एक्सप्लोरर

गाजा में फिर शुरू होगी तबाही, इजरायल के PM नेतन्याहू ने हमास को खत्म करने की खाई कसम

Israeli Prime Minister : इजरायली पीएम नेतन्याहू ने चेतावनी दी कि इजरायल किसी भी समय हमास के साथ युद्ध के लिए बिल्कुल तैयार है और इसको फिर से शुरू करने की योजनाएं तैयार हैं.

PM Benjamin Netanyahu on Hamas : इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक बार फिर से गाजा युद्ध के शुरू होने की बात कही है. टाइम्स ऑफ इजरायल के मुताबिक, इजरायली सेना (IDF) ग्राउंड फोर्सेज कॉम्बैट ऑफिसर्स कोर्स से पासआउट होने वाले कैडेटों को संबोधित करते हुए नेतन्याहू ने चेतावनी दी कि इजरायल किसी भी समय हमास के साथ युद्ध के लिए बिल्कुल तैयार है और इसको फिर से शुरू करने की योजनाएं तैयार हैं.

गाजा पर हासिल करेंगे पूरी जीत”- नेतन्याहू

कैडेटों के बीच अपने संबोधन में इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा पर पूरी जीत की कसम खाई और हमास को पूरी तरह खत्म करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया. उन्होंने कहा, “बिना किसी अपवाद के हमारे सभी बंधक एक बार में अपने घर लौट आएंगे.”

उन्होंने आगे कहा, “हमास गाजा पर शासन नहीं करेगा और उसे वहां से खत्म कर दिया जाएगा.” इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात के बाद से जंग शुरू करने पर जोर दे रहे हैं, वहीं हमास ने इजरायल पर युद्धविराम समझौते को तोड़ने का आरोप लगाया है.

बिबास परिवार की तस्वीर दिखाकर हमास पर लगाए आरोप

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान बिबास परिवार की तस्वीर कैडेटों को दिखाई और हमास को एक क्रूर संगठन करार दिया. जब नेतन्याहू तस्वीर दिखा रहे थे तो भीड़ में से एक शख्स ने नेतन्याहू से पूछा, “आपने इन्हें बचाया क्यों नहीं?” वहीं, हमास ने बिबास परिवार के शवों को लौटाते हुए आरोप लगाया कि उन सबकी मौत इजरायल की ओर से की गई बमबारी में हुई है.

नेतन्याहू ने कहा, “इस परिवार की तस्वीर सब कुछ कह देती है. मैं चाहता हूं कि आप इस तस्वीर को अपने दिलों में छाप लें, ताकि हमे हमेशा याद रहे कि हम किसके लिए लड़ रहे हैं और किसके खिलाफ लड़ रहे हैं.”

अमेरिकी राष्ट्रपति को नेतन्याहू ने दिया धन्यवाद

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि उन्हें सिर्फ जीत चाहिए. जीत बातचीत से हासिल की जा सकती है तो इसे अन्य तरीकों से भी हासिल किया जा सकता है. इसके अलावा नेतन्याहू ने इजरायल को महत्वपूर्ण हथियार भेजने की प्रतिबद्धता के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को धन्यवाद दिया और कहा, “नए रक्षात्मक और आक्रामक हथियार हमें पूरी जीत दिलाने में काफी मदद करेंगे.”

यह भी पढे़ंः डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में नागरिकता को लेकर बनाया नया कानून, इधर खतरे में आ गई एलन मस्क की सिटीजनशिप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर अमेरिका की सेना घुसी तो आग में झोंक देंगे', ईरान की ट्रंप को खुली धमकी | युद्ध पर 5 बड़े अपडेट
'अगर अमेरिका की सेना घुसी तो आग में झोंक देंगे', ईरान की ट्रंप को खुली धमकी | युद्ध पर 5 बड़े अपडेट
Iran War: ईरान के हमले से दो टुकड़ों में बंट गया अमेरिका का AWACS, सामने आई सऊदी एयरबेस से पहली तस्वीर
ईरान के हमले से दो टुकड़ों में बंट गया अमेरिका का AWACS, सामने आई सऊदी एयरबेस से पहली तस्वीर
‘हमारी सेना पूरी तरह से तैयार’, अमेरिका के जमीनी हमले की आशंकाओं के बीच ईरान ने दी बड़ी धमकी
‘हमारी सेना पूरी तरह से तैयार’, अमेरिका के जमीनी हमले की आशंकाओं के बीच ईरान ने दी बड़ी धमकी
ईरान में सेना भेजने को हफ्तों से तैयार अमेरिका! मिडिल ईस्ट जंग के बीच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
ईरान में सेना भेजने को हफ्तों से तैयार अमेरिका! मिडिल ईस्ट जंग के बीच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

वीडियोज

Sansani: जंग में प्रहार...वॉर रूम में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
UP News: प्रेमी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमिका, शादी से इनकार पर किया ड्रामा | Pratapgarh
Chitra Tripathi: जाने युद्ध से किन देशों को हुआ बड़ा नुकसान | Iran US Israel War | Trump | Janhit
Iran Israel War: ईरान का बड़ा पलटवार, 24 घंटे में ताबड़तोड़ हमले | Mojtaba | America | Trumpa
Iran US Israel War: 30 दिन… फिर भी नहीं झुका ईरान | America | Trump | Big Breaking | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LPG Crisis: भारत में घरेलू सिलेंडर की किल्लत के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, केरोसीन के नियमों में दी छूट
भारत में घरेलू सिलेंडर की किल्लत के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, केरोसीन के नियमों में दी छूट
Gujarat Earthquake News: गुजरात के अमरेली में कांपी धरती, 3.1 की तीव्रता से महसूस हुए भूकंप के झटके
गुजरात के अमरेली में कांपी धरती, 3.1 की तीव्रता से महसूस हुए भूकंप के झटके
'नेहरू और CIA के बीच की कड़ी थे बीजू पटनायक', निशिकांत दुबे के बयान पर बवाल, भड़की बीजेडी
'नेहरू और CIA के बीच की कड़ी थे बीजू पटनायक', निशिकांत दुबे के बयान पर बवाल, भड़की बीजेडी
मिलिए 'धुरंधर 2' के 'मेजर इकबाल' की बेटी से, जिनकी उड़ान डाउन सिन्ड्रोम भी रोक नहीं पाया
मिलिए 'धुरंधर 2' के 'मेजर इकबाल' की बेटी से, जिनकी उड़ान डाउन सिन्ड्रोम भी रोक नहीं पाया
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
पीएम कुसुम योजना से किसानों को डबल कमाई का मौका, जानें कैसे मिलेगा फायदा
पीएम कुसुम योजना से किसानों को डबल कमाई का मौका, जानें कैसे मिलेगा फायदा
बस्ती: सात जन्मों के वादे पर भारी पड़ी मन्नत, पत्नी से पीछा छुड़ाने के लिए पति ने की 9KM की दंडवत यात्रा
बस्ती: सात जन्मों के वादे पर भारी पड़ी मन्नत, पत्नी से पीछा छुड़ाने के लिए पति ने की 9KM की दंडवत यात्रा
Embed widget