एक्सप्लोरर

Israel Hamas War: बाइडेन की अपील पर जल्द हमास की कैद से छूटगी 3 साल की मासूम, परिवार कर रहा रिहाई के लिए प्रार्थना

Israel Hamas War Update: उम्मीद है कि हमास कई बंधक बच्चों को भी छोड़ेगा, जिनमें तीन साल की अविगायिल इदान भी शामिल हो सकती हैं. इससे पहले जो बाइडेन ने कतर के साथ कॉल पर उसकी चर्चा की थी.

Israel Hamas War: अमेरिका और कतर की मध्यस्थता से गाजा में युद्ध विराम आज से लागू हो गया है. यह युद्ध विराम चार दिनों तक लागू रहेगा, ऐसे में इजरायल और हमास एक दूसरे पर कोई हमला नहीं करेंगे. इस दौरान हमास रोजाना कुछ संख्या में बंधकों को रिहा करेगा. इसके बदले में इजरायल अपनी जेलों में बंद हमास के कुछ लड़ाकों को छोड़ेगा. ऐसे में उम्मीद है कि हमास कई बंधक बच्चों को भी छोड़ेगा, जिनमें तीन साल की अविगायिल इदान भी शामिल हो सकती हैं. 

बता दें कि अमेरिकी नागरिकता रखने वाली इदान को सात अक्टूबर को हमले के दौरान हमास ने बंदी बना लिया था. अविगायिल इदान की छूटने की संभावनाएं इसलिए भी प्रबल हो जाती हैं क्योंकी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस महीने की शुरुआत में कतर के अमीर के साथ एक कॉल पर उनकी चर्चा की थी. जेरुसलम पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, 3 वर्षीय मासूम को 7 अक्टूबर को किबुत्ज़ कफ़र अज़ा में उसके घर से अपहरण कर लिया गया था. ईद दौरान उसके माता-पिता हमास के लड़ाकों द्वारा मारे गए थे. जबकि इदान के बड़े भाई-बहन ने 14 घंटे तक अपने कमरे में छिपकर जान बचाई थी. 

खून से लथपथ थी अविगायिल 

अविगायिल इदान के पिता को जब हमास के लड़ाकों ने गोली मारी थी तब वह उनके पास खून से लथपथ थी. जिसके बाद उनके पड़ोसी ने उनकी जान बचाने की कोशिश भी की. अविगायिल इदान का पड़ोसी उन्हें अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ सुरक्षित कमरे में ले गया और वह खुद हमास के लड़ाकों से लड़ने चला गया लेकिन कुछ घंटों बाद जब वह लौटा तो उसकी पत्नी, उसके बच्चे और अविगायिल  को हमास के लड़ाके बंधक बना ले जा चुके थे.

रिहाई का इंतज़ार कर रहा परिवार 

एरिज़ोना में रहने वाली अविगायिल की बड़ी चाची ने सीएनएन को बातचीत में बताया कि उसकी रिहाई का इंतज़ार करना कष्टदायी है. उन्होंने कहा कि हमारे परिवार ने पिछले सात सप्ताह चिंता, प्रार्थना, आशा में बिताए हैं. गौरतलब है कि समझौते के तहत हमास 7 अक्टूबर को बंधक बनाए गए कम से कम 50 इजरायली महिलाओं और बच्चों को चार दिनों तक सीमित संख्या में छोड़ेगा. बदले में इजरायल अपनी जेलों में बंद 150 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा.

