एक्सप्लोरर

US News: भारतीय मूल के अमेरिकी रवि चौधरी को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी, बाइडेन प्रशासन ने अहम पद पर नॉमिनेट किया

US News: रवि चौधरी इससे पहले अमेरिकी परिवहन मंत्रालय में एक वरिष्ठ अधिकारी के रूप में सेवा दे चुके हैं.

US News: भारतवंशी रवि चौधरी (Ravi Chaudhary) को पेंटागन में अहम जिम्मेदारी मिलने जा रही है. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) ने भारतीय-अमेरिकी वैमानिकी और रक्षा विशेषज्ञ रवि चौधरी को अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय पेंटागन में अहम पद पर नामित करने की  घोषणा की. अमेरिकी वायुसेना के पूर्व अधिकारी चौधरी को वायु सेना के ‘प्रतिष्ठान, ऊर्जा और पर्यावरण’ के लिए सहायक सचिव के पद के लिए नामित किया गया. पेंटागन में इस महत्वपूर्ण पद की शपथ लेने से पहले अमेरिकी सीनेट से उनके नाम की मंजूरी मिलनी जरूरी है.

रवि चौधरी इससे पहले अमेरिकी परिवहन मंत्रालय में एक वरिष्ठ अधिकारी के रूप में सेवा दे चुके हैं. व्हाइट हाउस द्वारा जारी कार्य परिचय के अनुसार, वह संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) में एडवांस्ड प्रोग्राम्स एंड इनोवेशन, ऑफिस ऑफ कमर्शियल स्पेस के निदेशक थे. 

इस भूमिका में चौधरी एफएए के वाणिज्यिक अंतरिक्ष परिवहन मिशन के समर्थन में उन्नत विकास और अनुसंधान कार्यक्रमों के निष्पादन की जिम्मेदारी संभालते थे. परिवहन मंत्रालय में रहते हुए उन्होंने क्षेत्र और केंद्र संचालन में कार्यकारी निदेशक के रूप में भी काम किया, जहां वह देश भर में स्थित नौ क्षेत्रों में विमानन संचालन में मदद देने तथा उसके समन्वय के लिए जिम्मेदार थे.

 व्हाइट हाउस ने बताया कि अमेरिकी वायु सेना में 1993 से 2015 तक वह सक्रिय ड्यूटी पर रहे और उन्होंने वायु सेना में विभिन्न प्रकार के परिचालन, इंजीनियरिंग संबंधी और वरिष्ठ कर्मचारी के तौर पर कार्य किए. बतौर फ्लाइट टेस्ट इंजीनियर वह उड़ान सुरक्षा और दुर्घटना की रोकथाम में सहयोग करने वाले वायु सेना के आधुनिकीकरण कार्यक्रमों के लिए सैन्य विमानन और हार्डवेयर के उड़ान प्रमाणन के लिए जिम्मेदार थे. व्हाइट हाउस ने बताया कि अपने करियर के शुरुआती समय में उन्होंने ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) के लिए अंतरिक्ष प्रक्षेपण संचालन में सहयोग किया और पहले जीपीएस के लिए जिम्मेदार उपग्रहों की पूर्ण परिचालन क्षमता सुनिश्चित करने के लिए इसके तीसरे चरण और उड़ान सुरक्षा गतिविधियों का नेतृत्व किया.

उन्होंने नासा के अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नासा के अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में सिस्टम इंजीनियर के तौर पर काम किया. उन्होंने देश के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा प्रशासन के दौरान एशियाई अमेरिकियों और प्रशांत द्वीप समूह पर राष्ट्रपति के सलाहकार आयोग के सदस्य के रूप में भी कार्य किया.

ये भी पढ़ें:

Afghanistan Explosion: कंधार की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 32 लोगों की मौत

Ordnance Factory Launches: पीएम मोदी ने की 7 नई रक्षा कंपनियों की शुरुआत, फाइटर प्लेन से लेकर पिस्टल तक किया जाएगा तैयार

