एक्सप्लोरर

इस्तांबुल के मेयर एक्रेम इमामोग्लू को कर लिया गया गिरफ्तार, तुर्किए में जमकर हंगामा, क्या हो रहा इस मुस्लिम देश में

राष्ट्रपति तैयप एर्दोगन ने शनिवार को सीएचपी पर हमला बोला और कहा कि यह पार्टी भ्रष्ट लोगों को बचाने का जरिया बन गई है.

इस्तांबुल के मेयर एक्रेम इमामोग्लू को 23 मार्च को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया. तुर्किए की सरकारी समाचार एजेंसी अनादोलु के अनुसार, उन पर रिश्वत लेने, भ्रष्टाचार करने, धोखाधड़ी, निजी डेटा चुराने और निविदाओं में गड़बड़ी करने जैसे गंभीर आरोप हैं.

इमामोग्लू को बुधवार से पुलिस हिरासत में रखा गया था, जहां उनसे आतंकवाद और भ्रष्टाचार से जुड़े दो मामलों में पूछताछ हुई. शनिवार शाम को उन्हें भारी पुलिस सुरक्षा के साथ कोर्ट ले जाया गया. उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत बताया.

खबरों के मुताबिक, आतंकवाद के मामले में उन पर कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (पीकेके) की मदद करने का आरोप था, जिसे तुर्किए, यूरोपीय संघ और अमेरिका आतंकी संगठन मानते हैं. इस मामले में उन्हें न्यायिक नियंत्रण में रिहा कर दिया गया था. इमामोग्लू 2024 के स्थानीय चुनाव में सत्तारूढ़ पार्टी के उम्मीदवार को हराकर दूसरी बार इस्तांबुल के मेयर बने थे. वह 2028 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्षी रिपब्लिकन पीपुल्स पार्टी (सीएचपी) से उम्मीदवार बनने की तैयारी में थे. रविवार को पार्टी में इसके लिए वोटिंग भी होनी थी.

राष्ट्रपति तैयप एर्दोगन ने शनिवार को सीएचपी पर हमला बोला और कहा कि यह पार्टी भ्रष्ट लोगों को बचाने का जरिया बन गई है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विपक्ष देश में अशांति फैलाने की कोशिश कर रहा है. दूसरी ओर, विपक्षी नेता मानते हैं कि इमामोग्लू की गिरफ्तारी राजनीति से प्रेरित है. हालांकि, न्याय मंत्रालय ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि यह फैसला पूरी तरह कानूनी है और इसमें एर्दोगन का कोई हाथ नहीं है.

इस गिरफ्तारी के बाद तुर्किए में हज़ारों लोग सड़कों पर उतर आए और शांतिपूर्ण प्रदर्शन शुरू कर दिए. इस्तांबुल में अधिकारियों ने चार दिन के लिए सभी सभाओं पर रोक लगा दी, जिसे बाद में अंकारा और इज़मिर तक बढ़ा दिया गया. लोग इसे सरकार के खिलाफ आवाज़ उठाने का मौका मान रहे हैं. यह मामला तुर्की की राजनीति में बड़ा हंगामा मचा सकता है, क्योंकि इमामोग्लू को विपक्ष का मजबूत चेहरा माना जाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI Impact Summit 2026: 'ट्रंप और मैं 80 साल के होने वाले हैं, अब हमें...', AI समिट में आए ब्राजील के राष्ट्रपति सिल्वा बोले
'ट्रंप और मैं 80 साल के होने वाले हैं, अब हमें...', AI समिट में आए ब्राजील के राष्ट्रपति सिल्वा बोले
'मैं जो चाहूं कर सकता हूं', टैरिफ पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर डोनाल्ड ट्रंप ने दिखाए तेवर
'मैं जो चाहूं कर सकता हूं', टैरिफ पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर डोनाल्ड ट्रंप ने दिखाए तेवर
US सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, सभी देशों पर 10% एक्स्ट्रा टैरिफ लगाने का किया ऐलान
US सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, सभी देशों पर 10% एक्स्ट्रा टैरिफ लगाने का किया ऐलान
'हमारे पास दूसरे विकल्प', टैरिफ को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर ट्रंप की पहली प्रतिक्रिया
'ये US के हितों के खिलाफ', टैरिफ को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर ट्रंप की पहली प्रतिक्रिया

वीडियोज

US Tariff: Donald Trump का 'सुप्रीम' गुस्सा! SC के फैसले को बताया 'शर्मनाक' | USA | ABP NEWS
Sansani:पहली रात का दगाबाज दूल्हा ! | Crime News
Janhit: कांग्रेस को AI समिट से परेशानी क्यों ? | Bharat Mandapam | Youth Congress Protest | Delhi
Bharat Ki Baat: PDA पर नजर..सवर्णों के रूठने का डर? | Akhilesh Yadav | CM Yogi | UP Election 2027
Sandeep Chaudhary: कांग्रेस ने देश को शर्मसार किया? AI Summit में बवाल पर सटीक विश्लेषण !

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre 0.05
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'SIR के लिए अब तक हमें अधिकारी नहीं मिले', 'ये स्पेशल ऑफिसर ले आए हैं', बंगाल सरकार और EC की बहस सुनकर सुप्रीम कोर्ट ने दे दिया ये आदेश
'SIR के लिए अब तक हमें अधिकारी नहीं मिले', 'ये स्पेशल ऑफिसर ले आए हैं', बंगाल सरकार और EC की बहस सुनकर सुप्रीम कोर्ट ने दे दिया ये आदेश
1 साल 9 महीने के मासूम भांजे को मौसी ने क्यों उतारा मौत के घाट? पुलिस जांच में बड़ा खुलासा
1 साल 9 महीने के मासूम भांजे को मौसी ने क्यों उतारा मौत के घाट? पुलिस जांच में बड़ा खुलासा
Trump Tariff: 'दुनिया के हर देश के साथ जंग में नहीं है अमेरिका', टैरिफ पर US सुप्रीम कोर्ट की ट्रंप को दो टूक 
'दुनिया के हर देश के साथ जंग में नहीं है अमेरिका', टैरिफ पर US सुप्रीम कोर्ट की ट्रंप को दो टूक 
'फ्री का पैसा ले रहा है क्या?' टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय दिग्गज ने पाक हेड कोच की लगाई क्लास
'फ्री का पैसा ले रहा है क्या?'भारतीय दिग्गज ने पाक हेड कोच की लगाई क्लास
Toxic का टीजर रिलीज होते ही 'रामायण' के 'रावण' की आई लोगों को याद, बोले- 'रणबीर पर भारी पड़ेगा यश'
Toxic का टीजर रिलीज होते ही 'रामायण' के 'रावण' की आई लोगों को याद, बोले- 'रणबीर पर भारी पड़ेगा यश'
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को टैरिफ पर लगा झटका तो आया कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को टैरिफ पर लगा झटका तो आया कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Vitamin K Deficiency: मसूड़ों से खून आना और नीले निशान पड़ना है खतरे की घंटी, शरीर में हो गई है इस खास विटामिन की कमी
मसूड़ों से खून आना और नीले निशान पड़ना है खतरे की घंटी, शरीर में हो गई है इस खास विटामिन की कमी
इन किसानों के खाते में नहीं आएंगे 2 हजार रुपये, जानें किसे नहीं मिलेगी किसान निधि की 22वीं किस्त?
इन किसानों के खाते में नहीं आएंगे 2 हजार रुपये, जानें किसे नहीं मिलेगी किसान निधि की 22वीं किस्त?
Embed widget