एक्सप्लोरर

Hinduism in USA: अमेरिका का ये राज्य बना Little India, 10 साल में दोगुने हुए भारतवंशी, सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे और..

US News: अमेरिका में भारतीयों का वर्चस्व बढ़ रहा है. वहां अकेले टेक्सास प्रांत में ही 4.50 लाख से ज्यादा भारतीय रहते हैं. वे विख्यात कंपनियों के शीर्ष पदों पर हैं,वहां 20% बिजनेस उनके ही हाथों में है.

Hinduism in USA: ईसाइयों के सबसे बड़े देश अमेरिका (USA) में हिंदू धर्म के अनुयायियों की संख्‍या बढ़ती जा रही है. अब अमेरिका में 30 लाख से ज्‍यादा हिंदू हो गए हैं. बीते डेढ़ दशक में उनकी आबादी दोगुनी हुई, और वहां एक राज्‍य टेक्सास (Texas) तो मानो 'लिटिल इंडिया' बनकर उभरा है. टेक्‍सास में रहने वाले हिंदू अन्‍य मजहबों की तुलना में अधिक शिक्षित हैं. साथ ही, वहां का करीब 20% बिजनेस भी इन्हीं के हाथ में है.

हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन के अनुसार, आबादी के लिहाज से दुनिया के तीसरे सबसे बड़े देश अमेरिका में अब हिंदुओं की बढ़ती उपस्थिति जनसांख्यिकीय परिवर्तनों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि हिंदू वहां तेजी से राजनीतिक रूप से भी सक्रिय हो रहे हैं. अमेरिका का दक्षिणी राज्य टेक्सास हिंदुओं के लिए मुफीद रहा है. अमेरिका के उत्तरी और पूर्वी राज्यों जैसे न्यूयॉर्क, वॉशिंगटन, बोस्टन और शिकागो से भारतीयों ने टेक्सास में संभावनाओं को अधिक तलाशा है. 


Hinduism in USA: अमेरिका का ये राज्य बना Little India, 10 साल में दोगुने हुए भारतवंशी, सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे और..

यहां दुनिया की आठवीं सबसे बड़ी हिंदू आबादी
टेक्‍सास में 2010 में 2.30 लाख भारतीय थे, जो कि 2020 में बढ़कर लगभग 4.50 लाख हो गए. यानी, महज 10 साल में ही भारतीयों की आबादी यहां दोगुनी हो गई. टेक्‍सास प्रांत समेत पूरे देश की बात करें, संयुक्त राज्य अमेरिका की हिंदू आबादी दुनिया की आठवीं सबसे बड़ी आबादी है; 10% एशियाई अमेरिकी, जो संयुक्त रूप से अमेरिकी आबादी का 5.8% हैं, वे हिंदू धर्म के अनुयायी हैं. अमेरिका में अधिकांश हिंदू अप्रवासी (87%) हैं और 9% अप्रवासियों के बच्चे हैं और 10% हिंदू धर्मान्तरित हैं.

राजनीति में भी हिंदुओं की पहुंच बढ़ रही 
अमेरिकी राज्‍य में हिंदुओं के प्रभाव का अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि टेक्सास के कुल बिजनेस के 20% हिस्से पर भारतवंशी काबिज हो गए हैं. वहां टेक्नोलॉजी, स्कूल, फाइनेंस, कल्‍चर और यहां तक कि राजनीति में भी हिंदुओं की पहुंच बढ़ रही है. टेक्सास में आधे से ज्यादा भारतीय 3 सेक्टरों में हैं. और, वो सेक्‍टर हैं- कंप्यूटर साइंस-स्टेम, मैनेजमेंट और हेल्थकेयर. 


Hinduism in USA: अमेरिका का ये राज्य बना Little India, 10 साल में दोगुने हुए भारतवंशी, सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे और..

योग और ध्यान की लोकप्रियता बढ़ी 
अमेरिका की कई बड़ी कंपनियों में भी हिंदू शीर्ष पदों पर हैं, इसके अलावा, हाल के सालों में वहां योग और ध्यान की लोकप्रियता भी काफी बढ़ी है. अब लगभग 3.6 करोड़ अमेरिकी योग करते हैं और 1.8 करोड़ लोग ध्यान लगाते हैं. टेक्सास के महेंद्र जुनेजा कहते हैं कि आने वाले समय में भारतवंशी वहां के हर क्षेत्र में अपनी उपस्थति को और मजबूत करेंगे.

यह भी पढ़ें: Hindu American Summit: ईसाइयों के सबसे बड़े देश में होगा पहली बार हिंदू-अमेरिकी शिखर सम्मेलन, 'हिंदूफोबिया' समेत इन मुद्दों पर होगी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
फिलिस्तीन पर भारत क्या है स्टैंड, साफ किया रुख
फिलिस्तीन पर भारत क्या है स्टैंड, साफ किया रुख
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
हॉर्मुज को लेकर ट्रंप के दावे की ईरान ने उड़ाई धज्जियां, कहा- 'सब झूठ'
हॉर्मुज को लेकर ट्रंप के दावे की ईरान ने उड़ाई धज्जियां, कहा- 'सब झूठ'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
'चाचा और चच्चा देंगे सपा को गच्चा', अखिलेश के दावों पर BJP का पलटवार
'चाचा और चच्चा देंगे सपा को गच्चा', अखिलेश के दावों पर BJP का पलटवार
Embed widget