एक्सप्लोरर

रोशनी को बर्फ की तरह जमा दिया, इटली के साइंटिस्ट ने कर दिखाया कमाल, जानें कैसे हुआ ये चमत्कार

इटली के नेशनल रिसर्च काउंसिल के वैज्ञानिकों ने पहली बार प्रकाश को ठोस अवस्था में बदलने में सफलता हासिल की है. इस उपलब्धि को क्वांटम भौतिकी में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है.

Light Transformation to Solid: इटली के वैज्ञानिकों ने एक अनोखी खोज के साथ इतिहास रच दिया है. दरअसल, इन वैज्ञानिकों ने प्रकाश को ठोस अवस्था में बदलने में सफलता हासिल की है, जो क्वांटम फीजिक्स में एक ऐतिहासिक खोज मानी जा रही है.

इस शोध के अनुसार, प्रकाश एक सुपरसॉलिड के रूप में व्यवहार कर सकता है, जो एक दुर्लभ अवस्था है. हाल ही में 'नेचर' जर्नल में प्रकाशित इस शोध से क्वांटम कंप्यूटिंग और ऑप्टिकल प्रौद्योगिकियों में क्रांतिकारी बदलाव आने की उम्मीद है. 

सुपरसॉलिड प्रकाश क्या है?
दरअसल, सुपरसॉलिड अवस्था एक दुर्लभ क्वांटम स्थिति है, जिसे प्राप्त करना बहुत कठिन माना जाता था. पहले वैज्ञानिकों ने इसे केवल अत्यधिक ठंडे तापमान पर संभव पाया था, लेकिन अब नए शोध में दिखाया गया कि यह अवस्था सामान्य परिस्थितियों में भी बनाई जा सकती है. अब तक, सुपरसॉलिड अवस्था केवल बोस-आइंस्टीन कंडेनसेट (BEC) में देखी गई थी, जो तब बनती है जब बोसॉन कणों को लगभग शून्य तापमान तक ठंडा किया जाता है, लेकिन अब, इटली के नेशनल रिसर्च काउंसिल और पाविया विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने दिखाया है कि प्रकाश भी सुपरसॉलिड अवस्था में बदल सकता है.

वैज्ञानिकों ने प्रकाश को कैसे 'स्थिर' किया?
इस अध्ययन में, पारंपरिक ठंडा करने की प्रक्रिया (freezing) की बजाय, वैज्ञानिकों ने क्वांटम तकनीकों का उपयोग किया. वैज्ञानिकों ने गैलियम आर्सेनाइड (Gallium Arsenide) से बनी संरचना का उपयोग किया, जिसमें सूक्ष्म लकीरें बनी थीं. इस प्लेटफॉर्म पर लेजर फायर करके हाइब्रिड प्रकाश-पदार्थ कण बनाए गए, जिन्हें पोलरिटॉन (Polariton) कहा जाता है.
जब फोटॉनों की संख्या बढ़ी, तो वैज्ञानिकों ने सुपरसॉलिडिटी का संकेत देने वाले पैटर्न को देखा. शोधकर्ताओं का कहना है, "पूर्ण शून्य के करीब तापमान पर, क्वांटम प्रभाव उभरता है. यह प्रकाश में सुपरसॉलिडिटी को समझने की शुरुआत है."

सुपरसॉलिड प्रकाश क्वांटम बिट्स (क्यूबिट्स) को अधिक स्थिर बना सकता है, जिससे क्वांटम कंप्यूटिंग में तेजी आ सकती है. इस खोज से ऑप्टिकल डिवाइस, फोटोनिक सर्किट और संवेदनशील क्वांटम डिटेक्टर के विकास में मदद मिलेगी. भविष्य में इस तकनीक को और रिफाइंड किया जाएगा, जिससे सुपरसॉलिड प्रकाश को अधिक स्थिर और नियंत्रित तरीके से बनाया जा सकेगा.

क्या प्रकाश को लिक्विड भी बनाया जा सकता है?
सिर्फ ठोस ही नहीं, बल्कि वैज्ञानिकों ने पहले भी सिद्ध किया है कि प्रकाश लिक्विड की तरह प्रवाहित हो सकता है. इस बार, वैज्ञानिकों ने इसे एक नई अवस्था में बदल दिया है, जिसे "क्वांटम सुपरसॉलिड" कहा जाता है.

इटली के वैज्ञानिकों ने रचा इतिहास
इटली के वैज्ञानिकों की यह उपलब्धि न केवल प्रकाश के भौतिक गुणों को समझने में मदद करेगी, बल्कि यह नई क्वांटम सामग्रियों और प्रौद्योगिकियों के विकास में भी क्रांतिकारी बदलाव ला सकती है. आने वाले वर्षों में, यह खोज क्वांटम टेक्नोलॉजी और ऑप्टिक्स के क्षेत्र में नई संभावनाओं को बढ़ावा दे सकती है.

यह भी पढ़ेंः पुतिन ने सऊदी के क्राउन प्रिंस से फोन पर की बात, यूक्रेन संग सीजफायर के लिए ट्रंप को दे दिया मैसेज!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अफगानिस्तान की सरहद पर कई धमाके, पाकिस्तान का दावा- 'चार चौकियां की तबाह'
अफगानिस्तान की सरहद पर कई धमाके, पाकिस्तान का दावा- 'चार चौकियां की तबाह'
'दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था', पहली बार भारत दौरे पर आए कनाडा के PM ने की जमकर तारीफ
'दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था', पहली बार भारत दौरे पर आए कनाडा के PM ने की जमकर तारीफ
क्या अफगानिस्तान PAK जंग में दखल देगा अमेरिका? ट्रंप ने दिया बड़ा संकेत, शहबाज और मुनीर को कही ये बात
क्या अफगानिस्तान-PAK जंग में दखल देगा अमेरिका? ट्रंप ने दिया बड़ा संकेत, शहबाज और मुनीर को कही ये बात
'अब इनके साथ बिजनेस नहीं करेंगे', एंथ्रोपिक के मालिक डारियो अमोदेई को ट्रंप की सीधी धमकी, जानें क्या है पूरा मामला
'इनके साथ बिजनेस नहीं...', एंथ्रोपिक के मालिक को ट्रंप की सीधी धमकी, जानें क्या है पूरा मामला

वीडियोज

Devendra Fadnavis Full Interview: डिबेट के बीच किस मुद्दे पर भड़के फडणवीस? । Ideas Of India Summit
Delhi पुलिस पर भड़के JNU छात्र, कैंपस के बाहर भारी सुरक्षा तैनात! | Breaking | Santishree Pandit
Mahendra Singh Dhoni को Jharkhand हाउसिंग बोर्ड ने क्यों भेजा नोटिस? | Breaking | ABP News
JNU में छात्रों का फिर हंगामा, VC और दिल्ली पुलिस का फूंका पुतला | Breaking | Delhi | ABP News
Rahul Gandhi आज पंजाब दौरे पर, बरनाला में मनरेगा बचाओ, किसान बचाओ करेंगे महारैली | Punjab

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अफगानिस्तान की सरहद पर कई धमाके, पाकिस्तान का दावा- 'चार चौकियां की तबाह'
अफगानिस्तान की सरहद पर कई धमाके, पाकिस्तान का दावा- 'चार चौकियां की तबाह'
Prayagraj News: कुर्सी पर शव, माथे में मारी गोली, सिर के दो टुकड़े...प्रयागराज में IIT छात्र की संदिग्ध मौत
कुर्सी पर शव, माथे में मारी गोली, सिर के दो टुकड़े...प्रयागराज में IIT छात्र की संदिग्ध मौत
थलपति विजय के चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटनेट पर मिला सबूत! तलाक से जोड़ा जा रहा नाम
थलपति विजय के चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटनेट पर मिला सबूत!
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
होली के बाद या पहले, कब आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, जानें लेटेस्ट अपडेट
होली के बाद या पहले, कब आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, जानें लेटेस्ट अपडेट
2 या 3 मार्च... पाकिस्तान और बांग्लादेश में किस दिन होगी होली, वहां कैसे निकालते हैं मुहूर्त?
2 या 3 मार्च... पाकिस्तान और बांग्लादेश में किस दिन होगी होली, वहां कैसे निकालते हैं मुहूर्त?
Embed widget