एक्सप्लोरर

Israel Hamas War Ceasefire: इजरायल हमास के बीच युद्धविराम को लेकर हुई डील अधर में, टूट सकता है समझौता, जानें अब क्या होगा?

Israel Palestine Attack: समझौते के तहत हमास बंधक बनाए गए लोगों में से 50 महिलाएं और बच्चे रिहा करेगा, इसके बदले में इजरायल अपनी जेलों में बंद 150 फलस्तीनी महिलाएं और बच्चे छोड़ेगा.

Israel Hamas War: इजरायल-हमास के बीच जारी युद्ध को डेढ़ महीने से अधिक हो चुके हैं. हालांकि अब इस जंग में एक विराम हो सकता है. दरअसल, दोनों गुटों के बीच चार दिनों के संघर्ष विराम की सहमति बनी है. समझौते के तहत फिलिस्तीनी चरमपंथी संगठन हमास सात अक्टूबर को अगवा कर बंधक बनाए गए लोगों में से 50 महिलाएं और बच्चे रिहा करेगा, इसके बदले में इजरायल अपनी जेलों में बंद 150 फलस्तीनी महिलाएं और बच्चे छोड़ेगा. हालांकि समझौते में यह पहले ही तय हुआ है कि इजरायली जेलों से हत्या के आरोप में बंद किसी भी कैदी की रिहाई नहीं होगी. 

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को इजरायल और हमास दोनों ने इस डील का आधिकारिक ऐलान किया था. इजरायल की ओर से जारी बयान में कहा गया कि चार दिनों का यह युद्धविराम आगे भी बढ़ सकता है हालांकि इसके लिए हमास को इजरायल की शर्त पूरी करनी होगी. इजरायल ने जो शर्त रखी है उसके अनुसार, अगर हर दिन हमास 10 इजरायली बंधकों को रिहा करता है तो एक एक दिन का युद्ध विराम बढ़ता जाएगा .

युद्धविराम नहीं हो पाया है लागू 

स्थानीय समयानुसार गुरुवार सुबह 10 बजे से ये युद्ध विराम लागू होना था जिसके कुछ घंटे बाद हमास इजरायली बंधकों को छोड़ता और इजरायल फिलिस्तीनी कैदियों को छोड़ता. लेकिन इजरायली सेना के मुख्य प्रवक्ता डेनियल हगारी ने एक ब्रीफिंग में कहा कि उन्हें नहीं पता कि युद्धविराम किस समय शुरू होगा.

सात अक्टूबर को हमास ने पहले किया था हमला 

गौरतलब है कि बीते सात अक्टूबर को हमास के लड़ाकों ने अचानक इजरायल पर हमला कर दिया था, जिसमें सैकड़ों बेगुनाह लोग मारे गए थे. इस दौरान हमास ने 240 लोगों को बंधक बना लिया था. जिसके बाद से इजरायल गाजा पट्टी में घुसकर जवाबी कार्रवाई कर रहा है. जिसमें अब तक 14,000 से ज्यादा नागरिक मारे जा चुके हैं और 2,700 अन्य लोग लापता हैं. मरने वालों से मासूम बच्चों और महिलाओं की तादात बहुत ज्यादा है. 

गाजा में पहुंचाई जाएगी मानवीय सहायता

चार दिनों के युद्ध विराम की खबर पर दुनिया भर के देशों ने ख़ुशी जताई है. माना जा रहा है कि इस युद्ध विराम के बीच गाजा के लिए मानवीय सहायता पहुंचाई जाएगी. ऐसे में ईंधन की कमी के चलते बंद पड़े अस्पताल दोबारा शुरू किया जाएगा. बता दें की क़तर, मिस्र और अमेरिका ने युद्ध विराम को लेकर हुई डील में अहम भूमिका निभायी है. हालांकि अभी तक इस डील के तहत युद्ध विराम नहीं हो पाया है. 

ये भी पढ़ें: चीन में फिर रहस्यमयी बीमारी, बच्चों से भरे हैं अस्पताल, WHO ने मांगी रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान की जेल में हुई इमरान खान की मौत? दावों पर ISPR ने दिया रिएक्शन
पाकिस्तान की जेल में हुई इमरान खान की मौत? दावों पर ISPR ने दिया रिएक्शन
NATO समिट: होटल के जिस फ्लोर पर थे ट्रंप, ईरान को था मालूम, टारगेट पर था एयरक्राफ्ट- Report
NATO समिट: होटल के जिस फ्लोर पर थे ट्रंप, ईरान को था मालूम, टारगेट पर था एयरक्राफ्ट- Report
अल्लाह का शुक्र है! ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल है
अल्लाह का शुक्र है! ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल है
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget