एक्सप्लोरर

IDF ने ईरान के सपने का दिया झटका! न्यूक्लियर ठिकाने को किया तबाह, नेतन्याहू का बड़ा दावा

Israel-Iran Conflict: इजरायल और ईरान के बीच लंबे समय से संघर्ष जारी है. 2023 के अक्टूबर महीने में गाजा पर इजरायल के हमले के बाद दोनों की दुश्मनी चरम पर पहुंच गई.

Israel-Iran War: इजरायल-ईरान संघर्ष के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बड़ा दावा किया है. नेतन्याहू का कहना है कि इजरायली एयर फोर्स (IDF) की ओर से अक्टूबर महीने में ईरान पर किए गए हवाई हमले में तेहरान के परमाणु कार्यक्रम का एक अहम हिस्सा भी तबाह हो गया. इससे ईरान के परमाणु हथियार हासिल करने के बड़े सपने को भी झटका दिया है. इसके अलावा आईडीएफ के हवाई हमले में ईरान के मिसाइल प्रोग्राम को भी भारी नुकसान पहुंचा है.

यरूशलम पोस्ट के मुताबिक, इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल के 26 अक्टूबर के किए गए हमले में ईरान के परमाणु कार्यक्रम का एक खास घटक प्रभावित हुआ है. हालांकि उन्होंने उस घटक के पहचान के बारे में कोई जानकारी नहीं दी. उन्होंने यह भी कहा कि आईडीएफ के सफल हमले के बावजूद ईरान का परमाणु हथियार तक पहुंचने का रास्ता पूरी तरह से बंद नहीं हुआ है. 26 अक्टूबर को इजरायल की वायु सेना ने ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर जोरदार हमला किया था. इजरायल का ये हमला ईरान की ओर से दागी गई 200 बैलिस्टिक मिसाइलों के हमले का जवाब था.

रूस के एयर डिफेंस सिस्टम को किया तबाह

पीएम नेतन्याहू ने कहा कि इस साल अप्रैल महीने में IDF के हमले में तेहरान के आसपास के क्षेत्र में तैनात रूसी एयर डिफेंस सिस्टम S-300 की चार में से एक बैट्री नष्ट हो गई थी. वहीं, अक्टूबर महीने में हुए हमले में बाकी बची अन्य तीन बैट्रियां भी नष्ट हो गई. इसके अलावा ईरान की बैलिस्टिक मिसाइल निर्माण और ठोस ईंधन की उत्पादन की क्षमता को काफी नुकसान पहुंचाया है.

दोनों देशों में लंबे समय से जारी है संघर्ष

इजरायल और ईरान के बीच काफी लंबे समय से संघर्ष जारी है. 2023 के अक्टूबर महीने में गाजा पर इजरायल के हमले के बाद दोनों की दुश्मनी चरण पर पहुंच गई. इसके बाद से ही दोनों देशों ने लगातार एक-दूसरे पर मिसाइल और हवाई हमलों का सिलसिला जारी रखा है. इससे दोनों देशों के बीच अभी तक तनाव बरकरार है.

यह भी पढ़ेंः Israel-Hezbollah Conflict: क्या बन जाएगी इजरायल-हिजबुल्लाह के बीच सीजफायर पर सहमति? बड़ी खबर आई सामने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुरंत बातचीत के टेबल पर लौटें...',UN जनरल सेक्रेटरी की अमेरिका-इजरायल और ईरान से अपील, जानें क्या कहा?
'तुरंत बातचीत के टेबल पर लौटें...', UN जनरल सेक्रेटरी की अमेरिका-इजरायल और ईरान से अपील, जानें क्या कहा?
अमेरिका के सबसे ताकतवर न्यूक्लियर वॉरशिप गेराल्ड में लगी आग, लाल सागर में हुई घटना, जानें पूरा मामला
अमेरिका के सबसे ताकतवर न्यूक्लियर वॉरशिप गेराल्ड में लगी आग, लाल सागर में हुई घटना, जानें पूरा मामला
Ethiopia: इथोपिया में लैंडस्लाइड से मची तबाही; अब तक 50 लोगों की मौत और 125 लोग लापता
इथोपिया में लैंडस्लाइड से मची तबाही; अब तक 50 लोगों की मौत और 125 लोग लापता
US Israel Iran War Live: 'तेल के दाम बढ़ने से फायदा होता है, लेकिन...', स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर बने टेंशन को लेकर ट्रंप का बयान
Live: 'तेल के दाम बढ़ने से फायदा होता है, लेकिन...', स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर बने टेंशन को लेकर ट्रंप का बयान

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, देखें वीडियो
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Embed widget