एक्सप्लोरर

Iran Hijab Protest: ईरान में दो लोगों को दी गई फांसी, दिसंबर की शुरुआत में सुनाई गई थी मौत की सजा, जानिए क्या है वजह

Iran Hanged Two Men: ईरान (Iran) में मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के मुताबिक हिजाब के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों (Anti Hijab Protests) के दौरान कम से कम 500 से अधिक प्रदर्शनकारी अब तक मारे गए हैं.

Iran Executes Two Men: ईरान ने अपने दो नागरिकों को फांसी पर लटका दिया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक देश में बड़े पैमाने पर हिजाब विरोधी प्रदर्शनों के सिलसिले में ईरान (Iran) ने दो लोगों को फांसी पर लटकाने का फैसला किया. ज्यूडिशियरी के मुताबिक देश में बड़े पैमाने पर हिजाब विरोधी प्रदर्शनों (Anti Hijab Protests) के दौरान एक अर्धसैनिक बल के सदस्य की हत्या करने के दोषी ठहराए जाने के बाद दो लोगों को फांसी दी गई. 

महसा अमिनी की मौत (Mahsa Amini Death) के बाद ईरान में व्यापक स्तर पर विरोध प्रदर्शन हुए. एंटी हिजाब प्रदर्शन के दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग मारे गए हैं. 

ईरान में दो लोगों को फांसी

ज्यूडिशियल न्यूज एजेंसी मिजान ऑनलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक मोहम्मद महदी करीमी और सैय्यद मोहम्मद हुसैनी को शनिवार (7 जनवरी) को सुबह फांसी दी गई है. इन दोनों को ईरानी रिवॉल्यूशनरी गार्ड के सदस्य रुहोल्लाह अजामियन की शहादत के लिए दोषी ठहराया गया था. दोनों लोगों को दिसंबर की शुरुआत में मौत की सजा सुनाई गई थी और इस सप्ताह ईरान की शीर्ष अदालत ने उनकी सजा को बरकरार रखा था.

500 से अधिक प्रदर्शनकारियों की मौत

बता दें कि 22 साल की महसा अमिनी को हिजाब ठीक से नहीं पहनने के आरोप में मॉरैलिटी पुलिस ने गिरफ्तार किया था. सितंबर में महसा की हुई मौत के बाद ईरान में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शनों की वजह से देश अस्त-व्यस्त हो गया था. ईरान में मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के मुताबिक कम से कम 500 से अधिक प्रदर्शनकारी अब तक मारे गए हैं. वहीं, पुलिस अधिकारियों ने सरकार विरोधी प्रदर्शन को लेकर हजारों लोगों को गिरफ्तार किया. 

अब तक 14 लोगों को मौत की सजा

न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक ईरान में हिजाब (Iran Hijab Protest) के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों की शुरुआत के बाद से अदालतों ने प्रदर्शनों के सिलसिले में 14 लोगों को मौत की सजा सुनाई है, उनमें से चार को फांसी दी जा चुकी है.

ये भी पढ़ें: मुस्लिम देश संयुक्‍त अरब अमीरात में ओरियो बिस्किट हलाल है या हराम...जाने क्यों मचा है बवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जहाज पर हमले के बाद ईरान ने दे डाली वॉर्निंग- 'अब जवाब...'
जहाज पर हमले के बाद ईरान ने दे डाली वॉर्निंग- 'अब जवाब...'
PoK में आर-पार की लड़ाई! विद्रोहियों ने मुजफ्फराबाद कूच का किया ऐलान, बढ़ी शहबाज-मुनीर की टेंशन
PoK में आर-पार की लड़ाई! विद्रोहियों ने मुजफ्फराबाद कूच का किया ऐलान, बढ़ी शहबाज-मुनीर की टेंशन
ईरान तनाव के बीच ट्रंप-नेतन्याहू की मीटिंग का क्या होगा एजेंडा? खुद इजरायली PM ने बताया
ईरान तनाव के बीच ट्रंप-नेतन्याहू की मीटिंग का क्या होगा एजेंडा? खुद इजरायली PM ने बताया
Iran-US War: 13 दिन बाद रुके अमेरिकी अटैक ! जानें ट्रंप ने ईरान पर हमले टालने का क्यों लिया फैसला
13 दिन बाद रुके अमेरिकी अटैक ! जानें ट्रंप ने ईरान पर हमले टालने का क्यों लिया फैसला

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहले सपोर्ट, अब तंज, RSS चीफ भागवत ने क्यों कहा- ये Gen-Z...
पहले सपोर्ट, अब तंज, RSS चीफ भागवत ने क्यों कहा- ये Gen-Z...
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
कितनी खतरनाक है यूक्रेन की फ्लेमिंगो मिसाइल, जानें इसकी मारक क्षमता?
कितनी खतरनाक है यूक्रेन की फ्लेमिंगो मिसाइल, जानें इसकी मारक क्षमता?
Embed widget