एक्सप्लोरर

Israel Hamas War: इजरायल से जंग के बीच हमास ने छोड़े दो और बंधक, पहले दो अमेरिकियों को किया था रिलीज

हमास ने 7 अक्टूबर को दक्षिणी इजरायल में हमला किया था और 200 से ज्यादा लोगों को बंधक बना लिया था. 20 अक्टूबर को उसने दो महिलाओं को छोड़ा था, अब दो और महिलाओं को छोड़ने की बात हमास ने कही है.

Israel Palestine Conflict: इजरायल के खिलाफ जंग लड़ रहे चरमपंथी संगठन हमास ने सोमवार (23 अक्टूबर) को कहा कि उसने दो और बंधकों को छोड़ दिया है. दोनों महिलाएं हैं. 7 अक्टूबर के हमले के बाद उन्हें अन्य लोगों के साथ बंधक बनाया गया था. न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक, हमास ने कहा है कि उसने कतर और मिस्र की मध्यस्थता के चलते मानवीय कारणों से दोनों को रिहा किया है. इससे पहले हमास ने अमेरिकी मां-बेटी को छोड़ा था. अभी हमास की ओर से छोड़ी गईं दो महिलाओं को लेकर इजरायल की तरफ से कोई बयान नहीं आया है.

इजराइल ने कहा था कि गाजा में 222 बंधकों को रखा गया, जिनमें से दो अमेरिकी महिलाओं को शुक्रवार (20 अक्टूबर) को छोड़ा गया था. अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, हमास के एक प्रवक्ता ओसामा हमदान ने कहा कि इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को इन बंधकों को छोड़े जाने को स्वीकर नहीं किया, अब उन्होंने स्वीकार कर लिया है... हमास के प्रवक्ता ने कहा, ''(उन्हें छोड़ने पर) हमें कुछ नहीं मिला है, हमने मानवीय पहलू पर उन्हें छोड़ा है.''

इजरायल ने समझौते का पालन नहीं किया- हमास

हमास के प्रवक्ता ने इजरायल पर समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया. ओसामा हमदान ने कहा, ''हमने उन्हें रिहा करने के लिए कम से कम कुछ समय के लिए गाजा पर बमबारी बंद करने, उन्हें रेड क्रॉस के पास भेजने और फिर उन्हें अधिकारियों के पास भेजने के लिए कहा था. इजरायलियों ने उसका पालन नहीं किया. इससे पता चलता है कि इजरायली पक्ष पर भरोसा नहीं किया जा सकता है.''

हमास ने इन लोगों को छोड़ा

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, हमास की मिलिट्री विंग कासिम ब्रिग्रेड ने अपने टेलीग्राम चैनल के माध्यम से दो और बंधकों छोड़े जाने की घोषणा की, जिनके नाम नुरिट यित्जाक और योचेवेद लिफशिट्ज हैं. इससे पहले उसने अमेरिकी मां जुडिथ रानन और उनकी बेटी नताली को छोड़ा था. अगर हमास के दावे के मुताबिक दो और बंधकों के छोड़े जाने की पुष्टि होती है तो छोड़े गए बंधकों की संख्या चार हो जाएगी.

हमास के चंगुल से दो और लोगों के छूटने की रिपोर्ट्स ऐसे समय आई हैं जब अमेरिका ने इजरायल को जमीनी हमले में देरी करने की सलाह दी. न्यूज एजेंसी एपी के मुताबिक, एक अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर बताया था कि अमेरिका ने इजरायल को जमीनी हमले में देरी करने की सलाह इसलिए दी ताकि ज्यादा बंधकों को छुड़ाने के लिए क्षेत्रीय सहयोगियों के साथ मिलकर ज्यादा कोशिशें की जा सकें.

यह भी पढ़ें- Israel Hamas War: हमास का दावा, 'गाजा के भीतर इजरायली सैनिकों से की लड़ाई', ईंधन की कमी ने नवजातों को खतरे में डाला | बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात
PoK Elections: सरकार के दबाव में चुनाव आयोग ने बदल दी तारीखें, अब 27 जुलाई से तीन चरणों में होगी POJK में वोटिंग
सरकार के दबाव में चुनाव आयोग ने बदल दी तारीखें, अब 27 जुलाई से तीन चरणों में होगी POJK में वोटिंग

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
Embed widget