एक्सप्लोरर

Joe Biden: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के पास कितनी दौलत है, जानिए

बाइडेन पहली बार 1972 में निर्वाचित हुए और डेलावेयर राज्य से छह बार सीनेटर रहे. वह पहली बार 29 साल की उम्र में निर्वाचित होकर अमेरिकी सीनेट के लिए चुने जाने वाले सबसे युवा प्रतिनिधियों में से एक थे.

वॉशिंगटन: बाइडेन किसी जमाने में अमेरिका के सबसे युवा सीनेटरों में से एक थे और अमेरिकी इतिहास के सबसे बुजुर्ग राष्ट्रपति हैं. उनके पास लगभग पांच दशक का राजनीतिक अनुभव है. देश के 46वें राष्ट्रपति के रूप में बाइडेन का शपथग्रहण भी अपने आप में ऐतिहासिक है क्योंकि कमला हैरिस के रूप में पहली बार कोई महिला देश में उपराष्ट्रपति पद की कमान संभाली है.

करोड़पति बनने तक का सफर फॉर्ब्स के अनुसार, जो बाइडेन और उनकी पत्नी के पास जुलाई 2019 तक करीब 9 मिलियन डॉलर यानी कि 90 लाख डॉलर की दौलत थी. उनकी कमाई का ज्यादातर हिस्सा सीनेटर सैलेरी या कॉलेज प्रोफेसर की सैलेरी से है. 2009 में सीनेटर के तौर पर बाइडेन की सालाना इनकम 169,000 डॉलर थी. उपराष्ट्रपति के पद पर 30 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ आए.

बाइडेन 2009 से 2017 तक उपराष्ट्रपति रहे. तब उनकी सालाना इनकम 225,000 डॉलर थी. इन आठ सालों के दौरान पेंशन और अन्य बोनस के रूप में लगभग आधा मिलियन डॉलर मिले. लेकिन इससे भी ज्यादा उन्होंने व्हाइट हाउस छोड़ने के बाद कमाएं. बाइडेन और जिल ने अपनी लिखी किताबों की रॉयलटी से करीब 15 मिलियन डॉलर की कमाई की है.

संघर्ष भरा रहा है बाइडेन का जीवन बाइडेन पहली बार 1972 में निर्वाचित हुए और डेलावेयर राज्य से छह बार सीनेटर रहे. वह पहली बार 29 साल की उम्र में निर्वाचित होकर अमेरिकी सीनेट के लिए चुने जाने वाले सबसे युवा प्रतिनिधियों में से एक थे. बाइडेन ने 1988 और 2008 में भी अपनी पार्टी से राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनने के लिए दावेदारी की थी, लेकिन असफल रहे थे.

1972 की एक कार दुर्घटना में उनकी पहली पत्नी नीलिया और उनकी 13 महीने की बेटी नाओमी की मौत हो गई थी. उनके बेटे ब्यू और हंटर गंभीर रूप से घायल हो गए थे. बाइडेन की अपनी दूसरी पत्नी जिल जैकब से 1975 में मुलाकात हुई थी और फिर जून 1977 में उन्होंने शादी कर ली. 1981 में उनकी बेटी एश्ले पैदा हुई.

2015 में बाइडेन के बेटे 46 वर्षीय ब्यू की ब्रेन ट्यूमर से मौत हो गई जिन्होंने इराक युद्ध में भाग लिया था और डेलावयेर के अटॉर्नी जनरल के रूप में सेवाएं दी थीं. 1988 में बाइडेन को भी दिमाग से जुड़ी एक समस्या हुई थी. बाइडेन को पिछले साल राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी तब मिली थी जब प्रतिद्वंद्वी सीनेटर बर्नी सैंडर्स ने अप्रैल 2020 में उम्मीदवारी की दौड़ से अपना नाम वापस ले लिया. बाइडेन पर यौन उत्पीड़न के आरोप भी लगे जिन्हें उन्होंने खारिज किया.

