एक्सप्लोरर

हूती विद्रोहियों की ट्रंप को सीधे चेतावनी, अमेरिका और इजरायल के ठिकानों पर मिसाइल अटैक का दावा

यमन के हूती विद्रोही समूह ने अमेरिकी विमानवाहक पोत और इजरायली सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए, गाजा में फिलिस्तीनियों के समर्थन में जवाबी कार्रवाई जारी रखने की धमकी दी.

यमन के हूती विद्रोही समूह ने बुधवार को कहा कि उसने लाल सागर में एक अमेरिकी विमानवाहक पोत और इजरायल के शहर तेल अवीव में 'सैन्य ठिकानों' पर हमले किए हैं. हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरिया ने अल-मसीरा टीवी पर प्रसारित एक बयान में कहा, 'पिछले कुछ घंटों में हमारे बलों ने लाल सागर में अमेरिकी युद्धपोतों को निशाना बनाते हुए मिसाइल और ड्रोन हमले किए, इसमें यूएसएस हैरी एस. ट्रूमैन विमानवाहक पोत भी शामिल है, जिससे हमारे देश के खिलाफ आक्रमण किया जा रहा है. '

बता दें कि अल-मसीरा टीवा का संचालन हूती ग्रुप करता है. सरिया ने कहा कि टकराव कई घंटों तक जारी रहा. उन्होंने हूती के कब्जे वाले उत्तरी यमन क्षेत्रों पर चल रहे अमेरिकी हवाई हमलों का जवाब देने का संकल्प लिया.

अमेरिका की तरफ से नहीं आई टिप्पणी 

अमेरिकी सेना ने अभी तक इन हमलों पर कोई टिप्पणी नहीं की है. हूती सैन्य प्रवक्ता ने यह भी कहा कि उनके समूह ने इजरायल पर भी नए हमले किए हैं. उन्होंने कहा, 'गाजा में फिलिस्तीनी लोगों के समर्थन में, हमने कई ड्रोन का इस्तेमाल करके तेल अवीव में सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया.'

प्रवक्ता ने लाल सागर में इजरायली शहरों और इजरायल से जुड़े जहाजों को तब तक निशाना बनाने का संकल्प लिया जब तक कि 'गाजा पर युद्ध बंद नहीं हो जाता.'

मंगलवार देर रात, अल-मसीरा टीवी ने उत्तरी यमन के सादा प्रांत पर सात अमेरिकी हवाई हमलों की सूचना दी. हालांकि, इन हमलों में हताहतों की कोई रिपोर्ट नहीं आई. यह हमले यमन में हूती-नियंत्रित क्षेत्रों के खिलाफ चल रहे अमेरिकी अभियान का हिस्सा हैं, जो मार्च के मध्य में शुरू हुआ था.

23 मार्च को अमेरिका ने किया था हमला 

इससे पहले 23 मार्च को, अल-मसीरा टीवी ने बताया था कि लाल सागर में तैनात अमेरिकी सेना ने यमन के उत्तरी प्रांत सादा पर हवाई हमले किए थे. हमले में सादा के मुख्य शहर के आसपास के क्षेत्रों को निशाना बनाया गया था, जो हूती का गढ़ है.

2014 से गृहयुद्ध के बाद हूती समूह ने उत्तरी यमन के अधिकांश हिस्से पर नियंत्रण बना रखा है. ग्रुप ने गाजा में फिलिस्तीनियों के साथ एकजुटता में इजरायली लक्ष्यों पर हमला जारी रखने ऐलान किया है. समूह का यह भी कहना है कि वह 'अमेरिकी आक्रमण' जवाब देता रहेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Iran War: 'हमें अब जरूरत नहीं है...', ईरान से जंग के बीच ब्रिटेन के PM पर क्यों फायर हुए डोनाल्ड ट्रंप
'हमें अब जरूरत नहीं है...', ईरान से जंग के बीच ब्रिटेन के PM पर क्यों फायर हुए डोनाल्ड ट्रंप
जोहरान ममदानी के घर के बाहर बम से अटैक की कोशिश, पुलिस हिरासत में 2 संदिग्ध, जानें पूरा मामला
जोहरान ममदानी के घर के बाहर बम से अटैक की कोशिश, पुलिस हिरासत में 2 संदिग्ध, जानें पूरा मामला
US Iran War: 'धरती से एक बड़े कैंसर को...', ईरान पर हमलों के बीच ट्रंप का बयान, जानें तेल की कीमतों को लेकर क्या कहा
'एक बड़े कैंसर को...', ईरान पर हमलों के बीच ट्रंप का बयान, जानें तेल की कीमतों को लेकर क्या कहा
US Israel Iran War Live: अमेरिका ने ईरान के तेहरान में किया भयानक हमला, तेल डिपो में लगी आग, आसमान में धुएं का गुबार
Live: अमेरिका ने ईरान पर किया भयानक हमला, तेल डिपो में लगी आग, आसमान में धुएं का गुबार

