एक्सप्लोरर

PM Modi के America दौरे से तिलमिलाया China, कहा- भारत से दोस्ती बढ़ाना अमेरिका का सेल्फिश गेम, सप्लाई चेन में भारत हमसे आगे नहीं निकल सकता

US China Tensions: PM नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा से पहले अमेरिकी विदेश मंत्री चीन की यात्रा पर गए. वहीं, चीन के विदेश मंत्री रह चुके वांग यी ने अमेरिका और भारत के रिश्तों पर तल्ख टिप्पणी की है.

China On PM Modi US Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा से चीन आग-बबूला हो गया है. चीन की ओर से कहा गया है कि अमेरिका (US) भारत के साथ अपने रिश्तों को इसलिए मजबूत कर रहा है क्योंकि वो चीन (China) के आर्थिक विकास को रोककर खुद आगे निकलना चाहता है. चीन के टॉप डिप्लोमैट और पूर्व विदेश मंत्री वांग यी (Wang Yi) ने कहा, "हम ये बता दे रहे हैं कि अमेरिका (America) की रणनीति फेल हो जाएगी, क्योंकि ग्लोबल सप्लाई चेन में भारत या कोई और देश चीन को पीछे नहीं छोड़ सकता."

चीन की सत्‍तारूढ़ कम्‍यूनिस्‍ट पार्टी का मुखपत्र माने जाने वाले ग्लोबल टाइम्स में वांग यी का आलेख पब्लिश हुआ है. जिसमें भारत को धमकी भरे लहजे में अमेरिका से दूर रहने की चेतावनी दी गई है. वांग यी ने लिखा- भारत को अमेरिका के जियोपॉलिटिकल जोड़-तोड़ से बचना चाहिए. अमेरिका चीन को रोकने के लिए ये सेल्फिश गेम खेल रहा है, लेकिन भारत को उसके साथ नहीं, बल्कि अपने विकास के लिए चीन के साथ ट्रेड और इकोनॉमिक को-ऑपरेशन बढ़ाना चाहिए. 


PM Modi के America दौरे से तिलमिलाया China, कहा- भारत से दोस्ती बढ़ाना अमेरिका का सेल्फिश गेम, सप्लाई चेन में भारत हमसे आगे नहीं निकल सकता

भारत का बिजनेस एन्वायर्नमेंट बड़ी दिक्कत: वांग यी 
चीन के टॉप डिप्लोमैट वांग यी ने कहा कि भले ही भारत में लगातार अमेरिकी कंपनियों का निवेश बढ़ा है लेकिन एप्पल जैसी बड़ी कंपनियों को अब चीन से अलग करना मुमकिन नहीं है. उन्होंने ग्लोबल टाइम्स में आलेख के जरिए, आगे कहा- भारत का बिजनेस एन्वायर्नमेंट और इंडस्ट्री सप्लाई चेन एक बड़ी दिक्कत है. भारत यदि ये देख रहा है कि वो अमेरिका से व्‍यापार करके फायदे में रहेगा, तो पहले यह समझ लेना होगा कि भारत जितना ज्यादा अमेरिका को एक्सपोर्ट करेगा उतना ज्यादा उसे चीन से इम्पोर्ट करने की जरूरत पड़ेगी.

'भारत के लिए बस जुबानी सेवा देता है अमेरिका'
यह कहते हुए कि "अमेरिका भारत के लिए बस जुबानी सेवा देता है, लेकिन वास्तव में वो शायद ही कभी कुछ देता है", वांग ने भारत को अमेरिका से दूर रहने की नसीहत दी, और कहा कि अमेरिका के स्वार्थी खेल में शामिल होने से पहले भारत को बार-बार विचार करना चाहिए. उसे चीन के साथ व्यापार और आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देना चाहिए, जो कि उसके भविष्य के लिए और विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण है.

ये भी पढ़िए: अमेरिका की पहली राजकीय यात्रा पर गए PM मोदी, जानिए यह पिछली यात्राओं से अलग कैसे है

PM Modi US Visit: पीएम मोदी की वाशिंगटन यात्रा भारतीय-अमेरिकी मतदाताओं के बारे में क्या बताती है?

State Dinner: क्या होता है राजकीय भोज, पीएम मोदी से पहले किस नेता को अमेरिका ने दिया ये सम्मान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget