसे रेड क्रॉस के हवाले किया गया और फिर इजरायली बलों तक पहुंचा दिया गया.

आगे क्या होगा?
इजरायल और हमास के बीच संघर्ष विराम समझौते के तहत 33 इजरायली बंधकों की रिहाई होनी है. इसके बदले 2,000 फिलिस्तीनी कैदियों को छोड़ा जाएगा. बता दें कि अमेरिका, मिस्र और कतर संघर्ष विराम समझौते के मध्यस्थ बने हुए हैं. हमास और इजरायल के बीच यह समझौता गाजा में युद्ध को समाप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हो सकता है. हालांकि, बंधकों की अदला-बदली के बावजूद तनाव बरकरार है और स्थिति कब स्थिर होगी, यह अभी स्पष्ट नहीं है.

ये भी पढ़ें: पवित्र ग्रंथ कुरान को जलाया, टिकटॉक पर लाइव-स्ट्रीमिंग के दौरान मारी गई गोली, कौन है इराकी नागरिक सलवान मोमिका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Israel Iran War Live: 'ये बिट्रेन की जंग नहीं', स्टार्मर ने ट्रंप को दिया झटका, NATO से निकलने की तैयारी में अमेरिका
'ये बिट्रेन की जंग नहीं', स्टार्मर ने ट्रंप को दिया झटका, NATO से निकलने की तैयारी में अमेरिका
न डील हुई, न हॉर्मुज खुला, न ही झुका ईरान… फिर कहीं इस वजह से तो नहीं वॉर से भाग रहे ट्रंप?
न डील हुई, न हॉर्मुज खुला, न ही झुका ईरान… फिर कहीं इस वजह से तो नहीं वॉर से भाग रहे ट्रंप?
Iran War: 'आप हमें दो बार धोखा नहीं दे सकते', ईरान युद्ध के बीच स्पेन ने डोनाल्ड ट्रंप को सुनाईं खरी-खरी
'आप हमें दो बार धोखा नहीं दे सकते', ईरान युद्ध के बीच स्पेन ने डोनाल्ड ट्रंप को सुनाईं खरी-खरी
ऑस्ट्रेलिया के पीएम की चेतावनी 'आने वाले महीने आसान नहीं', जनता से अपील 'फ्यूल बचाएं'
ऑस्ट्रेलिया के पीएम की चेतावनी 'आने वाले महीने आसान नहीं', जनता से अपील 'फ्यूल बचाएं'

वीडियोज

Iran Israel War Update: लेबनान में मारा गया ईरानी कुद्स फोर्स का बड़ा कमांडर | Trump Surrender
Iran Israel War Update: महायुद्ध का 'सरेंडर' मोड..ये है Trump का 'एग्जिट प्लान' | Trump on Iran War
Iran Israel War Ending: अब लंबा नहीं चलेगा युद्ध, खत्म होने की कगार पर लड़ाई! | Iran US Israel
Trump Surrender: महायुद्ध का मैदान छोड़.. भागने को मजबूर ट्रंप? | Iran Israel War Update | Breaking
Trump on Iran War: ईरान से लड़ाई..पड़ा भारी? यद्ध पर ट्रंप का बड़ा संकेत! | Iran US Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran War: 'आप हमें दो बार धोखा नहीं दे सकते', ईरान युद्ध के बीच स्पेन ने डोनाल्ड ट्रंप को सुनाईं खरी-खरी
'आप हमें दो बार धोखा नहीं दे सकते', ईरान युद्ध के बीच स्पेन ने डोनाल्ड ट्रंप को सुनाईं खरी-खरी
Pawan Singh: पवन सिंह को BJP में कौन सा पद मिलेगा? मनोज तिवारी बोले- 'भाजपा उन्हें जल्द…'
पवन सिंह को BJP में कौन सा पद मिलेगा? मनोज तिवारी बोले- 'भाजपा उन्हें जल्द…'
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जारी की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट, 21 खिलाड़ियों को मिली जगह; ग्लेन मैक्सवेल बाहर
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जारी की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट, 21 खिलाड़ी शामिल; ग्लेन मैक्सवेल बाहर
इन फिल्मों से बॉक्स ऑफिस किंग बनेंगे अजय देवगन, दृश्यम 3 से लेकर गोलमाल 5 तक ये है लिस्ट
इन फिल्मों से बॉक्स ऑफिस किंग बनेंगे अजय देवगन, दृश्यम 3 से लेकर गोलमाल 5 तक ये है लिस्ट
HS फूलका का BJP में जाना: 2027 पंजाब चुनाव से पहले सिख राजनीति, नैरेटिव और समीकरणों का बड़ा रीसेट?
HS फूलका का BJP में जाना: 2027 पंजाब चुनाव से पहले सिख राजनीति, नैरेटिव और समीकरणों का बड़ा रीसेट?
खेती करते हैं तो जरूर इस्तेमाल करें ये 4 सरकारी ऐप, मौसम से किसान निधि तक की देते हैं जानकारी
खेती करते हैं तो जरूर इस्तेमाल करें ये 4 सरकारी ऐप, मौसम से किसान निधि तक की देते हैं जानकारी
Bihar Jobs 2026: बिहार में सरकारी नौकरी का शानदार मौका, 92 हजार मिलेगी सैलरी; ये करें अप्लाई
बिहार में सरकारी नौकरी का शानदार मौका, 92 हजार मिलेगी सैलरी; ये करें अप्लाई
Embed widget