वीडियोज

Iran Israel War: महायुद्ध का 8वां दिन..घुटने पर आए Donald Trump? | Breaking | ABP News
Sansani: Middle East में बढ़ता तनाव | Crime News | Iran- Israerl
Chitra Tripathi: मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा! ट्रंप का क्या है नया खेल ? | Iran Israel War | Trump
Iran Israel War News: तेहरान की ताबड़तोड़ स्ट्राइक जारी, अमेरिका का बारूद..ईरान पर भारी | War| Trump
Sandeep Chaudhary: वरिष्ठ पत्रकारों ने खोला राज, क्या अमेरिका ट्रंप के नीचे दब गया? | LPG Price Hike

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जोहरान ममदानी के घर के बाहर बम से अटैक की कोशिश, पुलिस हिरासत में 2 संदिग्ध, जानें पूरा मामला
जोहरान ममदानी के घर के बाहर बम से अटैक की कोशिश, पुलिस हिरासत में 2 संदिग्ध, जानें पूरा मामला
Maharashtra News: 'कॉकरोच मरते नहीं...', ईरान-इजरायल युद्ध पर बोले संजय राउत, भारत की भूमिका पर भी उठाए सवाल
'कॉकरोच मरते नहीं...', ईरान-इजरायल युद्ध पर बोले संजय राउत, भारत की भूमिका पर भी उठाए सवाल
छोटी फैन ने पूछा शादी में क्यों नहीं बुलाया, विजय देवरकोंडा का मजेदार जवाब हुआ सोशल मीडिया पर वायरल
छोटी फैन ने पूछा शादी में क्यों नहीं बुलाया, विजय देवरकोंडा का मजेदार जवाब हुआ वायरल
IND vs NZ T20I मैचों में इन खिलाड़ियों का रहा है सबसे ज्यादा 'डक' पर आउट होने का रिकॉर्ड, शर्मनाक लिस्ट में कौन-कौन शामिल
IND vs NZ T20I मैचों में इन खिलाड़ियों का रहा है सबसे ज्यादा 'डक' पर आउट होने का रिकॉर्ड, शर्मनाक लिस्ट में कौन-कौन शामिल
US-Israel Attack Iran: 'बड़े सरप्राइज मिलेंगे...', वीडियो मैसेज के जरिए नेतन्याहू ने ईरान को दिया सख्त मैसेज, जानें क्या कहा
'बड़े सरप्राइज मिलेंगे...', वीडियो मैसेज के जरिए नेतन्याहू ने ईरान को दिया सख्त मैसेज, जानें क्या कहा
स्पेशल कंट्रोल रूम, एडवाइजरी और जहाजों की व्यवस्था... सरकार ने बताया अब तक कितने भारतीयों को जंग के बीच निकाला
कंट्रोल रूम, जहाजों की व्यवस्था... सरकार ने बताया अब तक कितने भारतीयों को जंग के बीच निकाला
गर्मी में भारी क्यों लगती है हाई-प्रोटीन डाइट? जानिए हल्के और बेस्ट प्लांट-बेस्ड प्रोटीन ऑप्शन
गर्मी में भारी क्यों लगती है हाई-प्रोटीन डाइट? जानिए हल्के और बेस्ट प्लांट-बेस्ड प्रोटीन ऑप्शन
फाइनल से पहले सोशल मीडिया पर क्रिकेट का बुखार, टीम इंडिया के लिए दुआओं और मजेदार पोस्ट की बाढ़
फाइनल से पहले सोशल मीडिया पर क्रिकेट का बुखार, टीम इंडिया के लिए दुआओं और मजेदार पोस्ट की बाढ़
Embed widget