ये भी पढ़ें: इजरायल-हमास के बीच लागू हुआ सीजफायर, कुछ घंटों के बाद परिवारों से मिल सकेंगे 13 बंधक, इजरायली सेना बोली- कभी भी कुछ भी हो सकता है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Israel US Iran War LIVE: 'बातचीत से नहीं बनी बात तो तैयार रहे अमेरिका', जंग के बीच मार्को रुबियो का बड़ा बयान
LIVE: 'बातचीत से नहीं बनी बात तो तैयार रहे अमेरिका', जंग के बीच मार्को रुबियो का बड़ा बयान
ईरान वॉर पर ट्रंप की नई धमकी के बीच अब आया चीन का बयान, बढ़ेगी US प्रसिडेंट की टेंशन
ईरान वॉर पर ट्रंप की नई धमकी के बीच अब आया चीन का बयान, बढ़ेगी US प्रसिडेंट की टेंशन
हॉर्मुज को खोलो या फिर उड़ाएंगे पावर प्लांट और तेल कुएं, जिद पर अड़े ईरान को ट्रंप की नई धमकी
हॉर्मुज को खोलो या फिर उड़ाएंगे पावर प्लांट और तेल कुएं, जिद पर अड़े ईरान को ट्रंप की नई धमकी
अमेरिका का दोस्त बनने चला था पाकिस्तान, US संसद रिपोर्ट में खुल गई काले कारनामों की पोल, बताया- आतंक का अड्डा
अमेरिका का दोस्त बनने चला था पाकिस्तान, US संसद रिपोर्ट में खुल गई काले कारनामों की पोल, बताया- आतंक का अड्डा

वीडियोज

Iran US Israel War: खत्म होगा युद्ध? जंग के बीच Trump का चौंकाने वाला दावा! | Breaking | Netanyahu
Saas Bahu Aur Saazish: क्या सूरज जान पाएगा ईशा के बलिदान का सच? | Pati Brahmchari
Khabar Filmy Hain: नॉर्थ का स्वैग… साउथ का एक्शन… पैन इंडिया की तैयारी | Salmaan Khan | Bollywoood Masala
America Ground Operation: Hormuz के बाद अब होगी खर्ग पर भीषण लड़ाई? | Iran Israel War Update
Iran Israel War Update: हफ्तों तक चलेगा ईरान के खिलाफ जमीनी ऑपरेशन | Donald Trump | Pentagon

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
योगी सरकार का बड़ा ऐलान, 65 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, जानें पूरी डिटेल
योगी सरकार का बड़ा ऐलान, 65 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, जानें पूरी डिटेल
हॉर्मुज को खोलो या फिर उड़ाएंगे पावर प्लांट और तेल कुएं, जिद पर अड़े ईरान को ट्रंप की नई धमकी
हॉर्मुज को खोलो या फिर उड़ाएंगे पावर प्लांट और तेल कुएं, जिद पर अड़े ईरान को ट्रंप की नई धमकी
सपा-बीजेपी की तैयारी के बीच मायावती का बड़ा ऐलान, इन नेताओं को बुलाया लखनऊ, बनेगा ये प्लान!
सपा-बीजेपी की तैयारी के बीच मायावती का बड़ा ऐलान, इन नेताओं को बुलाया लखनऊ, बनेगा ये प्लान!
'कप्तान' का ट्रेलर रिलीज, जानिए कब और कहां देख पाएंगे साकिब सलीम-सिद्धार्थ निगम की ये सीरीज
'कप्तान' का ट्रेलर रिलीज, जानिए कब और कहां देख पाएंगे साकिब सलीम-सिद्धार्थ निगम की ये सीरीज
PSL 'बॉल टेम्परिंग' विवाद में सिर्फ फखर जमान नहीं, हारिस-शाहीन भी बराबर के अपराधी; तीनों को मिलेगी सजा?
PSL 'बॉल टेम्परिंग' विवाद में सिर्फ फखर जमान नहीं, हारिस-शाहीन भी बराबर के अपराधी
Explained: बिहार जितना आसान नहीं बंगाल जीतना, 5% वोट स्विंग से पलट जाएगा पासा! BJP बीते 6 MPs-MLAs चुनावों में खा चुकी पटखनी
बिहार जितना आसान नहीं बंगाल, 5% वोट स्विंग से पलटेगा पासा! BJP 6 MPs-MLAs चुनावों में खा चुकी पटखनी
दिल्ली से जयपुर तक बदला मौसम का मिजाज, धूलभरी आंधी के साथ हुई हल्की बारिश
दिल्ली से जयपुर तक बदला मौसम का मिजाज, धूलभरी आंधी के साथ हुई हल्की बारिश
Causes Of Premature Ageing: 8 घंटे से ज्यादा बैठना स्मोकिंग जितना खतरनाक! जानें वे 8 आदतें, जो समय से पहले बना रहीं बूढ़ा
8 घंटे से ज्यादा बैठना स्मोकिंग जितना खतरनाक! जानें वे 8 आदतें, जो समय से पहले बना रहीं बूढ़ा
Embed widget