एक्सप्लोरर

ISIS चीफ अबू हसन मारा गया, अबू अल हुसैन बना नया खलीफा

आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट का प्रमुख अबू हसन अल-हाशिमी अल-कुराशी युद्ध क्षेत्र में मारा गया है, इसी के साथ आतंकी संगठन ने आतंकी अबू अल-हुसैन अल-हुसैनी अल-कुरैशी को अपना नया खलीफा घोषित किया है.

Abu Hasan Killed: आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (Islamic State) का प्रमुख अबू हसन अल-हाशिमी अल-कुरैशी लड़ाई में मारा गया है. इस्लामिक स्टेट के प्रवक्ता ने उसके मारे जाने की पुष्टि की. इसके साथ ही इस आतंकी संगठन ने नये आतंकी अबू अल-हुसैन अल-हुसैनी अल-कुरैशी को नया खलीफा घोषित किया है.

आतंकी संगठन के प्रवक्ता ने बयान जारी करते हुए कहा कि अबु हसन अल्लाह के दुश्मनों के साथ लड़ाई करते हुए मारा गया है. हालांकि उसने उसकी मौत का समय और परिस्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं दी. समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक आईएस के प्रवक्ता ने एक ऑडियो संदेश भेज कर आतंकी संगठन में हुए इस बदलाव के बारे में जानकारी साझा की. 

क्या है आईएसआईएस की कहानी?
आतंकी संगठन आईएसआईएस का उदय 2014 में इराक-सीरिया के युद्ध के समय हुआ था. आईएस ने इस दौरान दोनों देशों के भूभाग का एक बड़ा हिस्सा आतंकी कार्रवाई द्वारा अपने अधिकार क्षेत्र में ले लिया था और उसको स्वतंत्र रूप से इस्लामिक स्टेट का हिस्सा घोषित कर दिया था. 

कब खोया अपना प्रभुत्व?
2017 में  इस्लामिक स्टेट ने इराकी और पश्चिमी सेनाओं के हमले के बाद इराक में अपने कब्जे में लिये गये क्षेत्रों से अपना नियंत्रण खो दिया था. पश्चिमी देशों ने उसको वैश्विक आतंकी संगठन घोषित करने के बाद सीरिया में भी उसके नियंत्रण वाले इलाकों में लगातार हवाई हमले जारी रखे. 2019 में सरकारी आंकड़ों के मुताबिक सीरिया के आईएस के नियंत्रण वाले इलाके सेना ने वापस ले लिए. 

लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आईएस (IS) के स्लीपर सेल अभी भी काम कर रहे हैं और मिडिल ईस्ट (Middle East) के कई इलाकों में उनके आतंकी हमलों की खबरें मिलती रहती हैं. इस साल की शुरुआत में अबू हसन (Abu Hasan) से पहले आंतकी संगठन का प्रमुख अबु इब्राहिम अल कुरैशी अमेरिका के हवाई हमले में उत्तरी सीरिया (North Syria) में मारा गया था. 

Mumbai Measles Case: मुंबई में लगातार बढ़ रहे खसरे के मामले, 323 हुई पीड़ित बच्चों की संख्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्रिटिश-सिख ने इंग्लैंड में की युवक की हत्या, मिली आजीवन कारावास की सजा, फिर भी UK से लेकर US तक क्यों मचा बवाल?
ब्रिटिश-सिख ने इंग्लैंड में की युवक की हत्या, आजीवन कारावास की सजा, फिर भी UK से लेकर US तक क्यों मचा बवाल?
ईरान-अमेरिका में आर-पार! रडार ठिकानों पर बमबारी से भड़का तेहरान, खाड़ी देशों में मचा कोहराम
ईरान-अमेरिका में आर-पार! रडार ठिकानों पर बमबारी से भड़का तेहरान, खाड़ी देशों में कोहराम
‘बेरूत के कंधे पर रखकर बंदूक न चलाएं...’, US से वार्ता को लेकर लेबनान ने ईरान को सुनाई खरी-खोटी
‘बेरूत के कंधे पर रखकर बंदूक न चलाएं...’, US से वार्ता को लेकर लेबनान ने ईरान को सुनाई खरी-खोटी
US Iran War: क्या डोनाल्ड ट्रंप और मुजतबा खामेनेई की होगी मुलाकात? ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बताया सच
क्या ट्रंप और मुजतबा खामेनेई की होगी मुलाकात? ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बताया सच

वीडियोज

Sansani : दोस्ती, भरोसा और खूनी लालच! Crime News
YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)
'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
Peddi BO Collection Day 3: राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
Cockroach Janta Party Protest LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
Embed widget