ये भी पढ़ें- अमेरिका में शुरू हुआ बाइडेन युग, 20 भारतीय अमेरिकी होंगे सरकार का हिस्सा

बाइडेन के शपथ लेने के कुछ ही देर बाद चीन ने माइक पोम्पियो समेत ट्रंप के 28 करीबियों पर लगाया प्रतिबंध
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Israel Iran War Live: ईरान युद्ध के बाद पहली बार जापान-फ्रांस के जहाज होर्मुज से निकले, पाकिस्तान में बातचीत पर क्या बोला तेहरान?
LIVE: ईरान युद्ध के बाद पहली बार जापान-फ्रांस के जहाज होर्मुज से निकले, पाकिस्तान में बातचीत पर क्या बोला तेहरान?
Iran US War: पायलट को मौत के मुंह से खींच लाई अमेरिकी आर्मी, ईरान में गोलीबारी के बीच कैसे किया रेस्क्यू? पढ़ें
पायलट को मौत के मुंह से खींच लाई US आर्मी, ईरान में गोलीबारी के बीच कैसे किया रेस्क्यू? पढ़ें
'बेवकूफी भरा...', ईरान ने ट्रंप के 48 घंटे के अल्टीमेटम का दिया करारा जवाब, हॉर्मुज को लेकर क्या कहा?
'बेवकूफी भरा...', ईरान ने ट्रंप के 48 घंटे के अल्टीमेटम का दिया करारा जवाब, हॉर्मुज को लेकर क्या कहा?
अमेरिका में उथल-पुथल! ईरान में सत्ता बदलने के चक्कर में बुरे फंसे ट्रंप, क्या खतरे में है कुर्सी?
अमेरिका में उथल-पुथल! ईरान में सत्ता बदलने के चक्कर में बुरे फंसे ट्रंप, क्या खतरे में है कुर्सी?

वीडियोज

Sansani: जंग में ट्रंप की 'टॉकिंग स्ट्राइक' ! | Iran-israel War | Middle East War | Iranattackisrael
Iran- Israel War: पायलट के बदले होगी बड़ी सौदेबाजी? बुशहर के बाद करज बना जंग का मैदान ! | ABP News
Chitra Tripathi: ट्रंप की ये चूक बन गई सबसे बड़ी मुसीबत! | Iran US Israel Wa | Trump | Netanyahu
MP News: घर के बाहर बैठे लोगों पर कुत्ते का खूनी हमला, सीसीटीवी देख दहल जाएंगे आप। Indore CCTV
Sandeep Chaudhary: ईरान का इंतकाम...ट्रंप मांगे संघर्ष विराम ! | Iran US Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'निर्विरोध का आग्रह हमारे ऊपर थोपा नहीं जा सकता', बारामती उपचुनाव को लेकर बोले संजय राउत
'निर्विरोध का आग्रह हमारे ऊपर थोपा नहीं जा सकता', बारामती उपचुनाव को लेकर बोले संजय राउत
Iran-US War: 'ईरान के टॉप कमांडर की मौत', युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, शेयर किया वीडियो
'ईरान के टॉप कमांडर की मौत', युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, शेयर किया वीडियो
'नागिन 7' में नाग गुरु बन अक्षय कुमार ने मारी एंट्री,आहाना के सामने ड्रैगन की खोलेंगे पोल
'नागिन 7' में नाग गुरु बन अक्षय कुमार ने मारी एंट्री,आहाना के सामने ड्रैगन की खोलेंगे पोल
तुषार पांडे ने की कमाल की गेंदबाजी, गुजरात टाइटंस को नहीं बनाने दिए 6 गेंद में 11 रन, देखें आखिरी ओवर का रोमांच
तुषार पांडे ने की कमाल की गेंदबाजी, गुजरात टाइटंस को नहीं बनाने दिए 6 गेंद में 11 रन, देखें आखिरी ओवर का रोमांच
देशभर में आंधी-बारिश का कहर, दिल्ली-यूपी से लेकर दक्षिण भारत तक चेतावनी जारी, IMD ने जारी किया अलर्ट
देशभर में आंधी-बारिश का कहर, दिल्ली-यूपी से लेकर दक्षिण भारत तक चेतावनी जारी, IMD ने जारी किया अलर्ट
Assam Assembly Election: असम चुनाव से पहले CM हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा दावा, बताया बीजेपी कितनी जीतेगी सीटें
असम चुनाव से पहले CM हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा दावा, बताया बीजेपी कितनी जीतेगी सीटें
Agniveer MR Musician Recruitment 2026: म्यूजिक में इंटरेस्ट है तो भारतीय नौसेना में मिल सकता है मौका, अग्निवीर MR का नोटिफिकेशन जारी
म्यूजिक में इंटरेस्ट है तो भारतीय नौसेना में मिल सकता है मौका, अग्निवीर MR का नोटिफिकेशन जारी
Insulin Resistance Liver Damage: आपके लिवर को भी 'पत्थर' बना रही डायबिटीज, हर 4 में से एक मरीज को है फाइब्रोसिस का खतरा
आपके लिवर को भी 'पत्थर' बना रही डायबिटीज, हर 4 में से एक मरीज को है फाइब्रोसिस का खतरा
Embed widget