एक्सप्लोरर

Omicron Cases: ब्रिटेन के बाद किन-किन देशों में मिले नए कोरोना वेरिएंट 'ओमिक्रोन' के मामले, फिर दहशत में दुनिया!

Many Countries Found Omicron Cases: ब्रिटेन के साथ-साथ कई यूरोपीय देशों में ओमिक्रोन के केस मिले हैं.

Omicron Cases Across The World: सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका में आए कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन से पूरी दुनिया चिंता में है. यह वेरिएंट दक्षिण अफ्रीका से बाहर निकलकर अन्य देशों में भी पहुंच गया है. अब दूसरे देशों में भी इसके मामले सामने आने लगे हैं. ब्रिटेन के साथ-साथ कई यूरोपीय देशों में ओमिक्रोन के केस मिले हैं. ब्रिटेन में शनिवार को दो मरीज कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन से संक्रमित मिले. इसके साथ ही अब यूरोपीय देशों में यह ज्यादा संक्रामक नजर आ रहा है.

ब्रिटेन सरकार ने शनिवार को कहा कि देश में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमिक्रोन के दो मामलों की पुष्टि हुई है. स्वास्थ्य मंत्री साजिद जावेद ने बताया कि ब्रिटेन स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी (यूकेएचएसए) ने चेम्सफोर्ड और नॉटिंघम में वायरस के नए स्वरूप से संक्रमित मरीजों की पहचान की. दोनों मामले एक दूसरे से जुड़े हैं. दोनों मरीज अपने-अपने घरों पर पृथक-वास में हैं और उनके संपर्क में आए लोगों की तलाश की जा रही है.

यूके ने शनिवार को दो मामले मिलने के बाद मास्क पहनने और अंतरराष्ट्रीय आगमन के के दौरान परीक्षण को लेकर अपने नियमों को और कड़ा कर दिया. इसके साथ ही वायरस के नए स्वरूप के मामलों के मद्देनजर अफ्रीका के चार और देशों को ब्रिटेन की यात्रा संबंधी ‘रेड लिस्ट’ में शामिल किया गया है. इनमें अंगोला, मोजाम्बिक, मलावी और जाम्बिया शामिल हैं.

जर्मनी और इटली में भी मिले केस
वहीं, ब्रिटेन अलावा जर्मनी और इटली में भी शनिवार को कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन नए मामलों की पुष्टि की गई. इटली की समाचार एजेंसी लाप्रेसे के अनुसार, मोज़ाम्बिक की यात्रा करने वाले एक इटली के नागरिक में ओमिक्रोन वेरिएंट पाया गया है, उसका टेस्ट पॉजिटिव आया है. वह यात्रा करके 11 नवंबर को रोम लौटा था.

वहीं, जर्मनी में दो लोगों में ओमिक्रोन वेरिएंट पाया गया है. दोनों मरीज 24 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका से जर्मनी पहुंचे थे. दोनों का टेस्ट ओमिक्रोन वेरिएंट के लिए पॉजिटिव पाया गया है.

इससे पहले कई देशों में मिले ओमिक्रोन के मरीज
संभावित रूप से अधिक संक्रामक बी.1.1.529 स्वरूप के बारे में पहली बार 24 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका द्वारा विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) को सूचित किया गया था और इसके बाद बोत्सवाना, बेल्जियम, हांगकांग और इजराइल में भी इसकी पहचान की गई है. 

डब्ल्यूएचओ ने शुक्रवार को इसे ‘‘चिंताजनक’’ स्वरूप बताते हुए ओमीक्रोन नाम दिया. ‘‘चिंताजनक स्वरूप’’ डब्ल्यूएचओ की कोरोना वायरस के ज्यादा खतरनाक स्वरूपों की शीर्ष श्रेणी है.

यह भी पढ़ें-
Covid New Variant: कई देशों से लगी पाबंदियों से परेशान हुआ दक्षिण अफ्रीका, बोला- कोरोना का नया वैरिएंट पता करने की मिली सजा
Maharashtra Government: उद्धव सरकार के दो साल पूरे, सरकार मना रही है जश्न तो विपक्ष खोलेगा मोर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ड्रोन हमले में भारतीय शख्स की मौत, ओमान में तेल टैंकर को बना गया था निशाना
ड्रोन हमले में भारतीय शख्स की मौत, ओमान में तेल टैंकर को बना गया था निशाना
US-Israel Iran War Live: इजरायल से जंग के बीच ईरान का बड़ा फैसला, सैयद माजिद इबन अल रेजा को बनाया रक्षा मंत्री
Live: इजरायल से जंग के बीच ईरान का बड़ा फैसला, सैयद माजिद इबन अल रेजा को बनाया रक्षा मंत्री
अमेरिका-इजरायल के हमले में खामेनेई समेत ईरान की टॉप लीडरशिप खत्म, ट्रंप का दावा, अब कौन संभालेगा कमान?
US-इजरायल के हमले में खामेनेई समेत ईरान की टॉप लीडरशिप खत्म, ट्रंप का दावा, कौन संभालेगा कमान?
अबू धाबी: ईरानी हमले के बीच 9 मार्च तक बंद रहेगा BAPS हिंदू मंदिर, 2 साल पहले PM मोदी ने किया था उद्घाटन
अबू धाबी: ईरानी हमले के बीच 9 मार्च तक बंद रहेगा BAPS हिंदू मंदिर, PM मोदी ने किया था उद्घाटन

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका-इजरायल के हमले में खामेनेई समेत ईरान की टॉप लीडरशिप खत्म, ट्रंप का दावा, अब कौन संभालेगा कमान?
US-इजरायल के हमले में खामेनेई समेत ईरान की टॉप लीडरशिप खत्म, ट्रंप का दावा, कौन संभालेगा कमान?
UP Politics: 'सोच रहे ढूंढें अब नया ठिकाना...' मनोज तिवारी के जवाब में अब अखिलेश यादव ने जारी किया Holi पर गाना
'सोच रहे ढूंढें अब नया ठिकाना...' मनोज तिवारी के जवाब में अब अखिलेश यादव ने जारी किया Holi पर गाना
कब और कहां खेले जाएंगे सेमीफाइनल के मुकाबले? किससे होगा भारत का मैच? जानें टी20 वर्ल्ड कप की सारी डिटेल्स
कब और कहां खेले जाएंगे सेमीफाइनल के मुकाबले? किससे होगा भारत का मैच? जानें डिटेल्स
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा
दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा
Israel Attack On Iran: अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
पाकिस्तान में भी जय श्री राम, व्लॉगर से बात करते हुए पाकिस्तानियों ने दिखाया राम प्रेम, वीडियो हो रहा वायरल
पाकिस्तान में भी जय श्री राम, व्लॉगर से बात करते हुए पाकिस्तानियों ने दिखाया राम प्रेम, वीडियो हो रहा वायरल
क्या दुकान की छत पर भी लग सकता है सोलर पैनल, जानें प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के नियम?
क्या दुकान की छत पर भी लग सकता है सोलर पैनल, जानें प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के नियम?
Embed widget