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Israel US Iran War LIVE: ईरान का इजरायल पर बड़ा साइबर अटैक, सिक्योरिटी कैमरे और 50 कंपनियों का डाटा किया हैक
LIVE: ईरान का इजरायल पर बड़ा साइबर अटैक, सिक्योरिटी कैमरे और 50 कंपनियों का डाटा किया हैक
US Israel Iran War: ट्रंप को किसने उकसाया, क्या बताया, कैसे होगा ईरान में ईजी ऑपरेशन, अमेरिका के पूर्व अधिकारी ने खोले डार्क सीक्रेट
ट्रंप को किसने उकसाया, क्या बताया, कैसे होगा ईरान में ईजी ऑपरेशन, अमेरिका के पूर्व अधिकारी ने खोले डार्क सीक्रेट
US Trump Airport: मिडिल ईस्ट जंग के बीच बड़ा ऐलान, पाम बीच एयरपोर्ट का नाम होगा ‘ट्रंप इंटरनेशनल’
मिडिल ईस्ट जंग के बीच बड़ा ऐलान, पाम बीच एयरपोर्ट का नाम होगा ‘ट्रंप इंटरनेशनल’
Israel US Iran War: अमेरिका ने ईरान की तीन रिहायशी इमारतों पर दागे गोले, 11 लोगों की मौत
अमेरिका ने ईरान की तीन रिहायशी इमारतों पर दागे गोले, 11 लोगों की मौत

वीडियोज

Sansani: ईरान का 'प्रॉक्सी WAR'...इजरायल में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Amit Shah On Naxalite: नक्सलवाद को लेकर Congress पर बरसे अमित शाह | BJP | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: युद्ध के बीच ईरान की कैसी है स्थिति? | Israel Iran War | Trump | Netanyahu|Breaking
Bengal Election 2026: Mamata Banerjee का 'फिश कार्ड'..बंगाल में दिलाएगा जीत? | BJP | PM Modi
Sandeep Chaudhary: 1 करोड़ भारतीयों पर तलवार...देश में सियासी आर-पार? |War Update

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेल संकट में श्रीलंका, मालदीव, नेपाल की मदद.... भारत की तारीफ सुन बौखलाए PAK एक्सपर्ट, शहबाज सरकार से चिढ़े- आप क्यों नहीं...
तेल संकट में श्रीलंका, मालदीव, नेपाल की मदद.... भारत की तारीफ सुन बौखलाए PAK एक्सपर्ट, शहबाज सरकार से चिढ़े- आप क्यों नहीं...
UP Politics: यूपी की 403 सीटों पर किसे टिकट देगी बसपा? लखनऊ की बैठक में मायावती ने कर दिया क्लियर
यूपी की 403 सीटों पर किसे टिकट देगी बसपा? लखनऊ की बैठक में मायावती ने कर दिया क्लियर
'बर्बाद होगी अर्थव्यवस्था, थमेगी इन देशों की रफ्तार', जंग पर IMF ने दी खतरनाक चेतावनी, क्या लिया भारत का भी नाम?
'बर्बाद होगी अर्थव्यवस्था, थमेगी इन देशों की रफ्तार', जंग पर IMF ने दी खतरनाक चेतावनी, क्या लिया भारत का भी नाम?
आईपीएल 2025 में पहली गेंद और 2026 में दूसरे गेंद पर जड़ा छक्का, वैभव सूर्यवंशी के अनोखे कारनामे के बारे में जानिए
आईपीएल 2025 में पहली गेंद और 2026 में दूसरे गेंद पर जड़ा छक्का, वैभव सूर्यवंशी के अनोखे कारनामे के बारे में जानिए
सिद्धार्थ मल्होत्रा नहीं साउथ के इस एक्टर के लिए धड़कता था कियारा का दिल! एक्ट्रेस ने खुद किया था खुलासा
साउथ के इस एक्टर के लिए धड़कता था कियारा का दिल! एक्ट्रेस ने खुद किया था खुलासा
अल्पसंख्यकों पर ‘डैमोक्लीज़ की तलवार’, वेणुगोपाल का FCRA बिल पर हमला, केरल के ईसाई बहुल इलाकों में राहुल गांधी का प्रचार 
अल्पसंख्यकों पर ‘डैमोक्लीज़ की तलवार’, वेणुगोपाल का FCRA बिल पर हमला, केरल के ईसाई बहुल इलाकों में राहुल गांधी का प्रचार 
RBSE Rajasthan Board Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं की मार्कशीट में गलत है डिटेल तो न हों परेशान, ऐसे ठीक होंगे Error
राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं की मार्कशीट में गलत है डिटेल तो न हों परेशान, ऐसे ठीक होंगे Error
ऐसे स्टोर करेंगे लहसुन तो सालों साल नहीं होगा खराब, जान लें तरीका
ऐसे स्टोर करेंगे लहसुन तो सालों साल नहीं होगा खराब, जान लें तरीका
Embed widget