एक्सप्लोरर

सीरिया के बफर जोन में घुसी इजरायली सेना, तैयार किया मिलिट्री बेस, सैटेलाइट तस्वीरों से हुआ खुलासा

Israel-Syria Ceasefire 1974 : सीरिया के अंतरिम राष्ट्रपति और विद्रोही नेता अहमद अल-शरा ने इजरायल के साथ 1974 के युद्ध विराम समझौते को मान्यता देने की बात कही है. इजरायल ने इस बात से इनकार किया है.

Israel Army in Syrian Border : सैटेलाइट इमेज से पता चला है कि इजरायल सीरिया के बफर जोन के अंदर सैन्य अड्डे बना रहा है. सैटेलाइट तस्वीरें 19 दिसंबर, 2024 को सीरिया के अपदस्थ राष्ट्रपति बशर अल-असद के रूस की राजधानी मॉस्को भाग जाने के 11 दिन बाद और 1 फरवरी, 2025 के बीच खींची गई है. सैटेलाइट तस्वीरों में बफर जोन में बनाए गए 7 मिलिट्री साइट नजर आ रहे हैं. इसके अलावा एक और मिलिट्री अड्डा बफर जोन के बाहर और सीरियाई इलाके के अंदर बनाया जा रहा है.

सीरियाई बफर जोन में इजरायली सैन्य अड्डे

अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, सैटेलाइट तस्वीरों के आधार पर बताया कि इन साइटों के पास सड़क निर्माण को भी देखा गया है. यह सड़क इजरायल को सीरिया के बफर जोन में स्थित इन मिलिट्री साइटों से जोड़ रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायली सेना के सात मिलिट्री अड्डों में पहली-हदर गांव के पश्चिम में, दूसरी जबाता अल-खशाब के पश्चिम में, तीसरी अल-हमिदियाह के उत्तर में, चौथा कुनेत्रा गांव, पांचवा और छठा अजीज झील के दक्षिण में और सातवां ताल अल-अहमर के ऊपर बनाया गया है.

इजरायल और सीरिया ने 1974 में किया था युद्ध विराम समझौता

इजरायल और सीरिया ने 1974 में एक युद्धविराम समझौता किया था. जिसके अनुसार गोलान हाइट्स में स्थित क्षेत्र एक विसैन्यीकृत बफर जोन का होना तय किया गया था. लेकिन 50 साल से ज्यादा समय तक चले शासन के बाद अल-असद शासन के गिरने के कुछ समय बाद ही इजरायली सेना ने बफर जोन के भीतर जाना शुरू कर दिया और सीरियाई इलाके में प्रवेश कर गई.

सीरिया की अंतरिम सरकार समझौते का कर रही समर्थन

दरअसल, इजरायल की ओर से यह बफर जोन में यह प्रवेश तब हुआ जब सीरिया के नए अंतरिम राष्ट्रपति और विद्रोही नेता अहमद अल-शरा ने स्पष्ट कर दिया था कि उनका नया प्रशासन इजरायल के साथ 1974 के शांति विराम समझौते का मान्यता देगा. अंतरिम राष्ट्रपति ने 14 दिसंबर, 2024 को कहा था, “वर्षों के संघर्ष और युद्ध के बाद सीरिया की युद्ध से थकी हुई स्थिति किसी भी नए टकराव की अनुमति नहीं देती है.” उन्होंने आगे कहा, “इस चरण में प्राथमिकता पुनर्निर्माण और स्थिरता है, न कि ऐसे विवादों में उलझना जो आगे चलकर विनाश का कारण बन सकते हैं.”

इजरायल ने सीरिया के साथ समझौते को किया खारिज

हालांकि, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि 1974 का समझौता एक अपदस्थ शासन के साथ किया गया था और इसलिए यह अमान्य है. नेतन्याहू ने कहा, “हम किसी भी शत्रुतापूर्ण ताकत को अपनी सीमा पर स्थापित नहीं होने देंगे.”

यह भी पढे़ंः भारतीयों की US से वापसी! डिपोर्टेशन के लिए ट्रंप ने सैन्य विमान का ही इस्तेमाल क्यों किया?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान की तरफ से यूएई पर दागी गईं 2 मिसाइल, नागरिकों को वॉर्निंग जारी
ईरान की तरफ से यूएई पर दागी गईं 2 मिसाइल, नागरिकों को वॉर्निंग जारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
Xप्लेन: रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget