एक्सप्लोरर

World News: इटली में 60 साल से कम उम्र के लोगों के लिए एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन के इस्तेमाल पर रोक

इटली की सरकार ने शुक्रवार को एस्ट्राजेनेका की कोविड-19 वैक्सीन को रोकने का एलान किया. सरकार ने ये फैसला वैक्सीन लगवाने वाली महिला की ब्लड क्लॉटिंग से मौत के बाद उठाया.

इटली ने शुक्रवार को 60 साल से नीचे की उम्र वालों के लिए एस्ट्राजेनेका की कोविड-19 वैक्सीन के इस्तेमाल को रोक दिया. ये कदम 18 वर्षीय एक महिला की ब्लड क्लॉट से गुरुवार को मौत के बाद उठाया गया. कोविड-19 महामारी पर आयोजित साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्वास्थ्य अधिकारियों ने इसका एलान किया.

इटली में एस्ट्राजेनेका की कोविड वैक्सीन पर रोक

शिन्हुआ ने रिपोर्ट दी कि 25 मई को महिला को शुरुआती डोज दिया गया था. रिपोर्ट में बताया गया कि उसका ब्लड प्लेटलेट काउंट कम था और टीकाकरण से पहले डबल हार्मोन थेरेपी पर थी. घटना के बाद पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है कि क्या उसने टीकाकरण की प्रक्रिया के दौरान इस जानकारी को साझा किया था या नहीं. फिलहाल, महिला की मौत और टीकाकरण के बीच कारण के संबंधों को स्थापित नहीं किया गया है. लेकिन, मामले ने युवाओं पर एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन के इस्तेमाल पर चिंता जरूर बढ़ा दी है.

ब्लड क्लॉट से महिला की मौत के बाद फैसला

महामारी से निपटने पर इटली सरकार को सलाह देनेवाले और देश के स्पेशल कोविड-19 कमिश्नर फ्रांसेसको फिगलियोलो ने पत्रकारों को बताया, "एस्ट्राजेनेका की कोविड-19 वैक्सीन सिर्फ 60 साल से ऊपर के लोगों पर इस्तेमाल की जाएगी." उसी न्यूज कॉन्फ्रेंस में सरकार के मुख्य मेडिकल सलाहकार फ्रांको लोकेटेली ने बताया कि 60 वर्ष से कम उम्र के जिन लोगों को एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन का पहला डोज लग चुका है, उनको दूसरी वैक्सीन का दूसरा डोज लेना चाहिए.

महिला की मौत का जिक्र किए बिना उन्होंने कहा, "जोखिम-लाभ मूल्यांकन बदल चुका है." इससे पहले भी कई यूरोपीय देशों की तरह इटली मार्च में दुर्लभ ब्लड क्लॉट्स की चिंता के कारण, विशेषकर युवा लोगों में एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन से टीकाकरण पर रोक लगा चुका है. एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन के साथ देश में टीकाकरण की दोबारा शुरुआत यूरोपीय दवा नियामक की सिफारिश के बाद हुई. इटली में करीब 46 फीसद लोगों को कम से कम वैक्सीन की एक डोज लग चुकी है, जबकि 23 फीसद पूरी तरह टीकाकरण प्रक्रिया से पार हो चुके हैं. 

कई समस्याओं का हल है अनार का छिलका, इस तरह हासिल कर सकते हैं फायदे

अमेरिका में फेडरल जज बनने वाले पहले मुस्लिम बने जाहिद कुरैशी, सीनेट ने लगाई मुहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्रिटिश-सिख ने इंग्लैंड में की युवक की हत्या, मिली आजीवन कारावास की सजा, फिर भी UK से लेकर US तक क्यों मचा बवाल?
ब्रिटिश-सिख ने इंग्लैंड में की युवक की हत्या, आजीवन कारावास की सजा, फिर भी UK से लेकर US तक क्यों मचा बवाल?
ईरान-अमेरिका में आर-पार! रडार ठिकानों पर बमबारी से भड़का तेहरान, खाड़ी देशों में मचा कोहराम
ईरान-अमेरिका में आर-पार! रडार ठिकानों पर बमबारी से भड़का तेहरान, खाड़ी देशों में कोहराम
‘बेरूत के कंधे पर रखकर बंदूक न चलाएं...’, US से वार्ता को लेकर लेबनान ने ईरान को सुनाई खरी-खोटी
‘बेरूत के कंधे पर रखकर बंदूक न चलाएं...’, US से वार्ता को लेकर लेबनान ने ईरान को सुनाई खरी-खोटी
US Iran War: क्या डोनाल्ड ट्रंप और मुजतबा खामेनेई की होगी मुलाकात? ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बताया सच
क्या ट्रंप और मुजतबा खामेनेई की होगी मुलाकात? ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बताया सच

वीडियोज

Sansani : दोस्ती, भरोसा और खूनी लालच! Crime News
YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)
'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिमल नथवानी की एंट्री से झारखंड राज्यसभा चुनाव में बढ़ी हलचल, दूसरी सीट पर दिलचस्प हुआ मुकाबला
परिमल नथवानी की एंट्री से झारखंड राज्यसभा चुनाव में बढ़ी हलचल, दूसरी सीट पर दिलचस्प हुआ मुकाबला
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
Peddi BO Collection Day 3: राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
LPG Cylinder New Rate: दिल्ली में 942, तो पटना में 1031 से ऊपर पहुंची कीमत, जानें आपके शहर में घरेलू सिलेंडर का नया रेट
दिल्ली में 942, तो पटना में 1031 से ऊपर पहुंची कीमत, जानें आपके शहर में घरेलू सिलेंडर का नया रेट
घर में दम घुटता है साहब! मुंबई में बोरी बिछाकर खुले मैदान में सोने को मजबूर हुए मजदूर, वायरल वीडियो ने झकझोरा
घर में दम घुटता है साहब! मुंबई में बोरी बिछाकर खुले मैदान में सोने को मजबूर हुए मजदूर
अब डॉक्टर नहीं, AI बताएगा आपकी सेहत का हाल! Instagram-WhatsApp पर Meta ला रहा बड़ा अपडेट
अब डॉक्टर नहीं, AI बताएगा आपकी सेहत का हाल! Instagram-WhatsApp पर Meta ला रहा बड़ा अपडेट
Embed widget