एक्सप्लोरर

अमेरिका में हेलीकॉप्टर क्रैश, अबतक 6 लोगों की मौत, हडसन नदी से मिले शव

Plane crashes in the US: अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में गुरुवार (10 अप्रैल) को एक टूरिस्ट हेलीकॉप्टर हडसन नदी में गिर गया.

Plane crashes in the US: अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में गुरुवार (10 अप्रैल) को एक टूरिस्ट हेलीकॉप्टर हडसन नदी में गिर गया. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में तीन बच्चे भी थे.

न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स ने बताया कि हादसे में मारे गए लोग स्पेन के एक ही परिवार से थे और उनके साथ हेलीकॉप्टर का पायलट भी था. समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, हादसे के बाद दो लोगों को अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन बाद में उनकी भी मौत हो गई.

मेयर एरिक एडम्स ने जारी किया बयान 

अधिकारियों ने अब तक मरने वालों के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं, लेकिन न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक हेलीकॉप्टर में स्पेन में सीमेंस कंपनी के अध्यक्ष और सीईओ अगस्टिन एस्कोबार, उनकी पत्नी और उनके तीन बच्चे सवार थे.

मेयर एरिक एडम्स ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'फिलहाल सभी छह लोगों को पानी से बाहर निकाल लिया गया है और अफसोस की बात है कि सभी की मौत हो चुकी है." उन्होंने आगे कहा कि यह एक बहुत ही दुखद और दिल तोड़ देने वाला हादसा था.

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जताया दुख

हादसे पर प्रतिक्रिया देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "हडसन नदी में एक भयानक हेलीकॉप्टर हादसा हुआ है. ऐसा लग रहा है कि पायलट, दो बड़े और तीन बच्चे समेत छह लोग अब हमारे बीच नहीं रहे. हादसे का वीडियो बहुत डरावना है."

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ' पर लिखा, "भगवान पीड़ितों के परिवारों और दोस्तों को ताकत दें. परिवहन सचिव सीन डफी और उनकी टीम इस मामले की जांच में जुटी है. जल्द ही बताया जाएगा कि यह हादसा कैसे और क्यों हुआ."

पुलिस कमिश्नर में बताया कैसे हुई घटना? 

न्यूयॉर्क पुलिस कमिश्नर जेसिका टिश के मुताबिक, यह बेल 206 हेलीकॉप्टर न्यूयॉर्क हेलीकॉप्टर टूर्स कंपनी का था. यह हेलीकॉप्टर दोपहर करीब 3 बजे शहर के एक हेलीकॉप्टर पैड से उड़ान भरकर हडसन नदी के ऊपर उत्तर दिशा की ओर गया.

टिश ने बताया कि जब हेलीकॉप्टर जॉर्ज वॉशिंगटन ब्रिज के पास पहुंचा तो वह दक्षिण की ओर मुड़ गया और कुछ ही मिनटों बाद हादसे का शिकार हो गया. करीब 3:15 बजे यह लोअर मैनहट्टन के पास उल्टा होकर नदी में गिर गया.

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में देखा गया कि एक बड़ी चीज़ नदी में गिर रही है और उसके कुछ ही सेकंड बाद हेलीकॉप्टर का ब्लेड जैसा कुछ नजर आता है. इसके तुरंत बाद आपातकालीन सेवाओं और पुलिस की नावें तेजी से उस इलाके में पहुंच गईं और पानी में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget